एक नहीं बल्कि कई तरह से इस्तेमाल कर सकते हैं रागी, शेफ संजीव कपूर से जानें

एक ज़माना था जब ज्वार, बाजरा, जौ, रागी जैसे अजान का सेवन सिर्फ फलाहार या कुछ हेल्दी बनाने के लिए ही किया जाता था। मगर वक्त के साथ इन तमाम चीजों की डिमांड इतनी बढ़ गई है कि अब तो संसद से लेकर कैंटीन, रेस्टोरेंट्स में भी खाने के मेनू में बाजरे का राब, रागी घी रोस्ट डोसा, रागी इडली, सरसों का साग और मक्के, बाजरा, ज्वार की रोटी, रागी पूरी, लहसुन की चटनी के साथ बाजरा खिचड़ी जैसे विभिन्न प्रकार के व्यंजन देखने को मिल जाएंगे।
View this post on Instagram
यह को हम सभी को पता है कि रागी एक होल ग्रेन है, जिससे बेहतरीन स्वास्थ्य लाभ प्राप्त होते हैं। इसे फिंगर बाजरा या नचनी के रूप में भी जाना जाता है। रागी में फाइबर, कैल्शियम, अमीनो एसिड और विटामिन प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। अगर इसका सेवन नियमित रूप से किया जाए, तो इससे आप अनीमिया या मधुमेह से लड़ने के साथ-साथ वजन कम करना और डिप्रेशन से बचाव आदि भी कर सकते हैं।
हालांकि, यहां सबसे बड़ा सवाल यह है कि रागी को नियमित रूप से डाइट में किस तरह शामिल किया जाए, क्योंकि हर दिन रागी से बनी रोटी का सेवन नहीं किया जा सकता। तो चलिए शेफ संजीव कपूर से जानते हैं रागी इस्तेमाल कैसे किया जा सकता है।
रागी डोसा बनाकर इस्तेमाल करें
रागी डोसा के लिए सामग्री
- रागी का आटा- 1 कप
- बेसन- आधा कप
- प्याज- 1 बारीक कटा हुआ
- अदरक- 1 इंच (बारीक कटा हुआ)
- हरी मिर्च- 1-2 (बारीक कटी हुई)
- करी पत्ते- 5-7
- हरा धनिया- 1 चम्मच (बारीक कटा हुआ)
- जीरा- आधा चम्मच
- हींग- 1 चुटकी
- नमक- स्वादानुसार
- नारियल- 3 बड़े चम्मच (कसा हुआ)
- छाछ- आधा कप
- पकाने के लिए तेल
इसे जरूर पढ़ें- अब संसद में परोसी जाएंगी रागी-ज्वार और बाजरे की डिशेज़, आप भी ट्राई करें ये रेसिपीज
रागी डोसा बनाने की विधि
- एक कटोरा में रागी का आटा, बेसन, प्याज, अदरक, करी पत्ता, हरी मिर्च, हरा धनिया, हींग, जीरा, कसा हुआ नारियल और स्वादानुसार नमक डालें।
- सभी को अच्छी तरह से मिला लें। फिर इसमें छाछ, आधा कप पानी और दही भी डाल दें।
- पतला बैटर बनाने तक मिलाते रहें। फिर बैटर को 15 से 20 मिनट के लिए ऐसे ही छोड़ दें।
- इस बीच मीडियम आंच पर एक तवा रखें और फिर थोड़ा तेल डालकर एक चम्मच की मदद से बैटर को फैला लें।
- बैटर को चलाकर तवे पर अच्छी तरह से फैला लें। जब बैटर पक जाए, तो डोसा पलट दें और दूसरी तरफ से पकने दें।
- अब नारियल की चटनी के साथ गरमा-गरम सर्व करें। अगर आप चाहें तो डोसा के अंदर आलू भी भर सकते हैं।
रागी सेवई का उठाएं लुत्फ
रागी सेवई बनाने के लिए सामग्री
- रागी सेवई- 2 कप
- प्याज- 1 (बारीक कटा हुआ)
- आलू- 1 (बारीक कटा हुआ)
- टमाटर- 1 (बारीक कटा हुआ)
- हरी मिर्च- 2 (बारीक कटी हुई)
- करी पत्ते- 8-10
- हल्दी पाउडर- आधा चम्मच
- जीरा- आधा चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर- 1 चम्मच
- स्वादानुसार- नमक
- तेल- 2 चम्मच
रागी सेवई बनाने की विधि
- सेवई बनाने के लिए सबसे पहले पैकेट से सेवई को बाहर निकाल लें और तोड़कर एक प्लेट में रख दें।
- अब प्याज, टमाटर, हरी मिर्च को बारीक काटकर रख लें। साथ ही, आलू को छीलकर छोटे-छोटे टुकड़ों में काटकर उबाल लें।
- जब आलू उबल जाए तो गैस बंद कर दें। फिर एक कड़ाही में तेल गर्म करें और जीरा डालकर भून लें। जीरा जब चटकने लगे को प्याज, टमाटर, हरी मिर्च, नमक डालकर पका लें।
- अब करी पत्ता, आलू डालकर भूने। फिर इसमें मैगी मसाला, हल्दी, लाल मिर्च, नमक और थोड़ा-सा पानी डालकर मसाला पका लें।
- मसाले पकने के बाद सेवई डालकर अच्छी तरह से मिक्स करें। फिर लगभग 10 मिनट के लिए ढक्कन से ढककर पकने दें। 10 मिनट बाद गैस बंद कर दें।
- हमें सेवई को ज्यादा देर तक नहीं पकाना है वरना यह चिपचिपी हो जाएंगी। बस आपकी सेवई तैयार है, जिसे आप हरी चटनी के साथ सर्व कर सकती हैं। (हरी चटनी बनाने के सीक्रेट टिप्स)
रागी रोटी आएगी पसंद
रागी रोटी बनाने के लिए सामग्री
- रागी का आटा- 1 कप
- गेहूं का आटा- 1 बड़ा चम्मच
- गर्म पानी- 1 कप
- नमक- आधा छोटा चम्मच
- तेल- आधा छोटा चम्मच
इसे जरूर पढ़ें- हेल्दी ज्वार को डाइट में शामिल करने के लिए ट्राई करें यह रेसिपीज
रागी रोटी बनाने की विधि
- सबसे पहले आपको एक पैन में पानी गर्म कर लेना है। पानी को गर्म करते वक्त ही उसमें नमक और तेल डाल लें। एक बड़े बर्तन में रागी का आटा लें और इसमें गेहूं का आटा मिक्स करें।
- आपको बता दें कि गेहूं का आटा केवल रागी के आटे को बांधने के लिए ही इस्तेमाल किया जा रहा है।
- आप चाहें तो बिना गेहूं के आटे का इस्तेमाल किए भी रागी की रोटी बना सकते हैं। मगर बेस्ट होगा कि आप 1 बड़ा चम्मच गेहूं का आटा इसमें मिक्स कर लें।
- इसके बाद इस मिश्रण को गर्म पानी में डालें और चम्मच की मदद से आटे का डो तैयार करें। अगर आटा ज्यादा सूखा है, तो इसमें और पानी डालें और अगर गीला हो गया है तो थोड़ा रागी का आटा मिक्स कर लें।
- अब आप एक बार ऊपर से 4-5 बूंद तेल डो पर लगाएं और इसे अच्छी तरह से गूंथ लें।
- अब आपको डो की छोटी-छोटी बॉल्स तैयार करें और रोटी की तरह बेल लें। इस बात का ध्यान रखें कि रागी के आटे से तैयार डो को केवल 10 मिनट ही रेस्ट करने के लिए रखें। अधिक देर तक यदि आप आटे को रेस्ट करने के लिए रखती हैं, तो यह गीला हो जाएगा।
- रोटी को बेलने के बाद उसे गर्म तवे पर सेकें। आंच को हल्का रखें और जब एक तरफ से रोटी फूलने लगे, तो दूसरी तरफ रोटी को घुमा दें।
- अब आप एक किचन क्लॉथ की मदद से रोटी को दबा-दबा कर फुला सकती हैं। इस तरह आपकी रागी के आटे की फूली हुई रोटी तैयार हो जाएगी। आप इस रोटी को किसी भी सब्जी के साथ सर्व कर सकती हैं।
इस तरह आप रागी को अपनी थाली का हिस्सा बना सकते हैं। अगर आपके मन में कोई सवाल है तो हमें नीचे कमेंट करके जरूर बताएं। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit- (@Freepik)
- रागी का देसी नाम क्या है?
- मंडुआ को मडुआ या रागी भी बोला जाता है, जिसका उपयोग अनाज के रूप में होता है क्योंकि यह ना सिर्फ स्वादिष्ट होता है बल्कि बहुत ही पौष्टिक भी होता है।
- रागी का सेवन करने का सबसे अच्छा तरीका क्या है?
- रागी का पाउडर बनाकर डोसा, रोटी, इडली, उपमा, पराठा, हलवा, बर्फी जैसे व्यंजनों के रूप में सेवन किया जा सकता है।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।