राजस्थानी बेसन के गट्टे की सब्जी बनाते वक्त फॉलो करें ये टिप्स, सॉफ्टनेस के साथ आएगा परफेक्ट फ्लेवर

हर देश और शहर की पहचान उसके पहनावे और दूसरा वहां के खास व्यंजनों से होती है। भारत में ऐसे बहुत से राज्य हैं। जहां की स्पेशल डिशेज के लोग दीवाने हैं। कुछ लोग तो इन ऑथेंटिक खाने का स्वाद लेने के लिए कई मील दूर भी चले जाते हैं। वैसे तो आजकल हर शहर में आपको राजस्थानी, गुजराती और साउथ इंडियन रेस्टोरेंट्स मिल जाएंगे। जहां पर आपको स्पेशल थाली परोसी जाती हैं। जिसमें आपको उस राज्य की फेमस डिश मिल जाती है। इसके अलावा आजकल लोग यूट्यूब आदि के माध्यम से वीडियो देखकर भी इन ट्रेडिशनल फूड को बना लेते हैं, लेकिन कभी-कभी वो स्वाद नहीं मिलता जैसा हमें चाहिए होता है।
आज हम आपको इस आर्टिकल में राजस्थान की स्पेशल सब्जी को बनाने के टिप्स देने जा रहे हैं। जी हां हम बात कर रहे हैं गट्टे की सब्जी की। जिसको आप में से अधिकतर सभी लोगों ने कहीं न कहीं जरूर खाई होगी। जबकि कुछ लोग इसे घर भी बनाकर ट्राई कर चुके होंगे, लेकिन कुछ लोगों के साथ गट्टे के टाइट हो जाने और परफेक्ट फ्लेवर नहीं आने की शिकायत आती है। आज हम आप कुछ ऐसी टिप्स बताने जा रहे हैं। जिससे आपके गट्टे तो सॉफ्ट बनेंगे ही साथ ही सब्जी में बेहतरीन स्वाद भी आएगा।
गट्टे की सब्जी बनाते हुए फॉलो करें ये टिप्स
जब भी आप घर पर बेसन के गट्टे की सभी बनाएं तो नीचे बताए गए इन टिप्स को जरूर फॉलो करें। इससे आप परफेक्ट गट्टे की सब्जी बना पाएंगी।
ये भी पढ़ें: प्रेशर कुकर में बनाएं गट्टे की सब्जी, फॉलो करें ये स्टेप्स
आटा मुलायम रखें
आप जब भी गट्टे बनाए तो बेसन से लगाए गए आटे को एकदम सख्त नहीं गूंथना है। इसके बजाय आपको उसे मुलायम रखना है। यदि आटा थोड़ा पतला रहेगा तो गट्टे सॉफ्ट बनेंगे पर यदि आपने उसको सख्त गूंथ दिया तो आपके बेसन के गट्टे टाइट हो जाएंगे।
मोइन जरूर डालें
गट्टे का आटा लगाते समय उसमें मोइन जरूर डालें। इससे भी गट्टे मुलायम बनते हैं। याद रहे आपको देसी घी का मोइन पिघला कर देना है। घी आपको इस अनुपात में डालना है कि मुट्ठी में लेने पर उसके लड्डू बन जाएं।
गर्म पानी से माड़ें आटा
बेसन गट्टे की सब्जी के लिए आटा हमेशा हल्के गुनगुने पानी से माड़ें। यह भी सॉफ्ट गट्टे बनाने की एक मददगारी टिप है।
कसूरी मेथी करें मिक्स
गट्टे के आटे और सब्जी बन जाए के बाद इसमें ऊपर से कसूरी मेथी जरूर डालें। ऐसा करने से सब्जी का स्वाद दोगुना हो जाता है।
ग्रेवी में मिक्स करें दही
गट्टे की सब्जी बनाते हुए कुछ लोग केवल दही तो कुछ लोग टमाटर की ग्रेवी का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन आप टमाटर की ग्रेवी पक जाने के बाद यदि उसमें ऊपर से दो चम्मच दही या छाछ को फेंट कर डालेंगी तो आपकी सब्जी का रंग और स्वाद दोनों बेहतरीन आएंगे।
ये भी पढ़ें: सर्दियों में राजस्थान में जरूर बनाए जाते हैं ये पारंपरिक व्यंजन, घर पर आप भी करें ट्राई
यदि आप भी चाहती हैं कि आपकी राजस्थान की यह पॉपुलर सब्जी परफेक्ट फ्लेवर के साथ बने तो हमारे बताए गए इन टिप्स को जरूर फॉलो करके देखें।
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।
Image Credit: Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।