Sat Sep 12, 2026 | Updated 02:29 AM IST

क्या आप जानती हैं कुकीज और बिस्कुट के बीच क्या अंतर है?

<span style="font-size: 10px;">अगर आप बिस्कुट और कुकीज को एक ही सझती हैं तो इस लेख को जरूर पढ़ें। हम आपको बताने वाले हैं कि इन दोनों में क्या अंतर है।</span>
Updated:- 2022-11-02, 16:23 IST
biscuits and cookies

आपने कई बार लोगों को यह कहते हुए उन होगा की मुझे फलाना कंपनी की कुकीज बहुत पसंद है या फिर इस कंपनी के बिस्किट तो मेरे फेवरेट हैं। अक्सर लोग कुकीज और बिस्किट को एक ही मान लेते हैं। लेकिन ऐसा नहीं कुकीज और बिस्किट में फर्क है और इनके बीच का यही अंतर आज हम आपको इस लेख में बताने वाले हैं।

क्या हैं कुकीज

what is cookies

आमतौर पर कुकीज बिस्किट की तुलना में बड़ी होती हैं और सॉफ्ट होती हैं। कुकीज डच भाषा के 'koekje' शब्द से आया है और अमेरिकन इंगलिश में इसे कुकीज कहा जाता है, जिसका अर्थ है 'छोटा केक'। बिस्किट की तुलना में कुकीज के कई फ्लेवर होते हैं और इसे बेक करने में भी ज्यादा समय लगता है।(बच्चों के लिए ऐसे कुकीज)

इसे बनाने के लिए सॉफ्ट आटा चाहिए होता है और इसकी मिठास भी बिस्किट से ज्यादा होती है।आप घर में भी कई तरह की कुकीज बना सकती हैं। इन्हें बनाना कोई मुश्किन काम नहीं है। अगर आप घर में कुकीज बनती हैं तो आपके बच्चे भी फ्रेश कुकीज खाएंगे।

इसे जरूर पढ़ें-होममेड कुकीज का कई गुना बढ़ जाएगा स्वाद, अगर इन टिप्स को करेंगी फॉलो

क्या हैं बिस्किट

what is biscuits

बिस्किट की कुकीज से तुलना की जाए तो बिस्किट क्रिस्पी और पतले होते हैं। आमतौर पर इन्हें बटर, आटे, चीनी और नमक से बनाया जाता है। लेकिन कुकीज में कई तरह के ड्राई फ्रूट्स और चॉकलेट जैसे कई फ्लेवर मिक्स किया जाता है।(सीले हुए बिस्किट्स ऐसे बनाएं क्रिस्पी)

इसे बनाने के लिए नरम गुथे हुए आटे की जरूरत नहीं होती है। यह कुकीज से हल्के होते हैं और कुकीज से कम मीठे और नमकीन भी होते हैं।कई लोग बिस्किट को अलग-अलग तरीकों से खाते हैं। आप घर पर भी बिस्किट बना सकती हैं।

कैसे करे बिस्किट और कुकीज को स्टोर

  • सबसे आसान तरीका है कि इन्हें एयर टाइट कंटेनर में स्टोर करके रखें।(नॉर्मल कंटेनर को बनाएं एयरटाइट)
  • अगर आपके पास ज़िप वाले प्लास्टिक बैग हैं तो उनमें भी कुकीज और बिस्किट को स्टोर करके रख सकती हैं।
  • कोशिश करें कि एक पैकेट खत्म होने के बाद ही दूसरा खोले ताकि पहले खोले बिस्किट सील न हों।
  • इस बात का भी ध्यान दें कि सेम फ्लेवर वाली कुकीज और बिस्किट एक साथ रखें और जिनका फ्लेवर या स्मेल अलग-अलग है उन्हें अलग अलग रखें।

इसे जरूर पढ़ें-बिस्किट्स और कुकीज़ को रखना है लंबे समय के लिए क्रिस्पी तो ऐसे करें स्टोर

हम इसी तरह नई-नई रेसिपी आपके लिए लाते रहेंगे। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image credit- freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।