बचे हुए चावल में उबले आलू मिलाकर बनाएं ये 2 टेस्टी डिशेज, जुबान पर चढ़ जाएगा स्वाद

जब उबले हुए चावल बच जाते हैं, तो महिलाएं उन्हें या तो फेंक देती हैं या फिर उन्हें फ्रिज में उठाकर रख देती हैं। ऐसे में यदि आपके फ्रिज में भी चावल बचे हैं तो आप टेस्टी डिशेज तैयार कर सकती हैं। जानते हैं उनके बारे में...
Updated:- 2025-08-19, 15:53 IST
recipes with leftover boiled rice

महिलाओं के लिए सबसे बड़ा ये होता है कि बचे हुए खाने का क्या करें? यहां हम बात कर रहे हैं बचे हुए चावल की। अगर आपके मन में भी ये सवाल उठता है कि बचे हुए खाने का क्या करें, तो बता दें कि आप चावलों से दो टेस्टी डिशेज तैयार कर सकते हैं। जी हां, ऐसे में पता होना जरूरी है कि आप बचे चावल से कौन-सी डिश तैयार कर सकते हैं। इस लेख के माध्यम से हम आपको बताएंगे कि आप बचे हुए चावलों से क्या बना सकती हैं। पढ़ते हैं आगे... 

चावल के पकौड़े

हल्दी - 1/4 टी स्पून
लाल मिर्च पाउडर - 1 टी स्पून
नमक - 1 & 1/2 टी स्पून

boiled rice pakode

पके हुए चावल - 1 कप
पतला लंबा कटा हुआ - 1 प्याज
हरी मिर्च बारीक कटी हुई - 2
हरा धनिया - 1/4 कप
कसूरी मेथी - 1 टेबल स्पून

चावल के पकौड़े कैसे बनाएं?

  • सबसे पहले आप एक पैन लें और उसमें तेल को गर्म करने के लिए रखे दें।
  • दूसरी तरफ आप एक कटोरी में बचे हुए चावलों के साथ-साथ उबले हुए आलू को डालें।
  • अब आप प्याज के साथ-साथ जरूरी मसालें और थोड़ा सा पानी मिला लें। बता दें कि प्याज सेहत के लिए अच्छी भी होती है।
  • अब आप पकौड़ों को शेप देकर उसे गर्म तेल में तल लें।
  • आपके पकौड़े तैयार हैं।

इसे भी पढ़ें - Cooking Tips: अगर चावल जल जाएं और रोटी हो जाए कड़क तो ये करें

आलू-प्याज फ्राइड राइस

चावल - 1 बड़ी कटोरी उबला हुआ
आलू - 1 बड़े आकार का उबला-कटा हुआ
लहसुन बारीक कटा हुआ - 1 चम्मच
अदरक-हरी मिर्च का पेस्ट - 1/2 चम्मच

boiled rice recipe

बड़ा प्याज बारीक कटा हुआ - 1
रिफाइंड तेल - 3 चम्मच
सोया सॉस - 1 चम्मच
चिली सॉस - 1 चम्मच

इसे भी पढ़ें - रोटी और चावल एक साथ क्यों नहीं खाने चाहिए?

आलू-प्याज फ्राइड राइस कैसे बनाएं?

  • आलू-प्याज फ्राइड राइस बनाने के लिए सबसे पहले आप एक पैन में तेल गर्म कर लें।
  • अब उसमें राई डालें और जब राई अच्छे से चटक जाए, तो उसमें प्याज को भून लें।  
  • अब आप उबले कटे हुए आलू डालें और अच्छे से चलाएं।
  • अब इसमें आप पके हुए चावल, सोया सॉस, नमक और चाट मसाला मिलाएं।
  • अब मिश्रण को अच्छे से मिक्स करें।
  • अब 2 से 3 मिनट तक पकाने के बाद गैस बंद कर दें।
  • अब आप गरमा गरम आलू-प्याज फ्राइड राइस परोसें।

अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें कमेंट बॉक्स में बता सकते हैं और अपना फीडबैक भी शेयर कर सकते हैं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।