Makhana Garlic Snacks: होली पर बनाएं मखाना और लहसुन से 3 तरह के स्नैक्स, भूल जाएंगी आलू-सूजी के पापड़

Snacks For Holi Celebration: होली का त्यौहार नजदीक आ रहा है। इस फेस्टिवल की तैयारी लोग पहले ही शुरू कर देते हैं। होली पर रंग तो खेले ही जाते हैं, साथ ही कई तरह के पकवान भी बनाए जाते हैं। दरअसल, होली पर घर में कई मेहमान आते हैं, रंग-गुलाल होता है और साथ में कुछ टेस्टी स्नैक्स भी चाहिए होते हैं। ऐसे में हर बार गुजिया और रसगुल्ले के साथ आलू के चिप्स या सूजी के पापड़ सर्व किए जाते हैं।
अगर आप इस बार कुछ अलग ट्राई करना चाहती हैं तो मखाना और लहसुन से भी हेल्दी स्नैक्स बना सकती हैं। ये खाने में बहुत हल्के भी होते हैं और जल्दी बन भी जाते हैं। खास बात तो ये है कि इनका स्वाद भी लाजवाब होता है। हम आपको मखाना और लहसुन से बनने वाले 3 तरह के स्नैक्स बता रहे हैं। आइए जानते हैं-
गार्लिक रोस्टेड मखाना (Garlic Roasted Makhana For Roasted Snacks)
-1771487235272.jpg)
होली पर बनाने के लिए ये सबसे आसान रेसिपी है और चाय के साथ बहुत अच्छी लगती है। जब आप मेहमानों को ये स्नैक्स सर्व करेंगी तो सभी को खूब पसंद भी आएगी।
यह भी पढ़ें- टिक्की से लेकर भेल तक, मखाने से बनाएं ये स्वादिष्ट डिशेज
कैसे बनाएं गार्लिक रोस्टेड मखाना?
- एक कड़ाही में थोड़ा घी या तेल गरम करें
- अब बारीक कटा या कुटा हुआ लहसुन डाल दें
- इसे हल्का सुनहरा होने तक भून लें
- अब मखाना डालकर धीमी आंच पर रोस्ट करें
- ऊपर से नमक और थोड़ा काली मिर्च का पाउडर डाल दें
- जब तक ये क्रिस्पी न हों जाएं तब तक इन्हें चलाते रहें
- ठंडा होने पर ये और भी ज्यादा क्रिस्पी लगते हैं।
यह भी पढ़ें- शाम की भूख मिटाने के लिए 10 मिनट में बनाएं दही मखाना चाट, जानें आसान रेसिपी
मसाला गार्लिक मखाना (Masala Garlic Makhana)
-1771487345513.jpg)
अगर आपको थोड़ा चटपटा पसंद है, तो ये आप मसाला गार्लिक मखाना भी ट्राई कर सकती हैं। होली की पार्टी में ये स्नैक सभी को खूब पसंद आएगा।
कैसे बनाएं मसाला गार्लिक मखाना?
- पहले मखाने ड्राई रोस्ट कर लें
- अब अलग से थोड़ा तेल गरम करके उसमें लहसुन भूनें
- इसके बाद हल्दी, लाल मिर्च, चाट मसाला और थोड़ा सा नमक डालकर अच्छे से चला लें
- अब मखाने डालकर अच्छी तरह मिला लें
- चाहें तो ऊपर से थोड़ा सा नींबू का रस भी मिला सकती हैं।
यह भी पढ़ें- करी से लेकर खीर तक, मखाने से झटपट तैयार करें ये 3 रेसिपीज
गार्लिक बटर मखाना (Garlic Butter Makhana)
-1771487355165.jpg)
अगर आप थोड़ा रिच फ्लेवर चाहती हैं, तो गार्लिक बटर मखाना भी एक बेस्ट ऑप्शन हो सकता है। ये स्नैक हर एज के लोगों को बहुत पसंद आता है।
कैसे बनाएं गार्लिक बटर मखाना?
- इसे बनाने के लिए पैन में थोड़ा सा बटर पिघला लें
- अब उसमें कटा हुआ लहसुन डालें
- खुशबू आने लगे तो मखाने डाल दें
- ऊपर से थोड़ा नमक और मिक्स हर्ब्स डालें
यह भी पढ़ें- मखाना-सूजी को मिलाकर बनाएं क्रिस्पी टिक्की, जानें आसान रेसिपी
तो अगर आप भी होली के लिए कुछ यूनिक रेसिपी देख रही हैं तो लहसुन और मखाने से ये टेस्टी स्नैक्स बना सकती हैं। ये सभी को खूब पसंद आएंगे। साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- Freepik/AI Generated
- होली पर कौन-कौन से स्नैक्स बना सकते हैं?
- होली पर नमकपारा, मठरी, खुरमा और मखाने से कई तरह के स्नैक्स बना सकती हैं।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।