Maa Ke Hath Ka Jadu: भिंडी की वही पुरानी सब्जी से हो गई हैं बोर? मेरी मां की ये सीक्रेट रेसिपी चखकर देखिए, बार-बार बनाने की होगी डिमांड

भिंडी की सब्जी अक्सर लोग बनाते समय परेशान हो जाते हैं। एक ही तरह से सब्जी खाने और बनाने में अक्सर बोरियत होती है। गर्मी शुरू होते ही, भिंडी अब सस्ती आने लगी है। भिंडी घर में फिर से आने लगी है, लेकिन कुछ लोग ऐसे हैं, जिन्हें भिंडी खाना पसंद नहीं है, वह इसे देखते ही थोड़ा मुंह बना लेते हैं। इसका कारण यह है कि हर किसी को एक ही तरीके से बनी सब्जी पंसद नहीं आती। इसी बात को ध्यान में रखते हुए हमने भिंडी से जुड़ी कुछ अलग और दिलचस्प रेसिपी जानने की कोशिश की। इसके लिए हमने बात की कामिनी श्रीवास्तव से, जो उत्तर प्रदेश के बलरामपुर जिले में रहती हैं और तीन बच्चों की मां हैं। घर-परिवार की जिम्मेदारियों के साथ-साथ उन्हें किचन में नए-नए प्रयोग करना भी बहुत पसंद है। उनका मानना है कि अगर सब्जियों को थोड़ा अलग अंदाज में बनाया जाए, तो घर के बच्चे और बड़े दोनों ही उसे खुशी-खुशी खा लेते हैं।
भिंडी का कीमा रेसिपी
- सामग्री- भिंडी, हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर, गरम मसाला, प्याज, टमाटर, हरी मिर्च, अदरक-लहसुन पेस्ट, जीरा, तेल, नमक और हरा धनिया
- बनाने का तरीका- इसके लिए पहले आपको भिंडी को धोकर अच्छे से सुखा लेना है। इसके बाद आप इसे छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें।
- इसके बाद कढ़ाही में 1 चम्मच तेल डालकर भिंडी हल्की से भून लें।
- अब भिंडी को हल्का पकने के बाद कढ़ाई से निकाले और फिर सेकढ़ाही में 1 चम्मच तेल गर्म करें
- अब इसमें तेल गर्म होने पर जीरा डालें। फिर कटा प्याज डालकर हल्का सुनहरा होने तक भूनें।
- इसके बाद अदरक-लहसुन और मसाले डालें।
- अब इसमें भिंडी मिलाएं और अच्छे से भुनें।
- जब भिंडी के रेशे खत्म हो जाए, तो दबाते हुए चलाएं।
- अब एक बर्तन में दही के अंदर लाल मिर्च मिलाकर फेट लें।
- इसे धीरे-धीरे भिंडी में मिलाएं।
- 5 से 7 मिनट पकाने के बाद गैस बंद कर दें।
- इस तरह भिंडी का कीमा तैयार है।
इसे भी पढ़ें-मां के हाथ का जादू, बची हुई रोटी को मिक्सी में पीसकर मेरी मां ने बनाया ऐसा टेस्टी नाश्ता; आप भी कर सकती हैं ट्राई
भिंडी का रायता बनाने की रेसिपी
- सामग्री- भिंडी, हरी मिर्च, जीरा पाउडर, काला नमक, दही, नमक, लाल मिर्च पाउडर, तेल, हरा धनिया
- बनाने का तरीका- इसके लिए पहले आपको भिंडी को धोकर कद्दूकस करना है।
- इसके बाद आप एक कढ़ाई में तेल डालें।
- अब भिंडी को डालें और पकाएं।
- जब भिंडी हल्की ब्राउन और क्रिस्प हो जाए, तो गैस बंद कर दें।
- अब एक कटोरी में दही तैयार करें।
- दही डालकर अच्छी तरह फेंट लें, ताकि वह स्मूद हो जाए।
- इसमें सभी मसाले मिलाकर अच्छी तरह मिला लें।
- अब भिंडी को गैस से उतारें, इसे ठंडा करें और दही में मिलाएं
- ऊपर से हरा धनिया डालकर रायता सजाएं और सर्व करें।
- इसे रोटी और चावल दोनों के साथ खाया जा सकता है।
- ये भिंडी की रेसिपी हर किसी को पसंद आएगी।
हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।