छुट्टियों का मौसम क्रिसमस से शुरू होता है। क्रिसमस आते ही अक्सर लोग बेकिंग का आनंद लेना शुरू करते हैं। क्रिसमस में प्लम केक, जिंजरब्रेड और ट्रेडिशनल कुकीज और बिस्किट खास डेजर्ट्स हैं।
ये ट्रेडिशनल कुकीज यूरोप में काफी लोकप्रिय हैं। इन्हें 17वीं सदी में बनाना शुरू किया था। इन कुकीज को अलग-अलग शेप में बनाया जाता है। कुछ लोग इन्हें स्टार्स, बेल्स, पेड़ और एंजल्स के शेप में बनाते हैं।
यूरोप में कैफे और घरों में इन कुकीज को सजाना एक प्रिय पारिवारिक गतिविधि है। साथ ही इसे क्रिसमस के पहले बनाकर सैंटा क्लॉज के रखे जाने की परंपरा भी है।
ये कुकीज न केवल मौसम की मिठास का प्रतिनिधित्व करती हैं, बल्कि प्यार, परंपरा और उत्सव की क्रिएटिविटी की अभिव्यक्ति के रूप में भी काम करती हैं।
क्लासिक क्रिसमस शुगर कुकीज रेसिपी
आवश्यक सामग्री-
कुकीज के लिए:
- 2 ½ कप मैदा
- 1 चम्मच बेकिंग पाउडर
- ½ चम्मच नमक
- ¾ कप बिना नमक वाला मक्खन
- 1 कप दानेदार चीनी
- 1 बड़ा अंडा
- 1 चम्मच वनिला एक्सट्रैक्ट
- ½ चम्मच बादाम का अर्क
आइसिंग के लिए:
- 2 कप पाउडर चीनी
- 2–3 बड़े चम्मच दूध
- 1 चम्मच वेनिला एक्सट्रैक्ट
- फूड कलर
बनाने का तरीका-
- एक कटोरे में, मैदा, बेकिंग पाउडर और नमक को एक साथ मिक्स करें। एक अलग बड़े कटोरे में, मक्खन और चीनी को हल्के हाथों से मिक्स करें।
- इसमें अंडा, वनिला एक्सट्रैक्ट और बादाम एक्सट्रैक्ट डालकर अच्छी तरह मिलाएं। इसमें धीरे-धीरे ड्राई इंग्रीडिएंट्स को मिक्स करें और एक फर्म आटा तैयार करें।
- आटे को पहले ठंडा करें। ठंडा करने से आटा रोल करना आसान हो जाता है और बेक करते समय अपना आकार बनाए रखता है। आटे को दो भागों में बांटें। दोनों पार्ट्स को चपटा करके डिस्क बनाएं, प्लास्टिक रैप में लपेटें और कम से कम 1 घंटे के लिए फ्रिज में रख दें।
- ओवन को 350°F (175°C) पर प्रीहीट करें। बेकिंग शीट पर पार्चमेंट पेपर बिछाएं। आटे की एक डिस्क को हल्के से लगभग ¼-इंच मोटाई में रोल करें।
- आप अपने पसंद के कुकी कटर का उपयोग करें और डो को उस आकार में काट लें। कुकीज को तैयार बेकिंग शीट पर रखें।
- 8-10 मिनट तक कुकीज बेक करें। अगर ये किनारे से हल्के सुनहरे न हो जाएं, तो बेक को बंद कर दें।
- कुकीज को वायर रैक पर रखने से पहले 5 मिनट के लिए बेकिंग शीट पर ठंडा होने दें।
- एक कटोरे में, आइसिंग बनाने के लिए पाउडर चीनी, दूध और वनिला के अर्क को एक साथ फेंटें। गाढ़ेपन के लिए चीनी या पतला ग्लेज बनाने के लिए दूध डालकर स्थिरता को एडजस्ट करें।
- आइसिंग को छोटे कटोरे में डिवाइड करें और उसमें फूड कलर डालें।
- कुकीज को सजाने के लिए पाइपिंग बैग या चम्मच का उपयोग करें।
2. मसालेदार क्रिसमस चीनी कुकीज
दालचीनी, जायफल और अदरक के साथ क्लासिक हॉट और स्पाइसी वर्जन विंटर के लिए अच्छे हैं। इन्हें बनाना भी आपके लिए आसान होगा।
आवश्यक सामग्री-
- 2 ½ कप मैदा
- 1 चम्मच बेकिंग पाउडर
- ½ चम्मच नमक
- 1 चम्मच पिसी दालचीनी
- ½ चम्मच पिसा जायफल
- ¼ चम्मच पिसी अदरक
- 1 कप बिना नमक वाला मक्खन
- 1 कप दानेदार चीनी
- 1 बड़ा अंडा
- 1 चम्मच वनिला एक्सट्रैक्ट
बनाने का तरीका-
- सबसे पहले ओवन को 350°F (175°C) पर प्रीहीट करें। एक कटोरे में मैदा, बेकिंग पाउडर, नमक, दालचीनी, जायफल और अदरक मिलाएं।
- इसके बाद एक कटोरे में मक्खन और चीनी को एक साथ मिलाएं। इसके बाद इसमें अंडा और वनिला डालें।
- इसमें ड्राई इंग्रीडिएंट्स डालकर फर्म आटा गूंथ लें। आटे को ठंडा करें, बेलें और कुकी कटर से काट लें।
- इन्हें 8-10 मिनट तक बेक करें और फिर सजाने से पहले ठंडा होने दें।
3. लेमन शुगर कुकीज
आवश्यक सामग्री-
- 2 ½ कप मैदा
- 1 चम्मच बेकिंग पाउडर
- ½ चम्मच नमक
- 1 कप बिना नमक वाला मक्खन
- 1 कप दानेदार चीनी
- 1 बड़ा अंडा
- 2 बड़े चम्मच नींबू का छिलका
- 1 बड़ा चम्मच नींबू का रस
- 1 चम्मच वनिला एक्सट्रैक्ट
बनाने का तरीका-
- पहले ओवन को 350°F (175°C) पर प्रीहीट करें।
- इसके बाद कटोरे में मैदा, बेकिंग पाउडर और नमक मिलाएं।
- मक्खन और चीनी को एक साथ मिलाएं, फिर उसमें अंडा, नींबू का छिलका, नींबू का रस और वनिला एक्सट्रैक्ट मिलाएं।
- वेट और ड्राई इंग्रीडिएंट्स को एक साथ मिलाकर आटा तैयार करें।
- आटे को थोड़ा रेस्ट करने दें। फिर उसे शेप में काटकर 8-10 मिनट के लिए बेक कर लें।
परफेक्ट क्रिसमस शुगर कुकीज बनाने के टिप्स
- आटा ठंडा करने से कुकीज बेकिंग के दौरान बहुत अधिक फैलने से बचती हैं और उनका आकार सही रहता है।
- नरम, कोमल बनावट के लिए किनारों के सुनहरे होते ही कुकीज को ओवन से निकाल लें।
- सजाए गए कुकीज को एक सप्ताह तक ताजा रखने के लिए एक एयरटाइट कंटेनर में स्टोर करें। आप बिना सजावट वाले कुकीज को भी फ्रीज कर सकते हैं और परोसने से पहले उन्हें फ्रॉस्ट कर सकते हैं।
आप भी क्रिसमस से पहले ये कुकीज तैयार करें और बच्चों को ट्रीट्स के तौर पर दें। हमें उम्मीद है कि यह लेख आपको पसंद आया होगा। इसे लाइक करें और फेसबुक पर शेयर करना न भूलें। ऐसे ही लेख पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी के साथ।
Image Credit: Freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों