Sat Sep 12, 2026 | Updated 12:19 AM IST

घर पर एक बार जरूर ट्राई करें बेसन वाली कुरकुरी प्याज की ग्वार फली, नोट कर लें दो अलग-अलग रेसिपीज

यह लेख बच्चों को पसंद न आने वाली ग्वार की फली को स्वादिष्ट बनाने की दो अनोखी रेसिपी बताता है। इसमें बेसन और प्याज का उपयोग करके सूखी ग्वार फली और दही के साथ मसालेदार ग्वार फली बनाने की विधि दी गई है। 
Updated:- 2026-02-19, 18:16 IST
gaur phali

ग्वार की फली एक ऐसी सब्जी है जो कुछ बच्चों को पसंद आती है तो कुछ बिल्कुल नहीं खाते। ऐसे में इसकी मिली जुली प्रतिक्रिया माता को इसे न बनाने पर मजबूर कर देती है। कुछ लोग स्वाद के कारण नहीं खाते तो कुछ लोग इसलिए नहीं खाती क्योंकि सब्जी का स्वाद हमेशा एक जैसा लगता है। ऐसे में यदि आप अपने बच्चों के लिए ग्वार की फली बनाना चाहती हैं तो बता दें यहां दी गई दो रेसिपीज आपके बेहद काम आ सकती हैं। आप थोड़ा सा बेसन और प्याज के माध्यम से एक बेहतरीन डिश तैयार कर सकती हैं। ऐसे में इन डिशेज के बारे में पता होना जरूरी है। आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि आप बेसन और प्याज से ग्वार की फली कैसे तैयार कर सकती हैं। पढ़ते हैं आगे...

रेसिपी नंबर 1: सूखी ग्वार फली

इस रेसिपी को बनाने के लिए आपके पास ग्वार की फली के साथ-साथ नमक, हल्दी, जीरा, प्याज, अदरक, लहसुन का पेस्ट, धनिया पाउडर, आमचूर पाउडर, हरा धनिया आदि होना बेहद जरूरी है। अब सबसे पहले आप ग्वार की फली को अच्छे से धो लें और उन्हें छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें। अब हल्का सा नमक डालकर उबालें। ध्यान रहे, आपको केवल इतना ही उबालना है कि फली ज्यादा ना गले यानी आपको 70 से 30 का रेशियो रखना है। 

guar pakodi (3)

 अब आप एक कढ़ाई में थोड़ा तेल लें और उसमें जीरा, हींग डालें साथ में बहुत सारा कटा हुआ प्याज डाल दें। जब प्यार सुनहरा हो जाए तो इसमें अदरक लहसुन का पेस्ट डालें और उबली हुई फलियां डालकर 2 से 3 मिनट तक भूनें। जब पेस्ट अच्छे से भुन जाएं तब आपको इसमें तीन बड़े चम्मच भुना हुआ बेसन डालना है। 

इसे भी पढ़ें - Makhana Garlic Snacks: होली पर बनाएं मखाना और लहसुन से 3 तरह के स्‍नैक्‍स, भूल जाएंगी आलू-सूजी के पापड़

साथ ही हल्दी, लाल मिर्च और धनिया पाउडर भी डालना है। स्वाद के लिए अमचूर भी डाल सकती हैं। अब धीमी आंच पर इसे पकाएं। जब तक बेसन ग्वार की फली पर अचछी तरीके से लिपट जाए तो धनिया डालकर गर्म गर्म सर्व करें।

guar pakodi (2)

रेसिपी नंबर 2: प्याज-लहसुन और दही वाली मसालेदार ग्वार फली

इसे बनाने के लिए आपके पास प्याज और बेसन के अलावा दही का होना भी बेहद जरूरी है। अब आप सबसे पहले ग्वार की फली को अच्छे से धोएं। अब कड़ाही में गर्म तेल में राई और मेथी दाने के साथ-साथ सूखी लाल मिर्च के डालें। अब इसमें लंबाई में कटा हुआ प्याज डालें और अच्छे से पकाएं। अब आप कटी हुई ग्वाल फली डालकर 5 से 7 मिनट तक धीमी आंच पर भाप में पकने दें। जब फली नरम हो जाएं तो कटोरे में दही थोड़ा सा बेसन और मसाले मिलाकर एक अच्छा सा घोल तैयार करें और कड़ाही में डालें। जब ग्वाल की फली में बेसन अच्छे से लिपट जाए तो एक दूसरी कड़ाही में तेल को गर्म करें और उसमें लिपटी हुई ग्वाल की फली को डालें और उन्हें अच्छे से पकौड़े की तरह तलें और एक पैन में निकाल लें।

इसे भी पढ़ें - Ramadan Special Dessert Recipe: 10 मिनट में संतरे से बनाएं क्रीमी टेक्स्चर वाला यह डेजर्ट, इफ्तार के लिए एकदम परफेक्ट

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Images: Freepik/shutterstock

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।