पिएं वेगन आमंड मिल्क, क्योंकि दूध भी नहीं होता है शाकाहारी

दूध शाकाहारी नहीं होता है। यह बात पिछले कुछ सालों से जानवरों के अधिकारों के लिए आवाज उठाने वाली संस्थान पेटा हमेशा कहते रही है और लोगों से दूध ना पीने की अपील करती रही है। लेकिन लोगों का मूल सवाल है कि दूध नहीं पिएं तो फिर क्या पिएं? क्योंकि दूध में विटामिन सी के अलावा सारे विटामिन्स व न्यूट्रिशंस होते हैं जो शरीर के लिए जरूरी होते हैं। ऐसे में दूध को त्यागने का मतलब है कि इन सारे पोषक-तत्वों से दूर हो जाना। जो कि शरीर के लिए हेल्दी नहीं होगा। तो फिर क्या किया जाए?
ऐसी स्थिति में दूध का ऑप्शन वेगन आमंड मिल्क ट्राय करें। इसे बनाना आसान होता है और यह दूध के समान ही हेल्दी होता है।
ऑब्जेक्टिव्स
- कितने लोगों के लिए: 2
- तैयारी का समय: 30 मिनट
- पकने का समय: 15 मिनट
- कुल समय: 45 मिनट
वेगन आलमंड मिल्क बनाने के लिए जरूरी चीजें
वेगन आलमंड मिल्क बनाने का तरीका
- वेगन आलमंड मिल्क बनाने के लिए रात को ही बादाम भिगोकर रख दें। (Read More: अगर बच्चों को हो गया है पढ़ाई का स्ट्रेस तो उन्हें दे ये 5 ड्रिंक्स)
- इसी तरह खसखस को भी आमंड मिल्क बनाने से दो घंटे पहले भिगा दें। अच्छा होगा कि सुबह उठते ही खसखस भिगा दें।
- फिर वेगन आमंड मिल्क बनाने के समय सबसे पहले एक बर्तन में पानी उबालें। फिर उसमें बादाम डाल दें और पांच मिनट के लिए उसी में छोड़ दें।
- फिर बादाम का छिलका उतारकर उसे खसखस के साथ पीस पर पेस्ट बना लें।
- अब इस पेस्ट को ठंडे सोया दूध में मिलाएं। फिर इस मिश्रण को मलमल के कपड़े में छान लें।
- छने हुए सोया दूध में चीनी और इलायची पाउडर डालकर झाग बनने तक चलाएं। वेगन आमंड मिल्क तैयार है।
- इसे आप गरम या ठंडा सर्व कर सकती हैं।
यह दूध से ज्यादा हेल्दी होती है। इसलिए बेहतर होगा कि आप इसे दूध की जगह पिएं और हेल्दी रहें।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।