Shilpa Shetty Recipe: सीखें हेल्दी और टेस्टी ‘ओट्स इडली’ बनाना

बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी मल्टी टास्किंग हैं। शिल्पा ने बॉलीवुड फिल्मों को तो बाय-बाय कह दिया है मगर, सोशल मीडिया पर अपनी फिटनेस, रिलेशनशिप और रेसिपीज को लेकर शिल्पा शेट्टी हमेशा चर्चा में रहती हैं। वैसे शिल्पा फैशन के मामले में भी काफी आगे हैं और महिलाएं उन्हें अपना आडियल मानती हैं। वहीं फिटनेस को लेकर भी शिल्पा आए दिन अपना नया वीडियो डालती रहती हैं। शिल्पा इन सबके साथ कुकिंग का भी शौक रखती हैं। शिल्पा आए दिन अपने फैंस को नई-नई रेसिपीज बना कर सिखाती रहती हैं। शिल्पा की बनाई हुई रेसिपीज हेल्दी भी होती हैं और टेस्टी भी। इस बार भी शिल्पा ने बेहद टेस्टी और हेल्दी रेसिपी का वीडियो शेयर किया है। उन्होंने घर पर ही बेहद आसान तरीके से ओट्स की इडली बनाना सिखाया है। तो चलिए शिल्पा के इस वीडियो से आप भी इस रेसिपी को बनाना सीखें। आप अच्छी और सस्सी ओट्स मात्र 144 रपुए में यहां से खरीद सकती हैं।
सामग्री
- 2 कप्स रोस्टेट ओट्स
- ½ कप रोस्टेट सूजी (सूजी आप यहां से मात्र 38 रुपए में यहां से खरीद सकती हैं। )
- 1 कप दही
- 1 कटोरी कसी हुई गाजर
- 2 बड़े चम्मच बारीक कटी हरी धनिया
- ½ चम्मच हल्दी पाउडर
- 2 बड़ी चम्मच बारीक कटी हरी मिर्च
- नमक स्वादानुसर
- तड़के की सामग्री
- 2 चम्म्च कोकोनट ऑयल
- 1 छोटा चम्मच राई दाना
- 1 चम्मच उड़द दाल
- 1 चम्मच चना दाल
- बारीक कटा करी पत्ता
विधि
- सबसे पहले ओट्स को रोस्ट करें।
- इसके बाद सूजी को रोस्ट करें।
- दोनों को रोस्ट करने के बाद एक बाउल में मिक्स करें।
- इसमें दही डालें और अच्छे मिलाएं।
- बैटर को सही कनटेस्टेंसी देने के लिए पानी मिलाएं।
- इसके बाद उसमें कटी गाजर मिलाएं।
- गाजर के साथ कटी मिर्च और धनिया पत्ती मिलाएं।
- इसके बाद बैटर में हल्दी और नमक मिलाएं।
- इसे थोड़ी देर के लिए रख दें।
- अब एक पैन में कोकोनट ऑयल गरम करें।
- इस ऑयल में राई दाना, करी पत्ता, चना दाल, उड़द दाल डालें।
- फिर इस तड़के को बैटर में मिला दें।
- इसके बाद बेटर को इडली के साचों में ऑयल लगा कर डालें।
- 15 मिनट बाद आपकी इडली तैयार हो जाएगी।
- आप इस इडली को कोकोनट चटनी और सांभर के साथ खा सकते हैं।
ओट्स हैं सेहत के लिए फायदेमंद
- ओट्स में कैल्शियम, पोटेशियम, मैग्नीशियम और विटामिन-बी पाया जाता है, जो नर्वस सिस्टम के लिए बहुत फायदेमंद होता है। अगर गर्भवती महिला रोजाना ओट्स का सेवन करे तो उसे डिलिवरी के समय काफी फायदा होता है।
- अगर किसी को पेट संबंधी बीमारी है तो ओट्स उसके लिए काफी लाभदायक हो सकती है। ओट्स से कब्ज को दूर जाती है। यह पाचन तंत्र को मजबूत करती है।
- ओट्स कार्बोहाइड्रेट का अच्छा सोर्स होती है। इसे डाइट में शामिल करने से आपको एनर्जी मिलती है। इसका नियमित सेवन करने से मधुमेह का खतरा कम हो जाता है।
- यह हमारी त्वचा को खूबसूरत बनाने में मदद करता है। ओट्स त्वचा को नमी देती है। इससे बना फेसपैक लगाने से त्वचा कोमल और स्वस्थ बनती है।
- ओट्स में फाइबर और मैग्नीशियम पाया जाता है जो दिमाग में सेरोटोनिन की मात्रा बढ़ता है, जिससे दिमाग शांत रहता है।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।