अब फल छिलने और काटने में नहीं लगेगा समय, ये ट्रिक्स आएंगे काम

फल खाने से शरीर को कई आवश्यक पोषक तत्व मिलते हैं। इसलिए डॉक्टर भी रोजाना फ्रूट्स खाने की सलाह देते हैं। मौसम के अनुसार बाजार में आपको फल मिलेंगे। कुछ फल ऐसे होते हैं,जो खाने में बेहद टेस्टी होते हैं लेकिन इन्हें छिलने या काटने में बेहद मुश्किल आती है।
कई बार तो घंटों लग जाते हैं। ऐसे में ज्यादातर लोग फ्रूट्स खाने में आनाकानी करते हैं। क्या आप भी उन्हीं लोगों में से एक हैं, जिन्हें फल काटने में काफी समय लगता है? अगर आपका जवाब हां है तो आपके लिए यह आर्टिकल बेहद फायदेमंद होगा। आज इस आर्टिकल में हम आपको ऐसे ट्रिक्स बताएंगे, जिन्हें अपनाकर आप जल्दी और आसानी से फलों को काट लेंगी।
कीवी
हम जो आपको टिप बताने जा रहे हैं उसमें आपको कीवी को छिलना नहीं पड़ेगा। इसके लिए आपको एक चम्मच चाहिए होगा। सबसे पहले कीवी को ऊपर और नीचे से काट लें। फिर बीच में से दो हिस्से कर लें। इसके बाद चम्मच की मदद से इसका गूदा निकाल लें। इसके अलावा आप चाहें तो कीवी को बीच में से काटकर चाकू की मदद से इसका छिलका हटा सकती हैं। तो है न यह आसान ट्रिक? अब जब भी आप कीवी खाने की सोचें तो यह ट्रिक जरूर आजमाएं।
संतरे का छिलका कैसे निकालें
इसके लिए आपको संतरे का ऊपरी और निचला भाग काटना होगा। इसके बाद बीच में छोड़ा सा काटकर चाकू को गोल में घुमा लें। लीजिए मिनटों में छिल गया संतरा। हुई न समय की बचत? अगली बार जब भी कोई आपसे संतरा छिलने के लिए कहेगा तो उम्मीद है कि आप संकोच नहीं करेंगी। (पत्ता गोभी को कैसे काटें)
इसे भी पढ़ें:मिनटों में कट जाएंगी सब्जियां, अपनाएं ये ट्रिक्स
अनानास को काटने का तरीका
इसे भी पढ़ें:बिना झंझट के अरबी को चुटकियों में ऐसे करें साफ, जानें छीलने का आसान तरीका भी
सबसे पहले अनानास को टॉप और बॉटम से काटें। इसके बाद अंदर की तरफ चाकू डालें, फिर इसे गोलाकार गति में घुमाएं। इसके बाद अनानास को हिलाकर बाहर निकाल लें। इसके लिए आपको बड़े चाकू की जरूरत पड़ेगी। छोटे चाकू से अनानास नहीं काटा जा सकता है।
उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुडे रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
Image Credit: Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।