बच्चे नहीं खाते तुरई तो बनाएं मजेदार स्नैक, 2 मिनट में साफ हो जाएगी प्लेट

बच्चे लौकी, तुरई, परवल और टिंडे जैसी सब्जियों को देखकर अक्सर मुंह बना लेते हैं। बच्चे छोड़िए इन हेल्दी सब्जियों के लिए बड़े भी कई बार मना कर देते हैं। हर किसी को इनका स्वाद पसंद नहीं आता, लेकिन ये हल्दी सब्जी सेहत के लिए बहुत अच्छी होती हैं। लौकी और तुरई में तो पानी की मात्रा अधिक होती है, जो शरीर को ठंडा और हाइड्रेट करने के लिए अच्छी हैं।
घर के लोग इन सब्जियों को देखकर मुंह बना लेते हैं, वहीं कटलेट्स, पिज्जा, बर्गर और पास्ता सभी को अच्छा होता है। शाम के वक्त तो हर किसी की अलग-अलग फरमाइशें होती हैं। किसी को पकोड़े चाहिए होते हैं और किसी को चिप्स या फ्राइज खाने का मन कर रहा होता है। मम्मियों के लिए अक्सर शाम के स्नैक बनाने चैलेंजिंग हो जाते हैं, क्योंकि भारी स्नैक्स खाने के बाद डिनर कोई नहीं करता। रोज-रोज जंक फूड देना भी स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचा सकता है।
तोरई की टिक्की Recipe Card
क्या आपने तोरई की टिक्की खाई है? अगर नहीं, तो चलिए आज इसकी रेसिपी जान लीजिए।
Ingredients
- 2 तुरई
- 1 मीडियम आलू
- 1/2 कप बेसन
- 1/4 कप ब्रेडक्रंब
- 1/4 कप बारीक कटा प्याज
- 1/4 कप बारीक कटा धनिया
- 1/4 छोटा चम्मच कद्दूकस किया हुआ अदरक
- 1/4 कप नींबू का रस
- 1/2 छोटा चम्मच जीरा
- 1/2 छोटा चम्मच धनिया पाउडर
- 1/2 चोटा चम्मच गरम मसाला पाउडर
- 1 बड़ा चम्मच ग्रेटेड चीज
- स्वादानुसार नमक
- तलने के लिए तेल
Step
- Step 1:
तुरई को कद्दूकस करके उसका एक्स्ट्रा पानी अच्छी तरह से निचोड़कर निकाल लें।
- Step 2:
इसे बाउल में डालें और कद्दूकस किया हुआ आलू सहित अन्य सारे मसाले डालकर मिश्रण तैयार करें।
- Step 3:
मिश्रण को अलग-अलग हिस्सों में बांटकर सबको टिक्की का आकार दें।
- Step 4:
एक पैन में तेल गर्म करें और उसमें टिक्की डालकर फ्राई करें।
- Step 5:
तुरई की टिक्की तैयार है। हरी चटनी के साथ गर्मागर्म परोसें।
ऐसे में आप इन न खाने वाली सब्जियों को स्नैक के रूप में बना सकते हैं। जी हां, तोरई जैसी नापसंद सब्जी की भी मजेदार टिक्की बनाई जा सकती है। इस टिक्की को खाकर कोई नहीं कह सकता है कि यह तुरई से बनाई गई है। इसका क्रंच, टेस्ट और टेक्सचर इतना बढ़िया होगा कि हर कोई एक बार खाकर बार-बार इस रेसिपी की मांग करेगा। इस तरह आपके शाम की स्नैक की परेशानी भी हल होगी और बच्चों को हेल्दी स्नैक भी मिलेगा। इस आर्टिकल में चलिए तुरई की टिक्की बनाने का तरीका सीखें।
इसे भी पढ़ें: तोरई देखते ही नाक-मुंह बनाते हैं घर वाले? एक एक बार खिलाएं ये स्वादिष्ट व्यंजन
तोरई की टिक्की बनाने का तरीका-
- तोरई की टिक्की बनाने के लिए सबसे पहले तोरई को धोकर छील लें। इसके बाद उसे ग्रेटर से कद्दूकस करके एक कटोरे में डालें।
- आलू को भी 90 पर्सेंट उबालकर छीलें और कदूदकस करके अलग रख लें।
- अब तोरई को एक मलमल के कपड़े में रखकर उसका सारी पानी निचोड़ लें। अगर तुरई में पानी रहेगी, तो टिक्की की बाइंडिंग नहीं हो पाएगी और वह फट जाएगी। तुरई से अतिरिक्त नमी को कम करने के लिए, आप मिश्रण में एक या दो चम्मच कॉर्नस्टार्च या आटा भी मिला सकते हैं।
- एक मिक्सिंग बाउल में निथारी हुई तुरई, कद्दूकस किया हुआ आलू, बेसन, ब्रेडक्रंब्स, प्याज, धनिया, अदरक, नींबू का रस, जीरा, धनिया पाउडर और गरम मसाला पाउडर डालकर अच्छी तरह से मिक्स करें। इस मिश्रण में नमक और चीज सबसे आखिर में डालेंगे। नमक के कारण तोरई में फिर से पानी होने लगेगा, इसलिए उसे अंत में डालें। टिक्की को अनूठा स्वाद देने के लिए अलग-अलग मसालों और सीजनिंग के साथ प्रयोग कर सकते हैं।
- अब एक पैन में तेल डालकर उसे गर्म करें। टिक्की को शैलो फ्राई करने जितना तेल पैन में होना चाहिए। आप चाहें, तो टिक्की को तेल में डीप फ्राई भी कर सकते हैं।
- मिश्रण में अब नमक और चीज डालकर एक बार फिर मिक्स करें, ताकि नमक अच्छी तरह से मिल जाए। मिश्रण को 8-10 भागों में बांट लें और हर भाग को गोल टिक्की का आकार दें। आप इसे अपने हिसाब से टिक्की, कबाब या कटलेट का आकार भी दे सकते हैं।
इसे भी पढ़ें: आलू की नहीं इस बार ट्राई करें पनीर की टिक्की, नोट करें रेसिपी
- तेल गर्म हो जाए, तो उसमें 3-4 टिक्की को डालकर शैलो फ्राई करें। टिक्की को हर तरफ से 3-4 मिनट तक पकाएं, जब तक कि वे सुनहरी भूरी और कुरकुरे न हो जाएं। टिक्की को ज्यादा कुरकुरा बनाने के लिए, आप उन्हें तलने से पहले 30 मिनट के लिए फ्रिज में रख सकते हैं।
- एक-एक करके टिक्की को टिश्यू पेपर पर निकालें और एक्स्ट्रा तेल निकलने दें। टिक्की को ऊपर से धनिया पत्ती से सजाएं और पुदीना की चटनी के साथ सर्व करें।
Image Credit: Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।