खुली रैक वाली पुरानी किचन के लुक को बनाएं लग्जरी, एक भी ईंट हटाए बिना इस तरह दें मॉडर्न लुक

पुराने घरों की अधिकतर किचन में आपको खुली रैक देखने को मिलेगी। यह रैक तीन खुली शेल्फ की तरह होते हैं। अक्सर लोग इनपर मसाले, डिब्बे, बर्तन और रोजमर्रा का सामान सजा कर रख देते हैं। पहले यह डिजाइन लोगों को पसंद होते हैं, क्योंकि उन्हें कैबिनेट्स बनाने पर खर्चा करना नहीं होता था। यह डिजाइन उन्हें सुविधाजनक भी लगता था, क्योंकि सामान आसानी से मिल जाता था, लेकिन आज ऐसा नहीं है। मॉडर्न इंटीरियर ट्रेंड्स के सामने यही खुले रैक पूरी तरह से किचन का लुक बिगाड़ देता है। लोग किचन का पेंट बदल देते हैं और रंग-बिरंगे डिजाइनर डिब्बों से भी रैक सजाने की कोशिश करते हैं, लेकिन फिर भी यह दिखने में बहुत खराब लगता है। अगर आप भी अपने किचन का लुक बदलना चाहती हैं, तो परेशान न हो। आज के इस आर्टिकल में हम आपको इन खुली रैक को हटाए बिना, किचन के लुक को मॉर्डन बनाने के टिप्स बताएंगे।
शेल्फ लाइनर या किचन वॉलपेपर लगाएं (Kitchen Makeover on Budget)
खुले पत्थर वाले किचन के शेल्फ को तोड़ने की जरूरत नहीं है। आप इन खुली रैक को वॉलपेपर से नया लुक दे सकती हैं। वॉलपेपर का डिजाइन यूनिक और पेंड से मैच करता हुआ होना चाहिए। इसके साथ ही, आप इस पर सामान को अच्छे से और तरीके से सजाएं। इससे यह और भी अच्छा लुक देगा। ध्यान रखें कि अगर आप डिब्बे सजा रही हैं, तो डिब्बों को रंग अलग-अलग नहीं होना चाहिए। आप कांच की बर्नियां सजा सकती हैं, यह आपकी किचन को मॉर्डन बना देगा और ज्यादा खर्चा भी नहीं होगा।

image credit- freepik
दरवाजे या मोतियों वाले पर्दे लगाएं
अगर आप इसे हटाना नहीं चाहती हैं, तो इसे ढक तो सकती ही हैं। कम खर्च में अगर किचना का लुक अच्छा बनाना है, तो मोतियों वाले पर्दे लगाकर इसे सजा दें। इससे अंदर सामान क्या रखा है और किस तरह से रखा गया है, इसपर ध्यान नहीं जाएगा। अगर आप थोड़ा खर्च कर सकती हैं, तो रैक के सामने स्लाइडिंग ग्लास या एक्रिलिक शीट लगवा सकती हैं।
इसे भी पढ़ें- छोटी किचन भी दिखने लगेगी मॉर्डन, बस इन चीजों से कम खर्च में सजाएं
ब्लाइंड पर्दे (Kitchen Organization Ideas)
कपड़े वाले पर्दे किचन का लुक खराब कर देते हैं, इसलिए आप इसपर ब्लाइंड पर्दे लगा सकती हैं। यह दिखने में भी अच्छे लगते हैं और किचन का लुक मॉर्डन भी लगता है। पर्दे देखने के बाद लोगों को लगेगा कि शायद, पर्दे के दूसरी तरफ खिड़की होगी, लेकन ऐसा नहीं होगा। यह खुली रैक को छिपाने का सबसे अच्छा तरीका है।
इसे भी पढ़ें- पुरानी किचन की सिंक को दे सकती हैं नया लुक, कम खर्च के लिए बस इन टिप्स को करें फॉलो

डेकोरेटिव टच जोड़ें
अगर आप किचन अलमारी को ढकना नहीं चाहती हैं, तो इसकी सजावट पर ध्यान दें। एक छोटा इंडोर प्लांट और सुंदर मसाला बॉक्स के साथ, लकड़ी की ट्रे और मिनिमल डेकोर पीस जैसी चीजों से ओपन शेल्फ को डिस्प्ले एरिया की तरह से सजा सकती हैं। जिससे लोगों का ध्यान उसपर जाएगा, लेकिन यह खराब नहीं लगेगा।
इसे भी पढ़ें- ओपन किचन से हो गई हैं बोर? इन 3 स्मार्ट तरीकों से कम खर्च में दें सकती हैं 'क्लोज्ड लुक'

एक कलर थीम चुनें
रैक को अगर सुंदर दिखाना चाहती हैं, तो थीम का खास ध्यान रखें। जो भी सामान आप किचन में रख रही हैं, डिब्बे से लेकर पेंट तक, सब कुछ एक ही थीम में होने चाहिए। एक ही रंग के कंटेनर और क्रॉकरी रखने से किचन प्रीमियम दिखती है। इसलिए, अगर आप सोच रही हैं कि बजट में किचन के रैक का लुक बदला जाए, तो पहले थीम पर फोकस करें।

आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit-freepik,amazon
- किचन की खुली रैक को लग्जरी लुक कैसे दें?
- किचन रैक पर सामान रखते समय खास ध्यान दें, केवल 50 से 60% रैक ही भरें, बाकी खाली रखें- ओवरलोडिंग ही किचन की रैक के लुक को खराब कर देती है।
- किचन की पुरानी पत्थर वाली खुली रैक को मॉर्डन टच कैसे दें?
- इसके लिए आप रैक पर वॉलपेपर लगा सकती हैं। इसके अलावा रैक में बर्तन रखने की बजाय पौधे या डेकोरेटिव आइटम रखें।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।