Sat Sep 12, 2026 | Updated 06:32 AM IST

ओणम साध्य में शामिल होते हैं ये पारंपरिक व्यंजन, आप भी जानें

ओणम का त्योहार केरल के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। यह कुल 10 दिनों का त्यौहार है, जिसे लोग पूरे हर्षोल्लास और धूमधाम से मनाते हैं। ओणम में सबसे खास होता है साध्य जिसे भोज के रूप में समझ सकते हैं।&nbsp; <div>&nbsp;</div>
Updated:- 2023-08-03, 11:48 IST
onam items list

जिस प्रकार उत्तर भारत में नौ दिनों तक नवरात्रि का त्यौहार मनाया जाता है, उसी प्रकार राजा बली के वापसी के जश्न को मनाने के लिए 10 दिनों तक केरल में मलयाली लोग ओणम का पर्व मनाते हैं। इस पर्व में सभी चीजों के अलावा इसमें आयोजित किए जाने वाले भोज साध्य भी बहुत जरूरी होता है। साध्य में कुल 21-28 तरह के शुद्ध शाकाहारी भोजन बनाए जाते हैं, जिसे पारंपरिक रूप से केले के पत्ते में परोसा जाता है। इससे पहले लेख में हमने 12 पारंपरिक साध्य भोजन के बारे में बताया था, जिसके बाद ये रहे बाकी बचे 12 और पारंपरिक व्यंजन। 

पार्रिपु करी

पार्रिपु करी मूंग दाल से तैयार एक डिश है, जिसके ऊपर घी, लाल मिर्च और काले तिल डाले जाते हैं।

चेन्ना मेझक्कुपुरत्ती

रतालू को पतली स्लाइस में काटकर चेन्ना मेज़क्कुपुराट्टी डिश तैयार की जाती है। फिर इसे मसालों के साथ उबालकर नारियल के तेल में फ्राई किया जाता है।

सांभर

onam foods

सांभर दक्षिण भारत का मुख्य व्यंजन है जिसे साध्य में भी परोसा जाता है। यह कई तरह से बनाई जाती है, सभी के बनाने का ढंग अलग होता है। यह दाल और  सब्जी से बनाया जाता है, जिसे इमली के शोरबे में पकाया जाता है।

पुलिसरी

पुलिसरी दही और पसंद की सब्जी जैसे कद्दू (कद्दू के बीज के फायदे), खीरा और आलू जैसे दूसरे सब्जी के उपयोग से पुलिसरी बनाई जाती है। अंत में, उसके ऊपर अच्छी मात्रा में कसा हुआ नारियल डाला जाता है।

कलां

यह ओणम का सिग्नेचर फूड है जिसे दही, रतालू, कच्चे केले और कसा हुआ नारियल से बनाया जाता है।

मोरू कचियाथा

sadhya onam food

मोरू कचियाथा को दही में काले तिल, प्याज, अदरक और लहसुन के साथ उबालकर बनाया जाता है।

इसे भी पढ़ें: क्या है ओणम साध्या? जानें इससे जुड़ी कुछ खास बातें 

खिचड़ी

खिचड़ी ओणम साध्या का एक और स्वादिष्ट व्यंजन है। इसे मसालेदार दही और भिंडी, खीरा या करेले जैसी किसी भी सब्जी का उपयोग करके बनाया जा सकता है।

रसम

रसम को मसालेदार इमली के रस के साथ बनाया जाता है, इसमें भरपूर मात्रा में करी पत्ता, सरसों और टमाटर छिड़के जाते हैं। इसे चावल के अलावा इडली या डोसा के साथ खा सकते हैं।

कूटू करी

traditional onam foods

कूटू करी एक सूखी डिश है जो कि कच्चे केले, काले चने और कसा हुआ नारियल से तैयार की जाती है।

इसे भी पढ़ें: ओणम साध्य में शामिल होते हैं ये पारंपरिक व्यंजन, आप भी जानें

नेय (घी)

एक चम्मच नेय या घी, इसे भोजन में एक्स्ट्रा स्वाद के लिए चावल और पारिपु के ऊपर डाला जाता है। घी के बिना ओणम साध्य अधूरा है।

इंजी थायर

इंजी थायर अदरक, दही, काले तिल (काले तिल के उपाय) और मसालों का उपयोग कर बनाया गया एक स्वादिष्ट व्यंजन है, जिसे ओणसाध्य के थाल में परोसा जाता है।

पूवन पजहम

पूवन पजम केले से बनाया जाता है। केले को पायसम के साथ मैश करके इसका स्वाद लिया जाता है। एक्स्ट्रा क्रंच के लिए आप इसमें पापड़ भी मिला सकते हैं।

पलाडा प्रधान

onam recipes

पलाडा प्रधान एक मीठा व्यंजन है जो दूध, सूखे मेवे और चावल के आटे से बनाया जाता है। इसे भोजन के अंत में परोसा जाता है, क्योंकि यह भोजन में मिले मसालों के कारण होने वाले एसिडिटी या गैस से राहत देने में मदद करता है।

पजहम प्रधान

पजहम प्रधान में चावल आटा, काजू, पतले कटे नारियल के टुकड़े और गुड़ को पकाकर बनाया जाता है।

 

ये रहे बाकी बचे हुए साध्य के पारंपरिक भोजन के लिस्ट, जो हम दूसरे लेख में बताने वाले थे। अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

Image Credit:  Freepik and shutterstocks

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।