Fri Sep 11, 2026 | Updated 07:24 PM IST

Cooking Tips: परफेक्ट नहीं बनता है Neer Dosa, तो अपनाएं ये आसान टिप्स; ना फटेगा और ना ही बि‍गड़ेगा स्‍वाद

Neer Dosa Cooking Tips: हमारे यहां भारत में डोसा सभी को खूब पसंद आता है। ये भले ही साउथ इंड‍ियन ड‍िश है, लेक‍िन इसके दीवाने पूरी दुन‍िया में हैं। नीर डोसा भी उन्‍हीं में से एक है। कई बार लोगों को श‍िकायत होती है क‍ि नीर डोसा तवे पर डालते ही फट जाता है या चिपक जाता है। ऐसे में हम आपको कुछ आसान तरीका बता रहे हैं ज‍िससे नीर डोसा एकदम परफेक्‍ट बनेगा।
Updated:- 2026-02-27, 13:00 IST
neer dosa cooking tips

Neer Dosa Making Tips: हमारे यहां पूरे भारत में कई तरह की चीजें देखने और सुनने को म‍िलती हैं। यही कारण है क‍ि भारत को व‍िवि‍धता का देश कहा जाता है। यहां हर एक राज्‍य की अपनी खास‍ियत है। कोई खानपान को लेकर पूरी दुन‍िया में जाना जाता है, तो कुछ अपने कल्‍चर को लेकर। जब भी साउथ की बात होती है, तो वहां के ड‍िशेज का नाम जरूर ल‍िया जाता है। साउथ इंड‍ियन ड‍िशेज स‍िर्फ भारत ही नहीं, वि‍देशों में भी खूब पसंद की जाती हैं।

डोसा उन्‍हीं डि‍शेज में से एक है। हालांक‍ि, डोसा भी कई तरह का होता है। आज हम नीर डोसा की बात कर रहे हैं। कई बार लोगों की श‍िकायत होती है क‍ि नीर डोसा बनाते समय फट जाता है, लेक‍िन अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। हम आपको कुछ ऐसे तरीके बता रहे हैं, ज‍िससे आपका नीर डोसा एकदम रेस्‍टोरेंट स्‍टाइल में बनेगा। आइए जानते हैं-

neer dosa cooking tips (1)

नीर डोसा बनाते समय इन बातों का रखें ध्‍यान (Kitchen Hacks)

  • नीर डोसा बनाने के लिए सोना मसूरी, उकड़ा चावल या पोन्नी चावल का इस्‍तेमाल करें। पुराने चावल ज्यादा अच्छे होते हैं। इनसे डोसा मुलायम और हल्का जालीदार बनता है।
  • भीगे हुए चावल को पीसते समय ध्यान रखें कि घोल बिलकुल चिकना बने। दरदरापन ब‍िल्‍कुल न रहे। इसका बैटर दूध जैसा पतला होना चाहिए।
  • डोसे का बैटर बहुत गाढ़ा रहेगा तो डोसा मोटा बनेगा और अगर बहुत ज्यादा पानी जैसा होगा तो फट सकता है।
  • घोल पीसने के बाद 15 मिनट तक ढककर रख दें। इससे चावल अच्छे से सेट हो जाते हैं और डोसा बेहतर बनता है।
  • डोसा बनाने के ल‍िए तवा मी‍ड‍ियम फ्लेम पर पहले से गरम कर लें। अब तवे पर थोड़ा सा पानी छिड़क दें। अगर पानी तुरंत छन से सूख जाए, तो तवा तैयार है।
  • अगर तवा बहुत ज्‍यादा गरम हो गया है, तो उस पर हल्का पानी छिड़ककर तापमान को न‍ियंत्र‍ित कर लें।
  • नीर डोसा चिपके नहीं, इसके लिए तवे को बहुत हल्का सा तेल लगाकर ग्रीस कर लें।
  • चाहें तो आधा प्याज काटकर हल्के तेल में डुबोकर तवे पर रगड़ सकती हैं। इससे भी तवे का टेंपरेचर नॉर्मल हो जाता है।
  • नीर डोसा को आम डोसे की तरह गोल-गोल नहीं फैलाया जाता है। कलछी से घोल को तवे पर किनारों से अंदर की तरफ छिड़कें। जहां खाली जगह दिखे, वहां थोड़ा सा और बैटर डाल दें।
  • इसे पलटने की जरूरत नहीं है। बस ढककर 30 सेकंड तक पका लें, जब किनारे खुद उठने लगें तो निकाल लें।
  • अगर आयरन तवा नया है तो पहले उस पर हल्का पराठा या कोई और चीज बनाकर इस्तेमाल करें। बिल्कुल नया तवा सीधे डोसे के लिए इस्तेमाल न करें।

neer dosa cooking tips (2)

तो अगर आपका भी पीर डोसा बनाते समय फट जाता था, तो अब इन ट्र‍िक्‍स को फॉलो करेंगी तो आपका डोसा बहुत ही क्र‍िस्‍पी और स्‍वाद‍िष्‍ट बनेगा।

यह भी पढ़ें- सिर्फ 1 कटोरी पालक पनीर से बनाएं क्रिस्पी डोसा, खाते ही लोग पूछेंगे रेसिपी

यह भी पढ़ें-  इस आसान रेसिपी से मिनटों में बनाएं रवा और पनीर का टेस्टी डोसा

साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Cover Image Credit- mykitchendiaries

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।