Sat Sep 12, 2026 | Updated 04:16 AM IST

प्याज में होते हैं ये जरूरी विटामिन,खाने से मिलते हैं ये फायदे

अगर आप प्याज को डाइट का हिस्सा नहीं बनाती हैं, तो आज से ही बनाएं, क्योंकि इसमें कई जरूरी विटामिन पाए जाते हैं, जिससे सेहत को फायदा होता है।
Updated:- 2025-06-26, 21:34 IST
image

प्याज हमारे किचन में इस्तेमाल होने वाली सबसे जरूरी चीजों में से एक है। हर दिन हर खाने में इसका इस्तेमाल होता ही होता है। कभी सालन, तो कभी सलाद, तो कभी सिरके वाली प्याज। लेकिन, क्या आप जानती हैं कि जिस प्याज को आप सब्जी में डालती हैं, वह स्वाद के साथ-साथ आपकी सेहत को भी बढ़ावा देता है। जी हां, आम सा दिखने वाला प्याज पोषक तत्वों का खजाना है।  इसमें कई ऐसे विटामिन होते हैं, जो ओवरऑल हेल्थ को फायदे पहुंचते हैं। अगर अब तक आप प्याज को सिर्फ एक ज़रूरी सामग्री समझ रही थीं, तो अब इसे एक हेल्थ बूस्टर की तरह देखना शुरू कर दें। आज हम आपको बताएंगे कि प्याज में कौन-कौन से विटामिन होते हैं और इससे शरीर को क्या-क्या फायदे हो सकते हैं।

प्याज में होते हैं ये जरूरी विटामिन

uses-of-onion-at-home

  • विटामिन सी
  • विटामिन b6
  • विटामिन ई
  • फोलेट
  • पोटेशियम
  • एंटीऑक्सीडेंट 

प्याज खाने के फायदे

इसमें विटामिन सी होता है,जिससे इम्यूनिटी मजबूत करने में मदद मिलती है। शरीर संक्रमण से लड़ने के लिए सक्षम होता है। एक्सपर्ट के मुताबिक खाने के साथ कच्चा प्याज जरूर खाना चाहिए।

प्याज का सेवन करने से डाइजेशन बेहतर होता है। क्योंकि इसमें फाइबर होता है, जो पाचन क्रिया को सुधार करता है और कब्ज से राहत देता है।

onion

प्याज में पोटेशियम, फ्लेवोनोइड्स और सल्फर कंपाउंड पाए जाते हैं, जो ब्लड प्रेशर और कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल में रखते हैं। इससे दिल की बीमारियों का खतरा कम होता है।

यह भी पढ़ें-डायबिटीज होने पर सिर्फ मीठा छोड़ने से नहीं चलेगा काम! इन फूड्स को डाइट में शामिल करने से कंट्रोल होगा ब्लड शुगर लेवल

इसमें एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं, जो शरीर को फ्री रेडिकल्स से बचाते हैं। बता दें कि यह फ्री रेडिकल्स शरीर में सूजन का कारण बनते हैं और कई बीमारियां पैदा करते हैं।

यह भी पढ़ें- डायबिटीज कंट्रोल करने के लिए इस तरह पिएं करेले का जूस, ब्लड शुगर लेवल होगा मैनेज

 अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit:Freepik, Shutterstock

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।