बच्चों को नहीं पसंद है शिमला मिर्च की सब्जी खाना? ये 3 रेसिपी बढ़ा देंगी स्वाद, हर रोज बनाने की करेंगे जिद्

शिमला मिर्च खाना अधिकतर बच्चों को बिलकुल नहीं पसंद होता है। बच्चों के चक्कर में माता-पिता भी कभी शिमला मिर्च की सब्जी नहीं बना पाते। अगर आपके साथ भी ऐसा है, तो परेशान होने की जरूरत नहीं। आज के इस आर्टिकल में हम आपको ऐसी रिसीपी के बारे में बताएंगे, जिसमें अगर बच्चों को आप शिमला मिर्च डालकर भी खिलाएंगी, तो भी उन्हें यह टेस्टी लगेगा। वह बार-बार आपको यह डिश बनाने की जिद्द करेंगे। इस रेसिपी को आप कैसे तैयार कर सकती हैं, इसके जरूरी टिप्स यहां पढ़ें।
चीज शिमला मिर्च सैंडविच
- अगर बच्चे शिमला मिर्च खाना नहीं पसंद करते हैं, तो भी वह सैंडविच में इसे फटाफट खा जाएंगे।
- इसे बनाने के लिए आपको शिमला मिर्च को कद्दूकस कर लेना है।
- कद्दूकस करने के बाद इसे तवे पर हल्का भून लें।
- अब इसमें थोड़ा नमक, काली मिर्च और उबला हुआ कॉर्न मिलाएं।
- अब ब्रेट पर बटर और चीज स्लाइस लगाकर शिमला मिर्च के पेस्ट को भरें।
- अब ब्रेड को कवर करके, तवे पर हल्का सेक लें।
- पिघला हुआ चीज औप कॉर्न शिमला मिर्च का स्वाद बदल देगा और बच्चों को यह टेस्टी लगेगा।
इसे भी पढ़ें- खुली रैक वाली पुरानी किचन के लुक को बनाएं लग्जरी, एक भी ईंट हटाए बिना इस तरह दें मॉडर्न लुक
शिमला मिर्च पास्ता
- अगर बच्चों को पास्ता खाना पसंद हैं, तो आप उन्हें शिमला मिर्च इसमें खिला सकती हैं।
- बच्चे अगर बार-बार यह जिद्द करते हैं, तो आपको उन्हें कहना चाहिए कि शिमला मिर्च खाओगे तभी पास्ता बनेगा।
- अगर फिर भी बच्चे पास्ता में शिमला-मिर्च को अलग कर देते हैं, तो इसके लिए आप शिमला मिर्च को क्दूदकस करके ही डालें।
- ऐसे में बच्चे शिमला-मिर्च को अलग नहीं करेंगे और पास्ता के साथ शिमला मिर्च भी खा लेंगे।
- इसमें आपथोड़ा टोमैटो सॉस और चीज मिलाएं।
- हल्के मसाले डालकर 3-4 मिनट पकाएं।
- इतनी चीजें डालने के बाद उन्हें टेस्ट ही नहीं आएगा।
स्टफ्ड शिमला मिर्च पराठा
- अगर बच्चों को पराठा खाना पसंद है, तो यह तरीका भी बेस्ट है।
- आलू के पराठे में आप शिमला मिर्च भी कद्दूकस कर दें।
- पहले आप शिमला मिर्च को तवे पर पका लें।
- इसके बाद आप इसे आलू में मिला लें।
- इस मिश्रण से पराठा स्टफ करके सेंक लें।
- इस तरह आपका शिमला-मिर्च पराठा तैयार है।
- आप चाहें, तो शिमला मिर्च को पकाकर इसे आटे में ही गूंथ सकती हैं।
- इससे पराठा हरे रंग का बनेगा और बच्चों को यह पसंद आएगा।
इसे भी पढ़ें- Kitchen Design Ideas: किचन में दरवाजा नहीं है तो क्या हुआ? अपनाएं ये 5 मॉडर्न तरीके, बिना पर्दे के भी मिलेगा क्लासी लुक
हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।