वायरल हो रहे पार्लेजी बिस्कुट लड्डू को आप भी करें ट्राई, जानें बनाने का तरीका

लड्डू एक ऐसी मिठाई है जो त्योहारों में बड़ा रोल प्ले करती है। पूजा में बेसन और बूंदी के लड्डू चढ़ाए जाते हैं। किसी शुभ अवसर हमेशा लड्डू को ही तवज्जो दी जाती है। इसके अलावा भी घर में यदि लड्डू बन जाए तो मिठाई की क्रेविंग पूरी हो जाती है। चलते-फिरते खाने के बाद या खाने से पहले एक आधा लड्डू खा लिया जाता है।
क्या आप जानते हैं कि पहले पहल लड्डू को मेडिकल उपयोग के लिए बनाया गया था। सबसे पहले जो लड्डू बना वो तिल, गुड़ और मूंगफली से बना और उसे स्वास्थ्य लाभों के लिए अच्छा माना गया था।
पार्लेजी बिस्कुट लड्डू रेसिपी Recipe Card
वायरल हो रहे पार्लेजी बिस्कुट के लड्डू को आप भी घर पर बनाकर जरूर देखें।
Ingredients
- 12-15 पार्लेजी बिस्कुट
- 1/2 कप घी
- 1/2 कप मिक्स ड्राई फ्रूट (बादाम
- पिस्ता
- काजू)
- 1/4 चीनी
- 1 कप पानी
- 1 बड़ा चम्मच मिल्क पाउडर
Step
- Step 1:
सबसे पहले एक पैन में घी डालकर गर्म करें और उसमें पार्लेजी बिस्कुट डालकर फ्राई करें।
- Step 2:
इन्हें निकालकर कूट लें। एक दूसरे पैन में चीनी और पानी डालकर मिला लें।
- Step 3:
अब इसमें मिल्क पाउडर डालें और उसे अच्छी तरह से मिक्स करें। इसमें बिस्कुट और ड्राई फ्रूट्स डालकर कुछ सेकंड्स पकाएं।
- Step 4:
गैस को बंद करें और मिश्रण को ठंडा कर लें। हाथों में थोड़ा सी घी लेकर इससे लड्डू बनाकर तैयार कर लें।
इसके बाद तो तरह-तरह के लड्डू बनने लगे और लोगों को भी पसंद आने लगे। बेसन, नारियल, बूंदी के लड्डू के साथ-साथ गोंद, ड्राई फ्रूट्स, पंजीरी आदि के लड्डू भी बहुत बनते हैं।
अब एक लड्डू वायरल हो रहा है जो बिल्कुल अतरंगी है। पार्लेजी बिस्कुट से बना यह लड्डू बनाने का जो वीडियो वायरल हुआ तो लोगों के होश ही उड़ गए। सच है खाने की दुनिया में एक्सपेरिमेंट करने वाले लोगों की बिल्कुल कमी नहीं है। सुनने में थोड़ा अजीब लग सकता है, लेकिन देखने में यह लड्डू उतने भी बुरे नहीं लगते।
इस बार वीकेंड में क्यों न आप भी इन बिस्कुट से लड्डू बनाकर देखें। यह रेसिपी अतरंगी जरूर है, लेकिन दिलचस्प भी है। इसे बनाने का तरीका चलिए हम आपको बताएं।
इसे भी पढ़ें: झटपट बनाएं पार्ले जी बिस्कुट केक, सिर्फ 4 चीज़ों से हो जाएगा बनकर तैयार,जानें रेसिपी
बनाने का तरीका-
- इसके लिए आपको चाहिए 12-15 पार्लेजी बिस्कुट, जिन्हें आपको फ्राई करना होगा। इन बिस्कुट को सबसे पहले घी में तलना होगा।
- एक पैन में 1/2 कप घी डालकर गर्म कर लें। इसके बाद बिस्कुट डालकर उसे दोनों तरफ से अच्छी तरह से फ्राई कर लें। जब बिस्कुट सुनहरे हो जाएं तो उन्हें निकालकर एक प्लेट में रख लें।
- अब इसके बाद इन्हें दरदरा कूट लें। आप ब्लेंडर में डालकर भी इसे एक बार चला लें। इसे एकदम पाउडर नहीं बनाना है, बस इस बात का ध्यान रखें।
- अब एक दूसरे पैन में 1/4 कप चीनी डालें और पानी डालकर चीनी को अच्छी तरह से मिला लें। इसमें थोड़ा 1 बड़ा चम्मच मिल्क पाउडर (मिल्क पाउडर से बनाएं दही) डालें और अच्छी तरह से मिक्स करें।
- इस पैन में कूटे हुए बिस्कुट भी डालें और सारी चीजों को मिक्स करें। आखिर में 1/2 कप काजू, बादाम और पिस्ता डालकर एक मिक्स दें और गैस को बंद कर लें।
- इसे थोड़ा सा ठंडा करें और हाथों में तेल लगाकर छोटे-छोटे पोर्शन लेकर इनसे लड्डू बना लें।
- आप इसे और भी ज्यादा स्वादिष्ट बनाने के लिए इसमें नारियल का बूरा भी लगा सकती हैं या फिर इसे ड्राई फ्रूट (ड्राई फ्रूट बेनिफिट्स) के मिक्स में लपेट लें।
इसे भी पढ़ें: सर्दी और जुकाम को मिटाने के लिए घर पर बनाएं ये 3 तरह के लड्डू
- हमें उम्मीद है कि यह पार्लेजी लड्डू शायद आपको भी पसंद आ जाएं। आपको यह अतरंगी रेसिपी अच्छी लगी तो इसे लाइक और शेयर करना न भूलें। ऐसे ही लेख पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी के साथ।
Image Credit: Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।