Fri Sep 11, 2026 | Updated 11:25 PM IST

सर्दियां खत्म होने के बाद मेथी और पालक को कहें बाय-बाय, इन 3 हेल्दी पराठों से शुरू करें अपनी सुबह, आलू-प्याज का नाश्ता भूल जाएंगी

गर्मियों में कुछ हल्का, हेल्दी और टेस्टी नाश्ता बनाना चाहते हैं, तो पराठे में भी आपको ऑप्शन मिल जाएगा। केवल 1 पराठे से आप अपनी सुबह की शुरुआत कर सकते हैं। यह आपकी हेल्थ को नुकसान नहीं पहुंचाने वाला।
Updated:- 2026-03-09, 17:12 IST
soybean dal and lobia paratha healthy breakfast recipe

भारत में अधिकतर घरों में सुबह का नाश्ता पराठे से होता है। सर्दियों में पालक-मेथी और मूली का पराठा बनाया गया है, लेकिन गर्मियों अब क्या बनाया जाए, समझ नहीं आ रहा। आलू और प्याज के पराठे से बोर हो गए लोग कुछ हेल्दी ऑप्शन सर्च कर रहे हैं। ऐसा पराठा जो खाने में टेस्टी भी लगे और सेहत के लिए भी अच्छा हो। गर्मियों के मौसम में बहुत सी सर्दियों वाली सब्जियां मिलनी बंद हो जाती हैं, इसलिए सुबह क्या बनाया जाए, यह सवाल ज्यादा रहता है। आजकल बहुत से लोग इंटरनेट पर ऐसे नाश्ते की रेसिपी सर्च करते हैं, जो हेल्दी होने के साथ-साथ जल्दी बन जाए। आप भी अगर कुछ हेल्दी पराठा रेसिपी सर्च कर रही हैं, तो यह आर्टिकल काम आएगा। आज के इस आर्टिकल में हम आपको आलू-प्याज से अलग पराठा रेसिपी के बारे में बताएंगे।

सोयाबीन पराठा रेसिपी

  • सोयाबीन में प्रोटीन होता है, जो आपकी सेहत के लिए अच्छा है। इसका पराठा टेस्टी भी होता है और नाश्ते में हर किसी को पसंद आएगा।
  • सामग्री- सोयाबीन, गेहूं का आटा, प्याज, हरी मिर्च, जीरा, लहसुन, धनिया, तेल या घी और नमक-मसाले।
  • कैसे बनाएं- पहले सोयाबीन को 10 से 15 मिनट के लिए पानी में डालकर उबाल लें।
  • दूसरी तरफ आप आटे में नमक आर अंजवाइन डालकर गूथ लें।
  • इसके बाद सोबाबीन को पानी में से निकालें और ठंडा होने के बाद पानी को अच्छे से निचोड़ लें।
  • पानी निचोड़कर इसमें प्याज, हरी मिर्च, नमक और धनिया मिलाएं।
  • अब आ आटे की लोई बनाएं और इसमें सोयाबीन का मिश्रण डालें।
  • अब इसे बेलकर तवे पर डालें और दोनों तरफ करके घी लगाकर सेक लें।
  • अब इसे दही या चटनी के साथ खाएं।
  • यह आपको आलू और प्याज के पराठे की तरह की टेस्टी लगेगा।

इसे भी पढ़ें- Cooking Tips: परफेक्ट नहीं बनता है Neer Dosa, तो अपनाएं ये आसान टिप्स; ना फटेगा और ना ही बि‍गड़ेगा स्‍वाद

healthy paratha recipes

दाल का पराठा बनाएं

  • इसके लिए आप पहले दाल को उबाल लें।
  • इस पराठे को बनाना सबसे आसान है।
  • दाल उबालने के बाद इसे ठंडा करें और इसे आटे में डालकर गूंथ लें।
  • आटे में ही आपको अजवाइन, मिर्च, नमक और दाल डालकर गूंथना है।
  • इसके बाद आटे की लोई बनाकर इसे रोटी की तरह बेल लें।
  • अब तवे पर घी लगाकर दोनों तरफ सेक लें।
  • इस तरह दाल का पराठा तैयार है।
  • यह खाने में टेस्टी भी लगता है और इसे बनाने में ज्यादा समय भी नहीं लगता।

इसे भी पढ़ें- Veg Momo Paratha Recipe: चाय के साथ बनाएं वेज मोमो पराठा, पढ़ें रेसिपी

dal paratha

लोबिया पराठा

  • लोबिया प्रोटीन और फाइबर से भरपूर होती है,इससे बनने वाला पराठा हेल्दी माना जाता है। यह आपको टेस्ट में थोड़ा खराब लग सकता है, लेकिन सेहत के लिए अच्छा है।
  • सामग्री- इसके लिए आपको उबली हुई लोबिया, आटा, प्याज, हरी मिर्च, जीरा और मसाले
  • कैसे बनाएं- उबली हुई लोबिया को हल्का सा मैश कर लें।
  • अब मैश किए हुए लोबिया में आपको प्याज, हरी मिर्च, जीरा, नमक और धनिया मिलाना है।
  • इसके बाद आटे की लोई बनाकर मिश्रण को लोई में भरना है।
  • अब इसे पराठे की तरह बेल लें और घी लगाकर सेक लें।
  • लोबिया पराठा दही या चटनी के साथ टेस्टी लगता है।

हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

image credit- freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।