मां के हाथ का जादू, बची हुई रोटी को मिक्सी में पीसकर मेरी मां ने बनाया ऐसा टेस्टी नाश्ता; आप भी कर सकती हैं ट्राई

मां के हाथ के खाने की बात ही कुछ अलग होती है, ये जादू हर बच्चा जानता है। दुनिया की सबसे महंगी डिश के बारे में अगर जानना है, तो आप उस बच्चे से पूछ सकते हैं जिसने अपनी मां को हाल ही में खोया है। इस टेस्ट की तुलना वह किसी और खाने से नहीं कर सकता, क्योंकि इसमें मेहन के साथ-साथ मां का प्यार और फिक्र होती है। मां घर में कुछ नहीं होगा, तो भी बच्चे को कभी भुखा नहीं सोने देती। वह कुछ न कुछ आइडिया लगाकर घर में मौजूद चीजों से ही ऐसी डिश तैयार कर देती है, जो कभी आज से पहले किसी न न खाई हो। ऐसे ही मेरी मां ने बची हुई रोटी को पीसकर एक नाश्ता बनाया, जिसे मैं आपके साथ शेयर करने जा रही हूं। अगर आपके घर में भी रोज रात को रोटी बच जाती है, तो आप इससे नाश्तें में इन अलग-अलग तरीकों से खा सकते हैं।
बची हुई रोटी से कैसे तैयार करें अप्पे?
हेल्दी अप्पे बनाने के लिए और बची हुई रोटी को वेस्ट नहीं करना है, तो इससे अच्छा आइडिया और कोई नहीं हो सकता। इसे बनाने में ज्यादा घी या तेल भी नहीं लगता और बनाने में ज्यादा समय भी नहीं लगता।
- सामग्री - बची हुई रोटी, दही, सूजी, कटी प्याज, शिमला मिर्च, गाजर, हरी मिर्च, अदरक और नमक
- इसे बनाने के लिए सबसे पहले बची हुई रोटियों को छोटे-छोटे टुकड़ों में तोड़ लें।
- अब इसे मिक्सर में डालकर अच्छे से बारीक पीस लें, ताकि यह चूरा बन जाए।
- इसके बाद रोटी के चूरे को एक बर्तन में निकालें।
- इसमें दही और सूजी मिलाएं।
- इसके बाद थोड़ा पानी डालकर इसका गाढ़ा पेस्ट तैयार करें।
- ध्यान रखें बैटर गाढ़ा होना चाहिए, तभी आप अप्पे बना पाएंगी।
- अब इसमें कटी हुई प्याज, शिमला मिर्च, गाजर, हरी मिर्च, अदरक, नमक और हरा धनिया जैसी सब्जियां और मसाले मिलाएं।

- अब बैटर को 10 से 15 मिनट के लिए ढककर रखें ताकि सूजी अच्छे से फूल जाए।
- इसके बाद इसमें बेकिंग सोडा डालें और गैस पर अप्पे का पैन रखकर बैटल को चम्मच की मदद से डालेंय़
- बैटल डालने से पहले आप पैन पर थोड़ा घी लगा लें, ताकि यह चिपके नहीं।
- धीमी आंच पर इन्हें पकने दें और 5 से 7 मिनट बाद चम्मच डालकर चेक करें।
- जब नीचे से गोल्डन ब्राउन हो जाएं, तो इन्हें पलट दें।
- दूसरी तरफ से भी इसी तरह ढककर पकाएं।
- कुछ ही मिनटों में आपके गरमागरम रोटी के अप्पे तैयार हैं।
- यह अप्पे बनाने का आसान तरीका है।
खास चीजें-
मां ने बताया कि इसे और भी ज्यादा टेस्टी बनाने के लिए आप इसमें कॉर्न, पनीर या चीज भी डाल सकती हैं। इससे अप्पे और भी स्वादिष्ट बनते हैं।
क्रिस्पी रोटी चीज बाइट्स
- सामग्री- बची हुई रोटियां, 2 उबले हुए आलू, प्याज, हरी मिर्च, कॉर्नफ्लोर, नमक, लाल मिर्च पाउडर, चाट मसाला, हरा धनिय, चीज के छोटे-छोटे टुकड़े और तलने के लिए तेल।
- इसके लिए पहले आपको रोटी को मिक्सी में पीसकर पाउडर बना लेना है।
- अब आप एक बड़े बाउल में रोटी के बर्तन में आलू मैश करके डालें।
- इसमें सभी मसाले औरस सब्जियां मिक्स करके अच्छे से मिला लें।
- अब इस पेस्ट की बाइंडिंग के लिए कॉर्नफ्लोर का घोल तैयार करें।
- अब रोटी और आलू के बनाए हुए मिश्रण को गोल आकार में छोटे-छोटे बॉल्स की तरह बनाएं।

- इसे आप थोड़ा सा चीज डालकर बंद कर लें।
- अब कढ़ाही में तेल गर्म करें और इन बाइट्स को हल्के आंच पर सुनहरा होने तक पका लें।
- आप इसे एयर फ्राई में भी बना सकती हैं।
- इसमें ब्रेड का यूज नहीं हुआ है और न ही मैदे का, इसलिए यह हेल्दी होगा।
- तैयार क्रिस्पी रोटी चीज बाइट्स को प्लेट में निकालें और चटनी के साथ सर्व करें।
- इस चीज बाइट्स रेसिपी को जानने के बाद आप भी बनाने से खुद को रोक नहीं पाएंगी।
इसे भी पढ़ें- जब घर पर नाश्ते में बनाएंगी ब्रेड-आलू की ये कुरकुरी रेसिपीज, तो मेहमान भी भूल जाएंगे समोसा और कटलेट

हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- freepik, gemini, herzindagi
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।