कच्चा ही नहीं पके आम का पन्ना भी है मशहूर, जानें बनाने की खास विधि

आम का सीजन चल रहा है और ऐसे में लोग घरों में कच्चे और पक्के दोनों तरह के आम से कई सारी रेसिपीज बनाते हैं। ऐसे में आज हम आपको पके हुए आम से पन्ना बनाने की विधि बताएंगे।
Updated:- 2024-05-21, 15:21 IST
aam panna recipe ingredients

कच्चे आम के साथ-साथ लोग पके हुए आम का खूब स्वाद लेते हैं। मार्केट में कच्चा के साथ-साथ पके हुए आम भी आने लगते हैं। आम को फलों का राजा कहा जाता है और फलों के राजा आम के इस सीजन की स्वाद बिना आम चखे लिया जाए यह हो नहीं सकता है।  ताजे, मीठे और रसीले आम से घरों में मिल्क शेक, स्मूदी और आइसक्रीम समेत कई सारी चीजें बनाते हैं। यकीन है आप भी आम से कई सारी रेसिपी बनाकर उसका स्वाद जरूर लिया होगा। ऐसे में आज हम आपके साथ आम की एक स्वादिष्ट रेसिपी शेयर करेंगे। यह एक छत्तीसगढ़ी रेसिपी है जो बहुत कम सामग्री के साथ बहुत जल्दी बनकर तैयार हो जाती है।

पके हुए आम से बनाएं पन्ना

ripe aam panna recipe

सामग्री

  • एक पके और रसीले मीठे आम
  • चीनी स्वादानुसार
  • पका हुआ दूध
  • इलायची पाउडर
  • ड्राई फ्रूट्स की कतरन

पके हुए आम से पन्ना बनाने की विधि

  • सबसे पहले एक बाउल में आम के छिलके को उतारक गूदा को रखें।
  • छिलका और आम के बीज को अलग रखें और आम के पल्प में दूध डालकर मिक्स करें।
  • दूध और आम के गूदा को मैशर या हाथों से अच्छे से मैश कर दूध और आम को मिक्स कर लें। 
  • अब आम और दूध के मिश्रण में चीनी पाउडर, इलायची पाउडर और ड्राई फ्रूट्स डालकर अच्छे से मिलाएं।
  • सभी चीजें अच्छे से मिक्स हो जाए तो उसे गिलास में निकालकर सर्व करें।

यह भी पढ़ें: गर्मियों में ऑयली और स्पाइसी खाने का नहीं है मन तो इन हेल्दी स्नैक्स को करें ट्राई

छत्तीसगढ़ी आम पन्ना बनाने के लिए टिप्स

ripe aam panna recipe hindi

  • आम पन्ना बनाने के लिए आम और दूध को हाथ या मैशर से मिक्स करें, भूलकर भी मिक्सर या दूसरे मशीन में न मिक्स करें।
  • आम पन्ना बनाने के लिए आप खट्टा-मीठा स्वाद वाले आम की चुनाव करें यह स्वाद के लिए बेस्ट रहेगा।
  • पन्ना बनाने के लिए आम और दूध को फ्रिज में 1-2 घंटे के लिए रखें, इससे यह चील्ड रहेगा और खाने में भी अच्छा स्वाद आएगा। 
  • दूध और आम को मैश करने के बाद रेशे को भी निकाल लें, नहीं तो यह दांत में फंस जाएगा।
  • आम पन्ना बनाने के लिए ताजे दूध का उपयोग करें, नहीं तो बासी दूध आम की खटास और गर्मी के कारण फट सकता है।

यह भी पढ़ें: एग राइस में अंडा कब और कैसे डालें, जानें शेफ रणवीर बरार से

आम पन्ना को स्टोर करने के टिप्स

  • आम पन्ना बनाने के बाद इसे तुरंत पीएं और फ्रीज में रखें।
  • पन्ना को तांबे, पीतल और कांसे के बर्तन में न रखें, नहीं तो स्वाद पूरा बिगड़ जाएगा।
  • आम पन्ना को तुरंत बनाएं और तुरंत इसका सेवन करें, इससे स्वाद सुगंध दोनों नहीं बिगड़ता।

 

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Image Credit: Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।