Litchi Drinks: तपती गर्मी में शरीर को ठंडक देंगी लीची से बनी ये 2 ड्रिंक्स, इन टिप्स से बनाएं टेस्टी

फल खाना सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। जिसके चलते हर व्यक्ति को रोजाना किसी एक फल का जरूर सेवन करना चाहिए। वहीं अगर आपको फल खाना नहीं पसंद है, तो जूस बेहतर ऑप्शन है। आप सीजन में आने वाले फल का जूस पी सकती हैं। इसके अलावा आप घर पर इन फलों से कई स्वादिष्ट ड्रिंक्स भी तैयार कर सकती हैं। यह आपको पीते ही शरीर में ठंडक का एहसास होने लगेगा। इस तपती गर्मी में पेय पदार्थों का सेवन अच्छा होता है। इससे शरीर में पानी की कमी, डिहाइड्रेशन और लू लगने जैसे समस्याओं का खतरा टल जाता है।
ऐसे में गर्मियों में आने वाली लीची यदि आपको खाना पसंद है, तो आप इससे समर स्पेशल ड्रिंक्स बनाकर एन्जॉय कर सकती हैं। यकीनन लीची से बनी ये ड्रिंक्स आपको पीने के बाद मजा आ जाएगा। इसे आप अपने बच्चों और फैमिली के हर मेंबर को दे सकती हैं। हालांकि लीची बहुत कम समय के लिए आती हैं, लेकिन यह कई प्रकार के गुणों का भंडार है। ऐसे में इसका सेवन जरूर करना चाहिए। यदि इस गर्मी आप भी कोई हेल्दी और नेचुरल ड्रिंक्स की तलाश कर रही हैं, तो आप इस आर्टिकल में बताई जा रही लीची ड्रिंक्स की रेसिपी को जरूर ट्राई करके देखें। कूल-कूल और मीठी यह ड्रिंक्स आपको बेहद पसंद आएंगी।
लीची मोजितो रेसिपी (Litchi Mojito)

आवश्यक सामग्री
- फ्रेश लीची- 8-10 (बीज निकालकर)
- नींबू - 1 (कटा हुआ)
- पुदीने की पत्तियां- 10-12
- चीनी- 1-2 चम्मच (स्वादानुसार)
- सोडा वाटर या सॉफ्ट ड्रिंक- 1 कप (ठंडा)
- बर्फ के टुकड़े- आवश्यकतानुसार
- काला नमक- 1/4 चम्मच
ये भी पढ़ें: गर्मियों में तरबूज की मदद से बनाएं ये कूल-कूल ड्रिंक्स
बनाने की विधि
- इसके लिए आपको लीची का छिलका हटाकर अच्छी तरह धो लेना है।
- अब आधी लीची लेकर इनको मिक्सर जार में डालकर पीस लें।
- इसके बाद आपको के बड़ा बाउल लेना है और उसमें बची हुई लीची डालनी है।
- अब इनको आप बेलन की या किसी भारी चीज की मदद से पीस लें।
- उसके बाद इसमें पुदीने की पत्तियां और नींबू के टुकड़े डालकर हल्का दबाएं।
- इसके बाद आपको ऊपर से लीची का जूस डालना है।
- फिर सोडा वाटर या कोई भी फेवरेट सॉफ्ट ड्रिंक भी डाल सकती हैं।
- काला नमक और बर्फ के टुकड़े डालकर मिक्स करें।
- लीची मोजितो बनकर एकदम तैयार है।
- गिलास में पुदीना और नींबू का स्लाइस कट करके सर्व करें।
लीची मिल्क शेक रेसिपी (Litchi MilkShake)

आवश्यक सामग्री
- फ्रेश लीची- 10-12 (छीलकर बीज निकाल लें)
- ठंडा दूध- आधा लीटर
- चीनी- स्वादानुसार
- बर्फ के टुकड़े
- बादाम, काजू- 10-१२
- खजूर- 4-5
- रूह अफजा- 1 चम्मच
बनाने का तरीका
- आपको सबसे पहले लीची से छिलका और बीज अलग कर लेने हैं।
- इसके बाद आपको एक कटोरी में पानी लेकर ड्राई फ्रूट्स और खजूर को भिगो देना है।
- फिर आप एक मिक्सर जार लेकर उसमें लीची, दूध और चीनी डालकर मिक्स करें।
- इसके बाद भीगे हुए खजूर और ड्राई फ्रूट्स को भी डालकर चलाएं।
- अब एक गिलास लेकर उसमें बर्फ के टुकड़े और एक चम्मच रूहअफजा डालें।
- ऊपर से लीची शेक डालकर मिक्स करें।
- इसके बाद बारीक कटे ड्राई फ्रूट्स से गार्निश करके सर्व करें।
ये भी पढ़ें: गर्मी में रहेंगे हेल्दी और कूल, ट्राई करें ये समर ड्रिंक्स
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।
Image Credit: Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।