Sat Sep 12, 2026 | Updated 03:10 AM IST

आलू की नहीं इस बार ट्राई करें पनीर की टिक्की, नोट करें रेसिपी

पनीर हेल्थ के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसकी न सिर्फ सब्जी, बल्कि कई तरह के स्नैक्स तैयार किए जा रहे हैं। मगर आज आप टिक्की का लुत्फ उठाएं। <div>&nbsp;</div>
Updated:- 2023-12-14, 10:50 IST
how to make paneer tikki at home

पनीर ना सिर्फ स्वादिष्ट होता है, बल्कि हेल्दी भी माना जाता है। इसलिए पनीर से कई तरह के स्वादिष्ट व्यंजन बनाए जाते हैं। हालांकि, कई बार पनीर की सब्जी बनाने के लिए ज्यादा वक्त चाहिए होता है, जो हमारे पास होता नहीं है।

ऐसे में हमारे दिमाग में कुछ ऐसा व्यंजन आता है, जिसे बनाने में वक्त भी ना लगे और स्वाद भी भरपूर मिले। अगर आप भी ऐसी ही डिश की तलाश में हैं, तो पनीर की टिक्की ट्राई करें। इसका स्वाद ऐसा है कि आपके हमेशा याद रहेगा।  

पनीर की टिक्की Recipe Card

इस तरह से ननाएं पनीर की टिक्की।

Vegetarian Recipe
Total Time: 20 min
Prep Time: 10 min
Cook Time: 10 min
Servings: 4
Level: Medium
Course: Snacks
Calories: 125
Cuisine: Indian
Author: Shadma Muskan

Ingredients

  • पनीर- 250 ग्राम
  • नमक- स्वादानुसार
  • लाल मिर्च पाउडर- 1 चम्मच
  • हरी मिर्च- 3 (बारीक कटी हुई)
  • जीरा- 1 छोटा चम्मच
  • बेसन- आधा कप
  • काजू- 1 चम्मच
  • काला नमक- 1 छोटा चम्मच
  • नींबू का रस- 1 छोटा चम्मच
  • घी- 1 चम्मच

Step

  1. Step 1:

    पनीर को धोकर कद्दूकस कर लें और सभी मसाले डालकर मिलाएं। 

  2. Step 2:

    मिलाने के बाद ऊपर से बेसन और घी डालकर टिक्की बना लें।

  3. Step 3:

    इस दौरान हल्की आंच पर एक पैन में तेल गर्म करने के लिए रखें।

  4. Step 4:

    फिर एक-एक करके टिक्की को फ्राई करें और दोनों तरफ से सेंक लें।

  5. Step 5:

    अब एक प्लेट में निकालें और लाल और हरी चटनी के साथ गर्मागर्म सर्व करें।

बनाने का तरीका 

paneer tikki without potato

  • सबसे पहले सभी सामग्रियों को तैयार करके रख लें। फिर पनीर को धोकर कद्दूकस कर लें और ऊपर से सभी मसाले जैसे लाल मिर्च, हरी मिर्च, काली मिर्च और काजू का पाउडर डालकर मिलाएं। 
  • मिश्रण को अच्छी तरह से मिलाने के बाद ऊपर से बेसन और घी डालकर टिक्की बना लें। जब टिक्की बन जाए, तो एक तरफ रख दें। 

इसे जरूर पढ़ें-  यह उड़िया मिठाई है बेहद दुर्लभ, एक बाइट खाकर हो जाएंगे स्वाद के दीवाने

  • इस दौरान दौरान हल्की आंच पर एक पैन में तेल गर्म करने के लिए रखें। फिर एक-एक करके टिक्की को फ्राई करें और दोनों तरफ से सेंक लें।

इसे जरूर पढ़ें-  इस बार बनाएं बूंदी की कढ़ी, नहीं पड़ेगी पकोड़े बनाने की जरूरत 

  • अब एक प्लेट में निकालें और लाल और हरी चटनी के साथ गर्मागर्म सर्व करें। अगर आप चाहें तो आलू का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

Image Credit- (@Freepik)

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।