टेस्टी खाने का है मन तो मटर से तैयार करें जायकेदार कोफ्ते, यह रही आसान रेसिपी

इस मौसम में मटर काफी अच्छी लगती हैं। इसलिए मार्केट में सबसे ज्यादा मटर आती हैं और बिकती भी हैं। कोई इसकी सब्जी बनाने के लिए तो कोई मटर पुलाव, पराठे, पोहा या फिर अन्य डिश बनाने में इसका इस्तेमाल करते हैं। खास बात यह है कि मटर से सिर्फ स्वाद ही नहीं बल्कि कई तरह से हेल्थ बेनिफिट्स भी मिलते हैं।
हालांकि, पूरे साल मटर का स्टॉक रहता है, लेकिन फ्रेश सर्दियों के मौसम में आती हैं। इसका स्वाद भी अलग ही होता है। अगर आपको भी मटर पसंद है, तो हम आपको बताएंगे मटर के कोफ्ते कैसे बनाए जाते हैं। इसे बनाने के लिए आपको हमारी बताई गई रेसिपी को फॉलो करना होगा।
मटर के जायकेदार कोफ्ते Recipe Card
इन टिप्स की मदद से तैयार करें जायकेदार कोफ्ते।
Ingredients
- कोफ्ते के लिए
- मटर- 1 कप
- हरी मिर्च-3
- बेसन-1 कप
- नमक- स्वादानुसार
- लाल मिर्च पाउडर- 1 चम्मच
- अजवाइन- आधा छोटा चम्मच
- तेल- जरूरत के अनुसार
- मूंगफली दाना- 2 चम्मच
- तिल- 1 चम्मच
- खसखस- आधा छोटा चम्मच
- इलायची- 2
- काली मिर्च के दाने- 2
- लौंग- 1
- टमाटर- 3
- जीरा- आधा छोटा चम्मच
- हरी मिर्च- 3
- नमक- स्वादानुसार
- धनिया पाउडर- 1 चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर
- हल्दी पाउडर- 1 छोटा चम्मच
- गरम मसाला- 1 छोटा चम्मच
- धनिया के पत्ते- 1 चम्मच
Step
- Step 1:
सबसे पहले मटर को छील कर धो लें और मिक्सर में डालकर हरी मिर्च के साथ दरदरा पीस लें।
- Step 2:
फिर एक बाउल मटर का पेस्ट निकाल लें और बेसन,लाल मिर्च पाउडर, अजवाइन और नमक डालकर अच्छी तरह मिलाएं।
- Step 3:
अब एक मिक्सर जार में मूंगफली, तिल,खसखस,लौंग,काली मिर्च, इलायची और सौंफ डालकर बारीक पीस लें।
- Step 4:
फिर मूंगफली का पेस्ट डालकर अच्छी तरह से भूनें। फिर इसमें सूखे मसाले और कोफ्ते डालकर 4-5 मिनट तक और पकाएं।
- Step 5:
अब टमाटर का पेस्ट डालें और पानी डालकर खुशबू आने तक पकाएं।
- Step 6:
बस आपके हरे मटर के कोफ्ते बनकर तैयार हैं।
मटर के कोफ्ते की विधि
- सबसे पहले मटर को छील कर धो लें और मिक्सर में डालकर हरी मिर्च के साथ दरदरा पीस लें।
इसे जरूर पढ़ें- लौकी का कोफ्ता बनाने की ये आसान रेसिपी आप भी जान लीजिए
- फिर एक बाउल मटर का पेस्ट निकाल लें और बेसन, लाल मिर्च पाउडर, अजवाइन और नमक डालकर अच्छी तरह मिलाएं।
- अगर पानी की जरूरत पड़ेगी तो मिला लें, वर्ना ऐसे ही कोफ्ते बना सकते हैं। इसके बाद कड़ाही में तेल गर्म करें, फिर इसमें कोफ्ते डालकर अच्छी तरह से पकाएं।
- जब कोफ्ते अच्छी तरह से पक जाएं, तो इसे एक प्लेट में निकालकर रख दें। अब एक मिक्सर जार में मूंगफली, तिल,खसखस,लौंग,काली मिर्च, इलायची और सौंफ डालकर बारीक पीस लें।
- साथ ही, टमाटर और हरी मिर्च को भी पीसकर पेस्ट बना लें। अब एक कड़ाही में दोबारा तेल गर्म करें और उसमें जीरा डालकर तड़का लगाएं। फिर मूंगफली का पेस्ट डालकर अच्छी तरह से भूनें।
- फिर इसमें सूखे मसाले और कोफ्ते डालकर 4-5 मिनट तक और पकाएं। अब टमाटर का पेस्ट डालें और पानी डालकर खुशबू आने तक पकाएं।
इसे जरूर पढ़ें- 5 स्टार होटल वाला मलाई कोफ्ता बनाने के आसान टिप्स
- बस आपके हरे मटर के कोफ्ते बनकर तैयार हैं, जिसे धनिया के पत्ते और क्रीम से सजाकर गरमा-गरम सब्जी के साथ सर्व किया जा सकता है।
Image Credit- (@Freepik and shutterstock)
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।