बची ब्रेड से केवल उपमा ही नहीं बनता, आप बना सकती हैं इडली भी

जब ब्रेड सूख जाती है तो कई लोग उसका उपमा बना लेते हैं। लेकिन उपमा खाने में सूखा रहता है इसलिए बच्चे इसे खाते नहीं है। अगर आपके भी बच्चे बची ब्रेड से बने हुए उपमे को खाना पसंद नहीं करते हैं तो उन्हें इडली बनाकर दें। ये खाने में टेस्टी भी लगेगी और इसे आप चटनी के साथ डिप कर के अपने बच्चे को खिला सकती हैं। जिससे ये उन्हें सूखी भी नहीं लगेगी।
क्या? बनाने नहीं आता है। ये कोई बड़ी बात नहीं है। क्योंकि इस आर्टिकल में हम आपको बची हुई ब्रेड से इडली बनाना सिखाएंगे।
ऑब्जेक्टिव्स
- रेसिपी क्विज़ीन : इंडियन
- कितने लोगों के लिए : 2 - 4
- समय : 30 मिनट से 1 घंटा
- मील टाइप : वेज
जरूरी चीजें
- 8-10 ब्रेड स्लाइस
- 1 कप सूजी
- 2 कप दही
- 1 कप गाजर, पत्तागोभी, प्याज, टमाटर, शिमला मिर्च (कटे हुए)
- स्वादानुसार नमक
- 1 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
- स्वादानुसार गरम मसाला
- स्वादानुसार चाट मसाला
- एक पाउच ईनो
- एक बड़ा चम्मच तेल
- इडली बनाने वाला कूकर
- जरूरत के हिसाब से पानी
इस तरह बनायें
- सबसे पहले ब्रेड के किनारों को काटकर निकाल दें। (Read More: स्वादिष्ट इडली के सेहतमंद फायदे)
- ब्रेड को पीसकर पाउडर बना लें।
- अब एक बर्तन में सूजी, दही, नमक मिलाकर अच्छे से घोल तैयार करें और उसे आधे घंटे के लिए रख दें।
- आधे घंटे बाद तय समय बाद ब्रेड, गरम मसाला, लाल मिर्च पाउडर, चाट मसाला, थोड़ा सी बारीक कटी सब्जियां सूजी के मिश्रण में डालकर मिला लें।
- सबसे आखिर में इनो डालकर मिश्रण को अच्छी तरह से फेंट लें।
- अब इडली कूकर में 2 कप पानी डालकर गर्म होने के लिए मीडियम आंच पर रखें। (Read More: सूजी या चावल से नहीं पनीर से बनती है 15 मिनट में इडली)
- अब इडली बनाने वाले सांचे में तेल लगाएं और उमें मिश्रण डालते जाएं।
- अब कुकर का ढक्कन बंद करके 10-12 मिनट तक आंच पर रखें।
- जब इसमें से लंबी सीटी बजने लगे तो गैस बंद कर दें और कुकर का ढकक्रन खोलकर चक करें कि इडली बनी है कि नहीं।
- अगर इडली नहीं बनी है तो 2-3 मिनट के लिए फिर से गैस पर रख दें।
आपकी इडली तैयार हो जाएगी। अब इसे चटनी और सांभर के साथ मजे से खाएं।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।