Sat Sep 12, 2026 | Updated 03:25 AM IST

बची हुई ब्रेड से 10 मिनट में बनाएं भरवां अप्पे, जानिए आसान विधि

अगर आप स्नैक्स में कुछ डिफरेंट ट्राई करना चाहती हैं, तो आप ब्रेड से भरवां अप्पे तैयार कर सकती हैं। 
Updated:- 2022-06-11, 10:24 IST
stuffed apple leftover bread

भारत में कई राज्यों में अप्पे या फिर अप्पम ब्रेकफास्ट में खाया जाता है, इसे कुछ लोग स्नैक्स में भी बनाकर खाते हैं। यकीनन आपने सूजी के अप्पे, साबूदाना के अप्पे या चावल से बने अप्पे खाए होंगे। लेकिन आज हम आपको बताने जा रहे हैं, बचे हुए ब्रेड से तैयार होने वाले भरवां अप्पे की आसान रेसिपी। इस आसान रेसिपी से आप मिनटों में भरवा अप्पे तैयार कर सकती हैं और स्नैक्स का भरपूर लुत्फ उठा सकती हैं।

बनाने का तरीका

बची हुई ब्रेड के भरवां अप्पे Recipe Card

आप 20 मिनट में इस तरह बची हुई ब्रेड से भरवां अप्पे बना सकती हैं।

Vegetarian Recipe
Total Time: 20 min
Prep Time: 10 min
Cook Time: 10 min
Servings: 4
Level: Medium
Course: Snacks
Calories: 175
Cuisine: Indian
Author: Shadma Muskan

Ingredients

  • 8- ब्रेड
  • 1 आलू (उबले हुए)
  • 1- अदरक (पिसा हुआ)
  • 5- हरी मिर्च का पेस्ट
  • 100 ग्राम- पनीर (बारीक कटा हुआ)
  • आधा चम्मच- हल्दी
  • स्वादानुसार- नमक
  • 1- प्याज (कटा हुआ)
  • 1- टमाटर (कटा हुआ)
  • आधा चम्मच- लाल मिर्च
  • आवश्यकतानुसार- तेल

Step

  1. Step 1:

    आलू को उबालकर मैश कर लें और एक बाउल में निकाल लें। फिर ब्रेड के किनारे निकालकर बीच का हिस्सा अलग रख दें। 

  2. Step 2:

    अब एक बाउल में मैश किए हुए आलू, अदरक, पनीर और हरी मिर्च का पेस्ट डालें और अच्छी तरह मिक्स कर लें।

  3. Step 3:

    अब ब्रेड को हाथ पर रखें और बीच में स्टफिंग रख कर ब्रेड को बंद कर दें। आप पानी की मदद ले सकती हैं। 

  4. Step 4:

    अब अप्पे पैन गर्म करें फिर इसमें ब्रेड से बने अप्पे रखें और 10 से 15 मिनट तक पकने दें। 

  5. Step 5:

    बस आपके बचे हुए ब्रेड के भरवां अप्पे तैयार हैं। आप इसे नारियल की चटनी या हरा धनिया की चटनी के साथ सर्व करें।

stuffed apple recipe in hindi

  • आलू को उबालकर मैश कर लें और एक बाउल में निकाल लें। फिर ब्रेड के किनारे निकालकर बीच का हिस्सा अलग रख दें। (हरी मटर के टेस्टी अप्पम)
  • अब एक बाउल में मैश किए हुए आलू, अदरक, पनीर और हरी मिर्च का पेस्ट डालें और अच्छी तरह मिक्स कर लें।
  • फिर उसमें नमक, लाल मिर्च और अन्य सामग्री डालें और कुछ देर के लिए साइड में रख दें।
  • अब ब्रेड को हाथ पर रखें और बीच में स्टफिंग रख कर ब्रेड को बंद कर दें। आप पानी की मदद ले सकती हैं।

इसे ज़रूर पढ़ें- बची ब्रेड से केवल उपमा ही नहीं बनता, आप बना सकती हैं इडली भी

  • अब अप्पे पैन गर्म करें फिर इसमें ब्रेड से बने अप्पे रखें और 10 से 15 मिनट तक पकने दें।
  • बस आपके बचे हुए ब्रेड के भरवां अप्पे तैयार हैं। आप इसे नारियल की चटनी या हरा धनिया की चटनी के साथ सर्व करें।

इसे ज़रूर पढ़ें- सूख गई है ब्रेड तो इन 4 तरीकों से करें इस्तेमाल, शेफ पंकज भदौरिया ने बताए कुकिंग हैक्स

Image Credit- (@Freepik)

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।