Kitchen Design Ideas: खुली किचन में दरवाजा नहीं है तो क्या हुआ? अपनाएं ये 5 मॉडर्न तरीके, बिना पर्दे के भी मिलेगा क्लासी लुक

ओपन किचन का ट्रेंड आजकल बहुत ज्यादा चल रहा है, लेकिन वर्किंग महिलाओं के लिए हमेशा किचन को व्यवस्थित रखना मुश्किल है। खुली किचन का अर्थ है कि आपके घर का हर एक सामान तरीके से और अपनी जगह पर रखा होगा। किचन के डिब्बे कैबिनेट में रखे हों और बर्तन भी अपने जगह पर तरीके से रखे हों। हालांकि, समय कम होने की वजह से अक्सर महिलाओं को किचन सेट करने का समय नहीं मिल पाता। ऐसे में अगर घर में मेहमान आ रहे हैं, तो बिखरा हुआ किचन आपको शर्मिंदा करता है। यही कारण है कि वह ओपन किचन में कुछ आइडिया ढूंढ रही है, जिससे किचन को हल्का बंद लुक भी दिया जा सके और ध्यान भी न जाए।
प्लास्टिक, लकड़ी या ग्लास बीड्स
इस आइडिया के बारे में आपको कोई नहीं बताने वाला। अगर आप पर्दे लगाएंगी, तो किचन पूरी तरह से ढक जाएगी और किचन भी पुरानी डिजाइन में नजर आने लगती है। इसलिए, अगर आप चाहती हैं कि लुक मॉर्डन भी दिखे और किचन को ढक भी दिया जाए, तो आप घुंघरू या मोती वाले झालर लगा सकती है। इससे किचन इसमें से थोड़ी-थोड़ी नजर आती रहती है और ऐसा भी नहीं लगता कि आपने पर्दे लगा दिए हैं।
मैक्रैम झालर पर्दे
अगर आपको मोती और बीड्स वाले झालर महंगे लग रहे हैं, तो आप कपड़े वाले मैक्रैम झालर पर्दे भी लगा सकती हैं। इसमें से भी किचन हल्की-हल्की नजर आती रहती है। इससे दरवाजा भी लगाने की जरूरत नहीं होती और ओपन किचन पूरी तरह से ढकी भी नहीं रहती। इस तरह के पर्दे की खास बात यह है कि गंदा होने पर आप इसे धो भी सकती हैं।
- यह लाइटवेट होते हैं और किचन को क्लासी लुक देते हैं।
- इसका चुनाव करते समय ध्यान रखें कि व्हाइट या ऑफ-व्हाइट रंग वाले ही झालर पर्दे चुनें।
इसे भी पढ़ें- खुली रैक वाली पुरानी किचन के लुक को बनाएं लग्जरी, एक भी ईंट हटाए बिना इस तरह दें मॉडर्न लुक
image credit- Christoph Smaczny/pinterest
स्लाइडिंग फैब्रिक पैनल
अगर आप झालर की जगह कोई और ऑप्शन ढूंढ रही हैं, जो कम खर्च में आपके किचन को बंद लुक के साथ स्टाइलिश लुक भी दे, तो आप स्लाइडिंग फैब्रिक पैनल लगा सकती हैं। इस तरह के पर्दों की खास बात यह है कि स्मोक और गंध कंट्रोल में रहता है और किचन से बाहर नहीं आता। अक्सर तड़का लगाने के बाद गंध पूरे घर में फैल जाती है, तो मेहमान खांसने लग जाते हैं, लेकिन इसके लगाने पर किचन के एग्जॉस्ट फैन से यह सीधा बाहर चला जाएगा और पूरे घर में नहीं फैलेगा।
इसे भी पढ़ें- पुरानी किचन भी दिखने लगेगी मॉर्डन, सीलन पड़ी दीवारों पर लगाएं इस तरह के डिजाइनर वॉलपेपर
image credit- vrishna/pinterest
प्लांट ग्रीन पार्टिशन
इस तरह के डिजाइन के बारे में आपको कोई नहीं बताने वाला। यह आपके किचन को और भी ज्यादा मॉर्डन लुक दे देगा। हरा-भरा नजारा आपके घर को अच्छा वातावरण भी देता है। यह नेचुरल और फ्रेश फील देता है। कई लोग हैंगिंग मनी प्लांट या आर्टिफिशियल बेल्स लगा लेते हैं। आप चाहें, तो रियल भी लगा सकते हैं, लेकिन इसमें आपको सफाई पर ध्यान देना होगा।
image credit- Hommento/pinterest
किचन ब्लाइंड का यूज करें
अगर आप चाहती हैं कि किचन पूरी तरह से कवर हो जाए, तो आप किचन ब्लाइंड का यूज करें। पर्दे नहीं लगाना चाहती हैं, तो आपके लिए यह बेस्ट तरीका है। इससे दीवार बनाने का खर्च भी बच जाएगा। इतना ही नहीं आप जब चाहे, ब्लाइंड को खींचकर ऊपर कर सकती हैं और नीचे कर सकती है। इसलिए, यब सबसे अच्छा तरीका माना जाता है।

हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- freepik, amazon
- बिना दरवाजे के किचन को 'लिविंग रूम' से अलग कैसे दिखा सकते हैं?
- आप बीच में डाइनिंग टेबल या जालीदार रैक लगाकर इसे अलग कर सकती हैं।
- किचन में प्राइवेसी के लिए पर्दे के अलावा 'मॉडर्न ऑप्शन' क्या हैं?
- ग्लास पार्टिशन, लकड़ी की जाली और स्लाइडिंग बार्न डोर बनवा सकती हैं।
- पर्दे के बिना किचन के एंट्रेंस को 'क्लासी' कैसे बनाएं?
- आप लकड़ी की सुंदर अलमारी लगा सकती हैं। इसके अलावा आप मोतियों वाले पर्दे भी लगा सकती हैं।
- छोटे घर में बिना दरवाजे वाली किचन के क्या फायदे हैं?
- इससे घर बड़ा और हवादार लगता है। दीवार और दरवाजे न होने से रोशनी बेहतर आती है।
- ओपन किचन को क्लासी लुक कैसे दें?
- इसके लिए आपको महंगी चीजें रखने की जरूरत नहीं है। आप मिनिमल डिजाइन, न्यूट्रल कलर और मॉडर्न लाइटिंग से लुक अच्छा कर सकती हैं।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।