Sat Sep 12, 2026 | Updated 02:41 AM IST

बाजार की टेस्टी सोन पापड़ी को ऐसे बनाएं घर पर

बच्चों को सोन पापड़ी खाना बहुत पसंद होता है। बच्चों की इस पसंद को आप घर पर बनाकर उन्हें हेल्दी रख सकती हैं। तो ये रही सोन पापड़ी बनाने की रेसिपी... 
Updated:- 2018-11-01, 12:21 IST
son papdi recipe at home main

सोन पापड़ी हर किसी को खाने में अच्छी लगती है। लेकिन कोई इसे घर में बनाने के लिए ट्राय नहीं करता है। क्योंकि इसे बनाना थोड़ा मुश्किल होता है। आपकी इस मुश्किल को हम आज आसान करने वाले हैं। क्योंकि आज हम आपको बताने वाले हैं घर में बाजार जैसी टेस्टी सोन पापड़ी बनाने का तरीका। 

वैसे भी बच्चों को सोन पापड़ी खाना बहुत पसंद होता है। बच्चों की इस पसंद को आप घर पर बनाकर उन्हें हेल्दी रख सकती हैं। तो ये रही सोन पापड़ी बनाने की रेसिपी... 

ऑब्जेक्टिव्स

  • रेसिपी क्विज़ीन : इंडियन, डिजर्ट
  • कितने लोगों के लिए : 2 - 4
  • समय : 15 से 30 मिनट
  • मील टाइप : वेज, पार्टी

son papdi recipe at home inside

सोन पापड़ी बनाने के लिए जरूरी चीजें

son papdi recipe at home inside

सोन पापड़ी बनाने की विधि

  • सोन पापड़ी बनाने के लिए सबसे पहले मीडियम आंच में एक पैन में घी गरम करें और फिर उसमें मैदा व बेसन मिलाकर सुनहरा होने तक भूनें।  
  • जब ये मिश्रण सुनहरा हो जाए तो गैस बंद कर इसे ठंडा होने के लिए छोड़ दें। 
  • अब मीडियम आंच में एक दूसरे पैन में दूध, पानी और चीनी मिलाकर चाशनी बनाने के लिए रखें।
  • इसे उबालकर 2 तार की चाशनी बना लें।
  • अब चाशनी को भुने हुए मिश्रण में मिला लें और इसे 10 मिनट तक अच्छी तरह से गूंदें।
  • इसके बाद एक थाली पर थोड़ा सा घी लगाएं और इस मिश्रण को समान रूप से थाली पर फैला दें और ऊपर से बादाम और पिस्ता लगा दें।

 

ठंडा होने के बाद चाकू से पीस काट लें। तैयार है सोन पापड़ी। 

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।