सैंडविच को सॉगी होने से बचाने के लिए करें ये काम

सैंडविच ज्यादातर ब्रेकफास्ट या शाम को स्नैक्स के तौर पर खाया जाता है। ऐसा इसलिए क्योंकि सैंडविच न सिर्फ हेल्दी होता है, बल्कि इसे बनाना भी बहुत आसान है। ये वैसे तो बेहद लाइट होते हैं, लेकिन लंबे समय तक भूख का एहसास नहीं होने देते हैं। इसलिए कुछ लोग हल्की भूख लगने पर भी सैंडविच खाना पसंद करते हैं। ब्रेड की मदद से तैयार किए जाने वाले सैंडविच कई तरह से बनाए जा सकते हैं।
लेकिन जब हम घर पर सैंडविच तैयार करते हैं, तो इसका स्वाद बाहर जैसा नहीं होता और सारी मेहनत बेकार हो जाती है। कई बार सैंडविच बनाते-बनाते नीचे से गीले हो जाते हैं। कई बार यह इतना लोडेड हो जाता है कि सारे इंग्रीडिएंट्स बाहर निकालते हैं। ऐसे में कोशिश करें कि सैंडविच को गीला होने से बचाएं।
सामग्रियों को अच्छी तरह से सूखा लें

सैंडविच बनाने के लिए आप जो अभी सब्जी या इंग्रीडिएंट्स इस्तेमाल कर रहे हैं। कोशिश करें काटने के बाद अच्छी तरह से सुखा लें। सुखाने के बाद ही इस्तेमाल करें। अगर आप ऐसा नहीं करेंगे तो आपको परेशानी हो सकती है। साथ ही, सब्जी ब्रेड को गीला कर सकती हैं। इसलिए बेहतर होगा कि आप सब्जी को पेपर पर रखकर अच्छी तरह से सुखा लें।
इसे जरूर पढ़ें- Quick Recipe: प्याज और खीरे से झटपट तैयार करें टेस्टी सैंडविच
मक्खन की लेयर आएगी काम
सैंडविच पर मक्खन की लेयर लगाने से बेस मजबूत होता है। आप ठंडा मक्खन इस्तेमाल करें और मोटी लेयर ब्रेड पर लगा दें। ऐसा करने से ब्रेड आसानी से गीला नहीं होगा। अगर आप चाहें तो ब्रेड को मक्खन में टोस्ट भी कर सकते हैं। टोस्ट करते वक्त आपको बस पिघला हुआ बटर इस्तेमाल करना होगा। इसके बाद ही आप सैंडविच बनाना शुरू करें।
गर्म इंग्रीडिएंट्स रखने से बचें

यह तो हम सभी जानते ही हैं कि गर्म इंग्रीडिएंट्स भाप ज्यादा पैदा करते हैं। अगर इन्हें ढक दिया जाए, तो परेशानी थोड़ी ज्यादा बढ़ जाती है। इसलिए सैंडविच बनाते वक्त गर्म टिक्की या इंग्रीडिएंट्स का बिल्कुल भी इस्तेमाल न करें।
अगर कर भी रहे हैं तो पहले एक तरफ इंग्रीडिएंट्स रख दें और ठंडा करने के बाद ही दूसरा ब्रेड रखें। ऐसा करने से भाप नहीं बनेगी और आपको फायदा होगा।
इसे जरूर पढ़ें- Sandwich Special: बच्चों के लिए घर पर ही आसानी से बनाएं ये टेस्टी सैंडविच की रेसिपीज
ड्राई ओट्स का इस्तेमाल करें
- यह सुनने में आपको थोड़ा अजीब लग सकता है। मगर यह हैक काफी मददगार है।
- ऐसा करने से ब्रेड गीला नहीं होगा और स्वाद भी दोगुना बढ़ जाएगा। इसके लिए एक बाउल में ओट्स निकालें।
- फिर इसे अच्छी तरह से साफ करें। फिर सभी मसाले डाल दें और सैंडविच की सामग्रियों पर डालें।
- अब सैंडविच के ऊपर ओट्स डालकर बनाना शुरू करें। यह सारा गिलापन सोख लेगा।
- इसके अलावा, सैंडविच बनाने के बाद अच्छी तरह से पकाएं। इस दौरान तमाम इंग्रीडिएंट्स अच्छी तरह से बन जाएंगे।
सैंडविच की रेसिपी

सामग्री
- 6-ब्रेड स्लाइस
- 200 ग्राम- आलू
- 1-टीस्पून अदरक लहसुन का पेस्ट
- एक चुटकी -काली मिर्च पाउडर
- 1-टेबलस्पून- घी
- स्वादानुसार नमक
- 2 चम्मच- मेयोनेज
बनाने का तरीका
- सबसे पहले आप आलू को टुकड़ों में काट लें और अच्छी तरह से धो लें।
- एक बाउल में आलू के टुकड़े, नमक और काली मिर्च, अदरक-लहसुन का पेस्ट, मेयोनेज़ आदि डालें और सभी सामग्री को अच्छी तरह से मिला लें।
- अब एक कड़ाही में तेल, घी या मक्खन डालें और आलू को अच्छी तरह से पका लें।
- अब ब्रेड का एक स्लाइस लें और किनारों को हटा दें। फिर चिकन और मेयो का मिश्रण डाल दें।
- अब ब्रेड के ऊपर दूसरा स्लाइस रख दें। फिर सैंडविच को त्रिकोणीय आकार में काट लें। आपका मेयो सैंडविच तैयार है।
- अब आप इसे चटनी और कोल्ड ड्रिंक के साथ गर्मागर्म सर्व कर सकती हैं।
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें
अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- (@Freepik)
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।