Sat Sep 12, 2026 | Updated 02:42 AM IST

तरबूज के छिलके की मजेदार सब्जी, शेफ कुणाल कपूर से जानें रेसिपी

अगर आप तरबूज खाने के बाद छिलके फेंक देते हैं, तो ऐसा न करें क्योंकि आज हम छिलके से स्वादिष्ट सब्जी बनाने की आसान रेसिपी लेकर आए हैं, जिसे कुछ ही मिनट में तैयार किया जा सकता है। <div>&nbsp;</div>
Updated:- 2023-06-01, 12:06 IST
watermelon peel sabzi recipe in hindi

तरबूज एक ऐसा फल है जिसका सेवन गर्मियों में सबसे ज्यादा किया जाता है। यह फल न सिर्फ पानी की कमी को दूर करने का काम करता है बल्कि हेल्थ के लिए भी फायदेमंद होता है। यकीनन आप भी तरबूज का सेवन करते होंगे, लेकिन ज्यादातर लोग तरबूज के छिलकों को फेंक देते हैं, जबकि आप इसका इस्तेमाल कई तरह से कर सकते हैं। इसके छिलके का इस्तेमाल आप सब्जी बनाने के लिए कर सकते हैं।

तरबूज के छिलकों की मसालेदार सब्जी बेहद स्वादिष्ट लगती है। लंच या फिर डिनर में आप तरबूज के छिलके की मसालेदार सब्जी सर्व कर सकती हैं। आइए जानते हैं तरबूज की मसालेदार सब्जी बनाने के लिए किन-किन चीज़ों की आवश्यकता हो सकती है और इसे बनाने की रेसिपी क्या है?

तरबूज के छिलके की मजेदार सब्जी Recipe Card

इन आसान स्टेप्स से तैयार करें तरबूज के छिलके की मजेदार सब्जी।

Vegetarian Recipe
Total Time: 20 min
Prep Time: 10 min
Cook Time: 10 min
Servings: 4
Level: Medium
Course: Main Course
Calories: 175
Cuisine: Indian
Author: Shadma Muskan

Ingredients

  • सरसों का तेल- 5 बड़े चम्मच
  • हींग- आधा छोटा चम्मच
  • सूखी लाल मिर्च- 3
  • सरसों के दाने - 1 छोटा चम्मच
  • सौंफ - 2 छोटे चम्मच
  • जीरा - 1 छोटा चम्मच
  • कलौंजी - आधा छोटा चम्मच
  • अदरक- 1 चम्मच (कटा हुआ)
  • लहसुन- 1 चम्मच (कटा हुआ)
  • प्याज- 1 (कटा हुआ)
  • हरी मिर्च- 3 (कटी हुई)
  • नमक- स्वादानुसार
  • हल्दी- आधा छोटा चम्मच
  • लाल मिर्च पाउडर- 1 छोटा चम्मच
  • धनिया पाउडर- 1 बड़ा चम्मच
  • तरबूज का छिलके- 3 कप
  • अमचूर पाउडर- 1 छोटा चम्मच
  • कसूरी मेथी के पत्ते- 1 छोटा चम्मच
  • धनिया पत्ता- 1 चम्मच

Step

  1. Step 1:

    तरबूज के छिलके उतारकर छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें।

  2. Step 2:

    फिर एक पैन में 5 बड़े चम्मच सरसों का तेल डालकर तड़का लगा लें।

  3. Step 3:

    फिर हल्दी, लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर और तरबूज के छिलके डालें।

  4. Step 4:

    5 मिनट बाद चेक करें कि एक प्लेट में निकालें और रोटी के साथ सर्व करें।

विधि

Watermelon peel recipe

  • सब्जी बनाने के लिए सबसे पहले तरबूज के छिलके उतारकर छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें।
  • फिर एक पैन में 5 बड़े चम्मच सरसों का तेल डालकर गर्म कर लें। गर्म करने के बाद 3 सूखी लाल मिर्च, आधा छोटा चम्मच हींग डालकर तड़का लगाएं।

इसे जरूर पढ़ें- रोज-रोज एक ही तरह से तरबूज खाने से हो गए हैं बोर तो ट्राई करें ये रेसिपीज

  • अब आधा छोटा चम्मच राई और जीरा डालें। जब राई चटकने लगे, तो एक छोटा चम्मच सौंफ और 1 कटा हुआ प्याज डालें। प्याज को एक मिनट तक पकाएं। फिर एक चम्मच अदरक और एक चम्मच लहसुन डालें।
  • 2 मिनट और पकाएं और फिर आधा छोटा चम्मच हल्दी, एक चम्मच लाल मिर्च पाउडर और एक छोटा चम्मच धनिया पाउडर डालें।
  • अच्छी तरह से मिलाएं और फिर तरबूज के छिलके डालकर ढककर 15 मिनट तक पका लें। अब 1 चम्मच मेथी के पत्ते, 1 चम्मच कटा हरा धनिया और चाट मसाला डालें। (घर पर मिनटों में बनाएं चाट मसाला)

इसे जरूर पढ़ें- अब नहीं होगी तरबूज के बीज निकालने में परेशानी, जानें आसान ट्रिक

  • 5 मिनट बाद चेक करें कि सब्जी सही तरह से पक गई है या नहीं। अगर पक गई है तो एक प्लेट में निकालें और रोटी के साथ सर्व करें।

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।