जल्दबाजी में हैं तो इन टिप्स से करें किचन के काम फटाफट

आज के समय में ऐसी बहुत सी महिलाएं हैं जो घर का काम करने के अलावा बाहर जाकर भी काम करती हैं। इन महिलाओं के पास हर रोज किचन की साफ सफाई और अन्य छोटे-मोटे काम के लिए वक्त नहीं रहता है। ऐसे में कुछ टिप्स और ट्रिक्स होते हैं जो महिलाओं के रोजमर्रा के काम को आसान बनाती है। आइए जानते हैं इन किचन टिप्स के बारे में जिससे हमारा काम झटपट होगा साथ ही हम काम या साफ-सफाई से भी बच सकते हैं। हमारी दादी-नानी और माँ हर रोज किचन में अपना वक्त गुजारती हैं और अपने एक्सपीरियंस से वो हमे कई टिप्स सुझाती हैं। उन्हीं के एक्सपीरियंस को हम आपके साथ शेयर करेंगे।
सेब को काला होने से कैसे बचाएं
सेब हमारे सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद फल है जो हमारे स्वास्थ्य के लिए अच्छा माना गया है और सेहतमंद रहने के लिए हमें हर रोज एक सेब जरूर खाना चाहिए। ऐसे में बहुत सी माताएं अपने बच्चों के लंच बॉक्स में सेब काटकर रखती हैं, लेकिन थोड़ी देर बाद सेब काले पड़ जाते हैं और लोग काले सेब खाना पसंद नहीं करते हैं। ऐसे में सेब को फ्रेश रखने के लिए एक बाउल में ठंडा पानी लें और उसमें नींबू का रस और नमक मिलाएं। सेब काट लें और इसे 5-7 मिनट के लिए पानी में भिगोकर रखें, इससे सेब काले नहीं होंगे।
गोभी में लगे कीड़े कैसे हटाए
सबसे पहले तो आप गोभी खरीदते वक्त सफेद और बंधे हुए गोभी खरीदें। सफेद और बंधे हुए गोभी (फूल गोभी की सब्जी कैसे बनाएं) में कीड़े होने की संभावना कम होती है। साथ ही यदि आपको लग रहा है कि गोभी में कीड़े हो सकते हैं तो आप गोभी के पत्ते को छांट लें और गैस ऑन करके बरनर के ऊपर आंच में 2-3 मिनट के लिए रखें। इससे डंठल में चिपके हुए कीड़े साफ हो जाएंगे।
इसे भी पढ़ें: किचन की चीजों को फ्रेश रखने के लिए अपनाएं ये टिप्स और ट्रिक
कुकर से दाल उफनने से कैसे बचाएं
सभी घरों में दाल तो बनती ही है साथ ही सभी महिलाओं और बैचलर जो बाहर रहते हैं उनकी एक शिकायत होती है कि कुकर में दाल पकाने से झाग और पानी उबल कर बहने लगती है। इसके अलावा कुकर का ढक्कन (कुकर के ढक्कन की सफाई) भी गंदा हो जाता है जिसे हर रोज धोना पड़ता है। ऐसे में आप दाल पकाते वक्त कुकर के ढक्कन बंद करने से पहले आधा चम्मच तेल डाल दें। इससे तेल पानी के ऊपर लेयर बना लेता है जिससे झाग और पानी उबल कर बाहर नहीं बहते हैं।
इसे भी पढ़ें: किचन का काम आसान बनाएंगे ये टिप्स एंड ट्रिक्स
अपने रोजमर्रा के काम को आप इन टिप्स से बेहतर और आसान बना सकते हैं। हमें कमेंट कर बताएं कि आपको ये टिप्स कैसी लगी। इस लेख को लाइक और शेयर जरूर करें। ऐसे ही आर्टिकल पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी के साथ।
Image Credit: freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।