पितृपक्ष में इस आसान रेसिपी से बनाएं स्वादिष्ट तोरई की सब्जी

तोरई जिसे गिलकी के नाम से भी जाना जाता है। तोरई की सब्जी वैसे तो हर मौसम घरों में बनाई जाती रहती है। इसे भरवां से लेकर मसाले वाली तक कई तरह से बनाया जाता है। तोरई की सब्जी को आप बहुत कम समय में बहुत ही स्वाद के साथ बना सकते हैं। घरों में भी तोरई की सब्जी को खाना सभी कोई पसंद करते हैं। आजकल यह सब्जी हर मौसम उपलब्ध है, लेकिन यह पहले के समय में सितंबर अक्टूबर में ही मिलती थी। तोरई की सब्जी को पहले गांव में श्राद्ध पक्ष में इस्तेमाल करने के लिए पहले से लगाया जाता था। तोरई के पत्ते, फूल और सब्जी तीनों का इस्तेमाल श्राद्ध पक्ष के दौरान किया जाता है। ऐसे में चलिए जानें तोरई की सब्जी को बनाने की विधि और कुछ आसान टिप्स।
श्राद्ध पक्ष में तोरई का महत्व?
सभी देवी-देवताओं को कोई न कोई फल, फूल और चीज प्रिय है। वैसे ही पितृ देवताओं को तोरई बहुत पसंद है। तोरई के पत्ते से ही रोजाना तर्पण किया जाता है। तोरई के फूल को आंगन की डेहरी में बने चौक के ऊपर सजाया जाता है। इसके अलावा हवन के लिए तोरई की सब्जी बनाई जाती है। हवन के लिए बनाए गए तोरई की सब्जी को पहले छीलकर काट लिया जाता है और एक पैन में एक चम्मच घी डालकर भून लिया जाता है। जब तोरई पक जाता है तो उसे उतारकर उससे हवन किया जाता है। बता दें कि ब्राह्मणों को परोसा जाने वाला तोरई अलग तरह से बनाया जाता है। चलिए जानते हैं इसके बारे में।
तोरई की सब्जी बनाने के लिए सामग्री

- 2-3 चम्मच घी
- चना दाल 3-4 चम्मच भीगा हुआ
- हरी मिर्च कटा हुआ
- जीरा, सरसों और लहसुन (लहसुन वैकल्पिक है, यदि ब्राह्मण देव लहसुन नहीं खाते हैं तो इसका उपयोग न करें)
- नमक स्वादानुसार
- हल्दी आधा चम्मच
- आधा किलो तोरई कटा और छीला हुआ
तोरई की सब्जी बनाने की विधि
- तोरई की सब्जी बनाने के लिए एक पैन में 3-4 चम्मच घी डालकर गर्म होने दें।
- अब उसमें जीरा, राई, मिर्च और लहसुन डालकर सुनहरा होने दें।
- एक तरफ कुकर में चना दाल और तोरई को डालें और उसमें आधा कटोरी पानी डालकर तीन सीटी में पकने दें।
- तीनी सीटी आने पर कुकर के ढक्कनको खोल दें और उसे घी वाले तड़का में मिक्स करें।
- तोरई के पानी को अच्छे से सूखने तक पकाएं और नमक, हल्दी डालकर मिला लें।
- सब्जी के पकने पर आंच से उतार लें और गरमा गरम पूड़ी, पराठा और चावल के साथ खाने के लिए सर्व करें।
इसे भी पढ़ें: बाजार जैसा स्वादिष्ट ब्रेड पकौड़ा बनाने के लिए फॉलो करें नानी मां के ये नुस्खे
तोरई बनाने के लिए टिप्स

- तोरई बनाने के लिए तोरई को ताजा छीलकर काटें और पानी में धोकर कुकर में दाल के साथ उबाल लें।
- तोरई को पहले से काटकर रखने से स्वाद बिगड़ जाएगा।
- तोरई और दाल को पकाते वक्त कुकर में आधा से एक कटोरी पानी जरूर डालें नहीं तो तोरई जल जाएगी।
- तोरई में करी पत्ते से भी अच्छी महक और स्वाद आएगी।
- तोरई के छिलके को अच्छे से निकाल लें नहीं तो सब्जी में कड़वाहट रह जाएगी।
इसे भी पढ़ें: नवरात्रि में दुर्गा जी के प्रसाद के लिए बनाई जाती है ये डिशेज
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
Image Credit: Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।