Sat Sep 12, 2026 | Updated 03:44 AM IST

Ramadan Special Dessert Recipe: 10 मिनट में संतरे से बनाएं क्रीमी टेक्स्चर वाला यह डेजर्ट, इफ्तार के लिए एकदम परफेक्ट

Ramadan Iftar Dessert Recipe: रमजान के दौरान इफ्तार में अलग-अलग तरह की स्वादिष्ट डिशेज बनाई जाती है, जिसमें कुछ मीठा न हो ऐसा तो हो ही नहीं सकता है। अगर आपके घर में रोजा रखा जाता है, तो ऑरेंज से बनने वाली यह डेजर्ट जरूर बनाएं। नीचे पढ़ें रेसिपी।
Updated:- 2026-02-19, 11:56 IST
Dessert Classic Orange Posset recipe for iftar

Ramadan Special Dessert Recipe: रमजान का पाक महीना शुरू हो चुका है। इस मौके पर हर-तरफ चहल-पहल और रौनक देखने को मिलती है। खासकर इफ्तारी के वक्त, इस मौके पर लोग अपने घर में छोटी पार्टी आर्गेनाइज करते हैं। इसमें पारंपरिक व्यंजन, जिसमें तीखी-चटपटी चीजों के साथ मीठे में खास डिश बनाई जाती है। हालांकि कई बार समय कम होने के कारण डेजर्ट बनाना मुश्किल हो जाता है। अब ऐसे में अमूमन लोग बाजार से खजूर या मिठाई खरीद लेते हैं, लेकिन अगर आप मार्केट की चीज इग्नोर करती हैं, तो यह लेख आपके लिए मददगार साबित हो सकती हैं। यहां हम आपके लिए संतरे से 10 मिनट में बनने वाली डेजर्ट की रेसिपी बताने जा रहे हैं।

ऑरेंज पॉसेट डेजर्ट रेसिपी Recipe Card

ऑरेंज पॉसेट डेजर्ट बनाने का आसान तरीका

Vegetarian Recipe
Total Time: 10 min
Prep Time: 5 min
Cook Time: 5 min
Servings: 4
Level: Low
Course: Desserts
Calories: 350
Cuisine: Indian
Author: Priyanka Yadav

Ingredients

  • 250 मिलीलीटर- फ्रेश क्रीम
  • 1/3 कप- पीसी चीनी
  • 1 चम्मच- संतरे का छिलका
  • 1/4 कप- फ्रेश संतरे का जूस
  • 1 बड़ा चम्मच- नींबू का रस

Step

  1. Step 1:

    सबसे पहले एक सॉसपैन में क्रीम, चीनी और संतरे का छिलका डालें।

  2. Step 2:

    इसके बाद इसे मीडियम आंच पर गर्म करें और लगातार चलाते हुए हल्का उबाल आने दें।

  3. Step 3:

    जब यह उबलने लगे, तो इसे 2-3 मिनट तक उबलने दें।

  4. Step 4:

    इसके बाद आंच से उतार लें और 1 मिनट के लिए रख दें।

  5. Step 5:

    अब इसमें संतरे का जूस और नींबू का रस डालें। पूरी तरह मिलने तक धीरे-धीरे मिलाएं।

  6. Step 6:

    स्मूद टेक्सचर के लिए मिक्सचर को छान लें।

  7. Step 7:

    अब इसे सर्विंग ग्लास या बाउल या फिर संतरे के छिलके में डालें।

  8. Step 8:

    संतरे के छिलके, संतरे के टुकड़े या पुदीने की पत्ती से गार्निश करें।

  9. Step 9:

    अब इसे ठंडा परोसें।

ऑरेंज पॉसेट डेजर्ट बनाने का आसान तरीका

  • सबसे पहले एक सॉसपैन में क्रीम, चीनी और संतरे का छिलका डालें।
  • इसके बाद इसे मीडियम आंच पर गर्म करें और लगातार चलाते हुए हल्का उबाल आने दें।
  • जब यह उबलने लगे, तो इसे 2-3 मिनट तक उबलने दें।
  • इसके बाद आंच से उतार लें और 1 मिनट के लिए रख दें।
  • अब इसमें संतरे का जूस और नींबू का रस डालें। पूरी तरह मिलने तक धीरे-धीरे मिलाएं।
  • स्मूद टेक्सचर के लिए मिक्सचर को छान लें।
  • अब इसे सर्विंग ग्लास या बाउल या फिर संतरे के छिलके में डालें।
  • कम से कम 6 घंटे या रात भर के लिए फ्रिज में रखें। जब तक यह जम न जाए।
  • संतरे के छिलके, संतरे के टुकड़े या पुदीने की पत्ती से गार्निश करें।
  • अब इसे ठंडा परोसें।

ऑरेंज पॉसेट डेजर्ट बनाते समय ध्यान रखें ये टिप्स

  • हमेशा ताजा सिट्रस जूस इस्तेमाल करें, पैकेज्ड जूस का इस्तेमाल करने से बचें।
  • क्रीम उबालते समय जूस न डालें। इससे क्रीम फटती नहीं है।
  • 30% फैट क्रीम जैसे अमूल व्हिपिंग क्रीम के साथ सबसे अच्छा काम करता है।

इसे भी पढ़ें- मीठा खाने का कर रहा है मन! बनाएं स्वादिष्ट दानेदार Makhandi Halwa, नोट करें रेसिपी

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- Shutterstock


Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।