सोयाबीन की ऐसी डिश जिसका स्वाद चखने के बाद नहीं आएगी नॉनवेज की याद

जब भी नान के साथ कुछ खाने का मन करता है, तो हमारे दिमाग में सबसे पहले कुछ टेस्टी खाने का ही नाम आता है। लेकिन हर दिन रोटी के साथ सब्जी खाने का मन नहीं करता है। इसलिए कई लोग कुछ अलग स्नैक्स की रेसिपी ट्राई करते रहते हैं। अगर आपका परिवार भी कुछ टेस्टी डिश खाने की जिद करते रहता है, तो फिर आपको कुछ लजीज रेसिपी ट्राई करने की जरूरत है।
इस लेख हम आपको सोयाबीन से बनने वाले टिक्का के बारे में बताने जा रहे हैं। बता दें कि यह टिक्का इतना स्वादिष्ट होता है कि आप चिकन, मटन सब भूल जाएंगे। बस आपको हमारे बताए गए टिप्स को फॉलो करना होगा। इस रेसिपी को बच्चे ही नहीं बल्कि बड़े लोग भी खूब पसंद करेंगे, आइए जानते हैं।
सोयाबीन का टिक्का। Recipe Card
इस आसान रेसिपी से घर पर बनाएं सोयाबीन का टिक्का।
Ingredients
- सोयाबीन- 2 कप
- दही- आधा कप
- बेसन- आधा कप
- नमक- आधा चम्मच
- हल्दी- आधा चम्मच
- लाल मिर्च- 1 चम्मच
- धनिया पाउडर- 1 चम्मच
- गरम मसाला- आधा चम्मच
- अमचूर पाउडर- आधा चम्मच
- जीरा पाउडर- आधा चम्मच
- कश्मीरी लाल मिर्च- 1 चम्मच
- तेल- 3 चम्मच
- शिमला मिर्च- 1 (कटा हुआ)
- प्याज- 1 (कटा हुआ)
- टमाटर- 1 (कटा हुआ)
Step
- Step 1:
सबसे पहले सोयाबीन को 2 से 3 घंटे के लिए पानी में भिगोकर रख दें।
- Step 2:
इस दौरान गैस पर पैन रखकर गर्म करें और बेसन को लगातार चलाते हुए भुन लें।
- Step 3:
इसके बाद, एक बर्तन में दही डालकर उसमें भुना हुआ बेसन डालें और फिर सारे मसाले डालकर मिक्स करें।
- Step 4:
अब इसमें सारी सब्जियां डालकर मिलाएं और लगभग 20 मिनट के लिए इसे ऐसे ही छोड़ दें।
- Step 5:
फिर एक पैन में तेल डालकर इसको हल्का-सा गर्म होने दें।
- Step 6:
फिर सोयाबीन को टूथ पिक में डालें और एक-एक करके लगाएं।
- Step 7:
जब यह अच्छी तरह से बन जाए, तो एक बर्तन में इसे निकाल लें।
- Step 8:
जब टूथ पिक में एक-एक पैन में डालकर फ्राई करें।
- Step 9:
बस आपका सोयाबीन का टिक्का बनकर तैयार है।
विधि

- सबसे पहले सोयाबीन को 2 से 3 घंटे के लिए पानी में भिगोकर रख दें। फिर सोयाबीन से पानी निकालकर रख दें, ताकि सारा पानी बाहर निकल जाए।
- इस दौरान गैस पर पैन रखकर गर्म करें और बेसन को लगातार चलाते हुए भुन लें। (बेसन से बनती हैं ये 3 सब्जियां) फिर गैस बंद कर दें और बेसन को ठंडा होने दें।
इसे जरूर पढ़ें- How to Make Salt: बेकार पड़े इन चार छिलकों से आप भी बनाएं फ्लेवरफुल नमक
- इसके बाद, एक बर्तन में दही डालकर उसमें भुना हुआ बेसन डालें और फिर सारे मसाले डालकर मिक्स करें। अगर जरूरत पड़े, तो पानी डालकर अच्छी तरह से मिलाएं।
- अब इसमें सारी सब्जियां डालकर मिलाएं और लगभग 20 मिनट के लिए इसे ऐसे ही छोड़ दें। फिर एक पैन में तेल डालकर इसको हल्का-सा गर्म होने दें और फिर सोयाबीन को टूथ पिक में डालें और एक-एक करके लगाएं।
इसे जरूर पढ़ें- चिक्की-गुड़ पट्टी बनाते वक्त डालें यह एक चीज, खाने में होगी सुपर सॉफ्ट और क्रिस्पी
- जब यह अच्छी तरह से बन जाए, तो एक बर्तन में इसे निकाल लें। अब टूथ पिक में एक-एक पैन में डालकर फ्राई करें और जब दोनों तरफ से फ्राई हो जाए, तो यह बस आपका सोयाबीन का टिक्का बनकर तैयार है।
Image Credit- (@Freepik)
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।