चाय बनाने का ये तरीका हो रहा है वायरल, आप भी हो जाएंगे इम्प्रेस

अगर आपको चाय पीना काफी पसंद है, तो ये वायरल रेसिपी आपकी चाय के स्वाद को दोगुना बनाने के लिए बहुत अच्छे साबित होगी। इसके लिए बस अपना तरीका बदलना होगा।&nbsp; <div>&nbsp;</div>
Updated:- 2024-01-16, 14:06 IST
viral tea making tips in hindi

सर्दियों में चाय पीना सभी को पसंद होता है। लोग एक नहीं, दो नहीं बल्कि दिन में कई बार चाय पी जाते हैं। यह वक्त ऐसा होता है जब दुनिया भर की सारी खूबियां हमें बस अपने चाय के प्याले में नजर आता है। हम चाय लवर्स की बात ही कुछ और होती है, जिन्हें हर मौके पर चाय पीने का बहाना चाहिए होता है। 

हालांकि, चाय कई तरह से बनाई जा सकती है, लेकिन चाय में कुछ और डालने की जरूरत नहीं है। हम आपको कुछ ऐसे हैक्स बता रहे हैं, जिनकी मदद से आपको न सिर्फ चाय बनाने में आसानी होगी बल्कि स्वाद भी लाजवाब मिलेगा। 

बता दें चाय बनाने का ये तरीका काफी वायरल हो रहा है, जिसमें पहले पानी नहीं उबाला जाता, बल्कि चीनी के साथ चाय की पत्ती को पकाया जाता है कैसे आइए जानते हैं? 

चाय बनाने के लिए सबसे पहले करें ये काम  

What is the best way to prepare tea

चाय बनाने के लिए सबसे पहले सभी सामान को तैयार कर लें। नॉर्मल ही सामग्रियों को आपको इकट्ठा करना है जैसे- चाय की पत्ती, चीनी और अदरक का पेस्टआदि। हालांकि, दूध से इस चाय को बनाया जाता है, लेकिन पानी का इस्तेमाल नहीं होगा। बस आपको चाय बनाने का अपना कैजुअल तरीका बदलना होगा। 

इसे जरूर पढ़ें- रोज़ाना की चाय में आएगा दोगुना स्वाद अगर बनाते समय अपनाएंगे ये ट्रिक्स

कैसे बनाएं वायरल चाय?

चाय की वायरल रेसिपी जानने से पहले आपको बता दें कि वायरल चाय है क्या? जिसकी हम चर्चा कर रहे हैं। बता दें पिछले दिनों इंटरनेट पर एक रेसिपी काफी वायरल हो रही है, जिसमें चाय को बहुत ही यूनिक तरीके से बनाया गया है। 

बता दें कि इस चाय को बनाने के लिए पहले चाय की पत्ती और चीनी को अच्छी तरह से पकाया जाता है। फिर दूध डालकर चाय को बनाया जाता है, तो देर किस बात की आइए जानते हैं कि आप इसे घर पर कैसे बना सकते हैं।

सामग्री 

  • चाय की पत्ती- 3 चम्मच
  • दूध- 2 कप
  • चीनी- 3 चम्मच
  • अदरक- 1 चम्मच (पेस्ट)

विधि

  • इस चाय को बनाने के लिए सबसे पहले एक पैन को गैस पर गर्म होने के लिए रख दें।
  • फिर चाय की पत्ती और चीनी को डालकर लगातार चलाते रहें। इस दौरान गैस का हल्का फ्लेम रखें।
  • चीनी जैसे ही घुलने लगेगी, तो अदरक का पेस्ट डाल दें। पेस्ट डालने के बाद खुशबू आने तक पकाएं।
  • खुशबू आने के बाद गर्म-गर्म दूध डाल दें। दूध डालने के बाद चाय का कलर आने लगेगा।
  • जब चाय थोड़ी गाढ़ी हो जाए, तो गैस बंद करें और कप में निकाल लें।
  • बस आपकी चाय बनकर तैयार है। 
  • अगर आप चाहें तो चाय में पानी भी डाल सकते हैं।
  • साथ ही, इस चाय में अदरक का पेस्ट डालें, क्योंकि टुकड़ों से सही स्वाद नहीं आएगा। 

चाय को स्वादिष्ट बनाने के लिए क्या करें?

What is the best way to prepare tea ()

आप चाय को स्वादिष्ट बनाने के लिए इलायची और लौंग का इस्तेमाल कर सकते हैं। इस मौसम में लौंग की चाय पीना बहुत ही फायदेमंद होती है। हालांकि, इसका इस्तेमाल ज्यादा न करें क्योंकि अगर लौंग ज्यादा डालेंगे, तो चाय कम काढ़ा ज्यादा लगेगा। अगर आप पहले दूध डाल देते हैं, तो यह शायद आपका तरीका होगा, लेकिन इससे स्वाद पर बहुत असर पड़ता है।   

चीनी की जगह इस्तेमाल करें ये चीजें 

easy tips to make tea in hindi

चीनी वाली चाय को हेल्दी नहीं माना जाता है और रिफाइंड शुगर की जगह कुछ और स्वीटनर इस्तेमाल करने की सलाह हमेशा दी जाती है। ऐसे में क्यों न हम भी अपनी चाय में कोई और स्वीटनर इस्तेमाल करें।

चाय में चीनी की जगह कर सकते हैं इन स्वीटनर्स का इस्तेमाल

  • शहद
  • ब्राउन शुगर
  • गुड़
  • मुलेठी

इनका फ्लेवर चाय को मिठास भी देगा और एक अलग स्वाद देगा जो नॉर्मल चाय से अलग होगा। 

इसे जरूर पढ़ें- पहले पानी या पहले दूध, क्या है चाय बनाने का सही तरीका?

ये सारी ट्रिक्स आपकी रोजाना की चाय को और जायकेदार बनाने के लिए काफी हैं, आप इन्हें जरूर ट्राई करें। अगर आपको कोई और हैक पता है तो हमारे साथ जरूर साझा करें। 

 

अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- (@Freepik)  

  

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।