कच्चे आम से बनाएं ये लजीज रेसिपीज, बच्चों को आएगी पसंद

गर्मियों के मौसम में आम की बात हो तो मुंह में पानी आ जाता है। इस समय सिर्फ पके आम ही नहीं बल्कि कच्चे आम भी बहुत मिलते हैं। अन्य लोगों की तरह बच्चे भी आम को खूब पसंद करते हैं। इससे पहले तो कच्चे आम की चटनी को एक बार नहीं बल्कि कई बार ट्राई किया होगा। लेकिन क्या आपने कुछ अलग ट्राई किया है। अगर नहीं, तो फिर आपको इस लेख को ज़रूर पढ़ना चाहिए। क्योंकि इस लेख में कच्चे आम से तैयार होने वाली कुछ बेहतरीन रेसिपीज बताने जा रहे हैं जिसे बच्चे से भी खूब पसंद करेंगे। आइए जानते हैं।
मैंगो राइस की रेसिपी

कच्चा आम-1/2 कद्दूकस, पके चावल-3 कप, सरसों दाना-1/2 चम्मच, तेल-1 चम्मच, करी पत्ता-1 चम्मच, मूंगफली-2 चम्मच, नमक-स्वादानुसार, हरी मिर्च-1 बारीक़ कटी हुई, हल्दी पाउडर-1/2 चम्मच, हींग-1/2 चम्मच
बनाने का तरीका
- सबसे पहले एक पैन में तेल को डालकर गर्म करें।
- तेल गर्म होने के बाद उसमें सरसों दाना, मिर्च, मूंगफली और करी पत्ता को डालकर कुछ देर भून लें।
- लगभग 2 मिनट बाद कच्चे आम, हींग और नमक को डालकर अच्छे से मिक्स कर लें और 1 मिनट पका लें।
- अब इसमें चावल और हल्दी पाउडर को डालकर कुछ देर चलाते रहें।
- लगभग 2 मिनट लगातार चलाने के बाद गैस को बंद कर दें।
- नोट: मैंगो राइस को मध्यम आंच पर ही पकाएं।
कच्चे आम की जेली

सामग्री
कच्चे आम- 2, फ़ूड कलर-1 चुटकी, काला नमक-1/2 चम्मच, नारियल-1 चम्मच कद्दूकस किया हुआ, चीनी-1/2 चम्मच
इसे भी पढ़ें:हलवाई जैसी जलेबी बनाने के लिए फॉलो करें ये स्टेप्स
बनाने का तरीका
- सबसे पहले आम को कद्दूकस करके साइड में रख लें।
- इसके बाद कद्दूकस आम में नमक और फ़ूड कलर मिक्स करके कुछ देर के लिए धूप में रख दें।
- इधर एक कढ़ाही में तेल गर्म करें। जब तेल गर्म हो जाए तो आम के मिश्रण को डालकर कुछ देर भून लें।
- अब इसमें चीनी और कद्दूकस नारियल को डालकर लगभग 2 मिनट पका लें।
- 2 मिनट पकने के बाद गैस को बंद कर दें।(आम और लहसुन की चटपटी चटनी)
- अब इस मिश्रण में से लेकर जेली के आकार में बनाकर कुछ देर के लिए फ्रिज में रख दें।
कच्चे आम का पापड़

सामग्री
आम-2, चीनी-1/2 कप, घी-1 चम्मच, गरम मसाला-1/2 चम्मच, काला नमक-1/2 चम्मच
बनाने का तरीका
- सबसे पहले आप को छीलकर बारीक़-बारीक़ कर लीजिए।
- अब एक बर्तन में एक कप पानी और आम को डालकर नरम होने तक अच्छे से उबाल लें।
- आम उबाले के बाद मिक्सी में डालकर अच्छे से पीस लीजिए।(आम की चुस्की)
- अब के पैन में घी को डालकर गर्म करें। गर्म होने के बाद आम का पेस्ट, चीनी और गरम मसाला को डालकर कुछ देर पका लें।
- अब इसमें काला नमक को डालकर कुछ देर पका लें और गैस को बंद कर दें।
- इसके बाद एक प्लेट को ग्रीस कर लें और आम के मिश्रण को डालकर अच्छे से फ़ैल दें और ठंडा होने के लिए रख दें।
- लगभग 3-4 घंटा ठंडा होने बाद पापड़ के साइज़ में काट लें।
इसे भी पढ़ें:हलवाई जैसी पेठे की सब्जी बनाने के लिए फॉलो करें स्टेप्स
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।