लंच में इस तरह बनाएं मसालेदार भरवा भिंडी, जानें आसान रेसिपी

भिंडी खाना पकाने में सबसे अधिक इस्तेमाल की जाने वाली सब्जियों में से एक है क्योंकि भिंडी को बनाना बहुत ही आसान होता है। आपने यकीनन कई तरह की सूखी भिंडी की सब्जी खाई होंगी लेकिन क्या आपने कभी चटपटी भरवा भिंडी की रेसिपी ट्राई की है? अगर नहीं, तो बता दें कि चटपटी भरवा भिंडी न सिर्फ बनाने में आसान है बल्कि स्वादिष्ट भी होती हैं। आप इसे लंच या फिर डिनर में बना सकती हैं।
साथ ही साथ अगर आपका कुछ मसालेदार खाने का मन कर रहा है तो यह रेसिपी आपके लिए परफेक्ट है। इसे बेसन और कुछ मसालों के साथ तैयार किया जाता है, जो इसे स्वाद में और भी खास बनाते हैं। तो देर किस बात की आइए जानते हैं चटपटी भरवा भिंडी बनाने की आसान रेसिपी के बारे में।
मसालेदार भरवा भिंडी Recipe Card
आप घर पर इस तरह मसालेदार भरवा भिंडी बना सकती हैं।
Ingredients
- 20- 25- भिंडी
- आधा कप-बेसन
- आधा चम्मच-लाल मिर्च पाउडर
- आधा कप- सौंफ-धनिया का दरदरा मिश्रण
- 1 चम्मच- धनिया पाउडर
- चुटकी भर-अमचूर पाउडर
- स्वादानुसार-नमक
- 2 टेबल स्पून तेल
- दही- 1 चम्मच
- लहसुन-अदरक का पेस्ट- 1 चम्मच
- 5 चम्मच- तेल
Step
- Step 1:
सबसे पहले भिंडी को अच्छी तरह से धोकर बीज निकाल कर रख दें।
- Step 2:
इसके बाद भिंडी को बीच में से काट लें और इसमें थोड़ा-सा नमक लगाकर कुछ देर के लिए रख दें।
- Step 3:
अब एक बाउल लें और सभी सामग्री को डालकर एक मिश्रण तैयार कर लें।
- Step 4:
अब एक कढ़ाही में 2 चम्मच तेल गर्म करें। फिर सौंफ-धनिया के मिश्रण को हल्की आंच पर भुन लें।
- Step 5:
लगभग 5 मिनट बाद गैस बंद कर दें और फिर मिश्रण को ठंडा होने के लिए रख दें।
- Step 6:
अब भिंडी के कटे हुए टुकड़ों को उठाएं और इसमें 1 चम्मच मिश्रण को भर दें।
- Step 7:
अब पैन में तेल को गर्म करें और भरवा भिंडी फ्राई कर लें।
- Step 8:
अब इसे गर्मागर्म रोटी, परांठे के साथ सर्व करें।
बनाने का तरीका

- चटपटी भरवा भिंडी बनाने के लिए सबसे पहले भिंडी को अच्छी तरह से धोकर बीज निकाल कर रख दें।
- इसके बाद भिंडी को बीच में से काट लें और इसमें थोड़ा-सा नमक लगाकर कुछ देर के लिए रख दें। (क्रंची चटपटी भिंडी रेसिपी)
इसे ज़रूर पढ़ें- कुरकुरी भिंडी बनाने के लिए फॉलो करें ये 5 टिप्स
- अब एक बाउल लें और उसमें बेसन, दरदरा सौंफ-धनिया का पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, अदरक- लहसुन का पेस्ट, नमक और पानी को डालकर एक मिश्रण तैयार कर लें।
- अब एक कढ़ाही में 2 चम्मच तेल गर्म करें। फिर सौंफ-धनिया के मिश्रण को हल्की आंच पर भुन लें।
- लगभग 5 मिनट बाद गैस बंद कर दें और फिर मिश्रण को ठंडा होने के लिए रख दें। (भिंडी काटने के हैक्स)
- अब भिंडी के कटे हुए टुकड़ों को उठाएं और इसमें 1 चम्मच मिश्रण को भर दें।
इसे ज़रूर पढ़ें- लोहे की कढ़ाही में परफेक्ट भिंडी बनाने के लिए अपनाएं ये कुकिंग हैक्स, नहीं होगी काली
- अब पैन में 4 चम्मच तेल को गर्म करें और भरवा भिंडी को डालें और जब भिंडी अच्छी तरह से फ्राई हो जाएं, तो उसे एक प्लेट में निकाल लें।
- अब इसे गर्मागर्म रोटी, परांठे के साथ सर्व करें।
Image Credit-(Shutterstock)
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।