इन ट्रिक्स से बनाएं और साल भर खाएं सिंघाड़े का अचार

सर्दियों के मौसम में कई चीजें ऐसी होती हैं जिनका स्वाद दोगुना बढ़ जाता है। इन्हीं चीजों में मूंगफली, अचार, हरी सब्जियां और गुड़ के व्यंजन आदि शामिल हैं। यही वजह है कि हर घर में आपको इन व्यंजनों की लिस्ट मिल जाएगी। हालांकि, इनमें से कुछ चीजों का सेवन करना फायदेमंद माना जाता है। वहीं, कुछ चीजें टेस्ट के लिए खाई जाती हैं जैसे अचार।
कई व्यंजन ऐसे हैं जिनके साथ अचार खाने का अलग ही मजा है जैसे- दाल-चावल, आलू की भुजिया, अचार आदि। साइड डिश के रूप में अचार को सिर्फ भारत बल्कि अन्य देशों में खाया जाता है। कई लोग तो पुलाव या खिचड़ी के साथ भी अचार खाना पसंद करते हैं। मगर क्या आपने सिंघाड़े का अचार खाया है।
इसका स्वाद एक बार अगर आपने चख लिया, तो फिर आप सिर्फ इस तरह से अचार बनाना चाहेंगे। साथ ही, हम आपके साथ कुछ टिप्स साझा कर रहे हैं, जो अचार बनाते वक्त आपके लिए मददगार साबित हो सकते हैं।
अचार बनाने के लिए कच्चे सिंघाड़े खरीदें

अचार बनाने के लिए हमेशा कच्चे सिंघाड़े का चुनाव करें, क्योंकि पके हुए सिंघाड़े का अचार मीठा होता है और मीठा अचार किसी भी लिहाज से ठीक नहीं लगता। ऐसे में जब भी आप मार्केट जाएं, तो पके हुए सिंघाड़े न खरीदें। बाजार में आपको कच्चे सिंघाड़े सितंबर से जनवरी तक आसानी से मिल जाएंगे।
मगर जब भी आप कच्चा सिंघाड़ा खरीदने जाएं, तो पहले छू कर देख लें कि ये कहीं से सड़े हुए तो नहीं हैं। आप अपने पसंद से छांट कर सिंघाड़ा खरीदें और एक चख कर देख लें।
इसे जरूर पढ़ें- Kitchen Tips: प्याज काटने पर नहीं आएगा रोना, ये 4 तरीके चुटकियों में निपटाएंगे काम
छिलके समेत बनाएं अचार

अचार दो तरीके से बनाया जा सकता है। आप छिलके वाला या बिना छिलके वाला अचार बना सकते हैं, लेकिन इससे पहले आपको यह देखना होगा कि कहीं छिलकों में कड़वापन तो नहीं है? अगर छिलके का स्वाद सही नहीं है, तो बेहतर होगा कि आप सदा अचार बनाएं। वहीं, अगर छिलके का स्वाद सही है, तो इसका इस्तेमाल अचार बनाने के लिए करें।
टुकड़े करने के लिए कटर मशीन आएगी काम

आजकल मार्केट में अचार काटने के लिए कई तरह की मशीन मिलने लगी है। अगर आप चाहें तो कटर मशीन का इस्तेमाल कर सकते हैं। देखिए दो तरह की कटर मशीन मार्केट में मिलेंगी। पहली लकड़ी की मशीन और दूसरी इलेक्ट्रॉनिक मशीन।
इसे जरूर पढ़ें- सोयाबीन की ऐसी डिश जिसका स्वाद चखने के बाद नहीं आएगी नॉनवेज की याद
आप बेहतर होगा कि लकड़ी वाली कटर मशीन का इस्तेमाल करें, जिसका उपयोग प्राचीन समय से होता आ रहा है। इसके आगे लगा चाकू बहुत तेज होता है, जिसकी मदद से अच्छा सिंघाड़ा आसानी से कट जाता है।
सिंघाड़े का अचार बनाने की रेसिपी
सामग्री
- 200 ग्राम- सिंघाड़े का अचार
- 50 ग्राम- मूंगफली
- 1 चम्मच- धनिया
- 1 चम्मच- चने की दाल
- 1 चम्मच- उड़द की दाल
- 1/2 चम्मच- राई
- 1/2 चम्मच सौंफ
- 1 चम्मच- जीरा
- 1 चम्मच- हल्दी पाउडर
- 1 चम्मच मेथी दाना
- चुटकी भर- हींग
- 3- साबुत सूखी लाल मिर्च
- 7- हरी मिर्च
- 1- लहसुन
- 5- कड़ी पत्ता
- 2 चम्मच- नींबू का रस
- स्वादानुसार-नमक
- 5 चम्मच- तेल
विधि

- अचार बनाने के लिए सबसे पहले आप सिंघाड़े को धो लें और फिर इसके छोटे-छोटे टुकड़े कर लें।
- अब एक पैन में तड़का लगाने के लिए मूंगफली, धनिया, मेथी दाना, जीरा और सौंफ डालें और धीमी आंच पर इन सभी सामग्री को ब्राउन कर लें।
- अब इसमें अन्य सामान जैसे हरी मिर्च और लहसुन डालें और एक से दो मिनट तक धीमी आंच पर पका लें।
- फिर इसे एक बाउल में निकाल लें और मिक्सी में मोटा-मोटा पीस लें।
- अब सिंघाड़े के टुकड़ों में इस मिश्रण डाल दें और फिर स्वादानुसार नमक डाल कर अच्छी तरह से मिला लें।
- एक पैन में 1 से 3 चम्मच तेल डालें और गर्म कर लें। फिर इसमें तड़का लगाने के लिए राई, चना दाल,उड़द दाल,कड़ी पत्ता, सूखी लाल मिर्च और हींग डाल दें।
- फिर इसे अच्छी तरह से भुन लें। जब ये भुन जाए तो इसमें हल्दी पाउडर डाल दें और कुछ देर भुन लें।
- अब गैस बंद कर दें और इस तड़के को सिंघाड़े के अचार में डाल दें। फिर इसमें नींबू का रस डालें और अच्छी तरह से मिक्स कर लें।
- बस आपका चटपटा सिंघाड़े का अचार बनकर तैयार है। आप इसे जार में स्टोर करके रख सकते हैं।
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
Image Credit- (@Freepik)
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।