नवरात्रि में मां दुर्गा को लगाएं रसमलाई कलाकंद मिठाई का भोग

चैत्र नवरात्रि का पावन पर्व शुरू होने वाला है, इस नव दिनों के पर्व में मां दुर्गा की पूजा अर्चना की जाती है। मां दुर्गा के भक्त माता के इस पर्व में व्रत-अनुष्ठान करते हैं। वैसे तो घरों में दुर्गा माता को प्रसाद चढ़ाने के लिए कई तरह के मिष्ठान और भोग लगाए जाते हैं। ऐसे में यदि आप भोग और फलहार दोनों के लिए कुछ खास और स्वादिष्ट मिठाई बनाना चाह रहे हैं, तो आज हम आपको एक खास रेसिपी बताने वालें। यह मिठाई बनाने में काफी आसान है, तो चलिए जानते हैं इसे बनाने की विधि।
रसमलाई कलाकंद रेसिपी Recipe Card
रसमलाई कलाकंद रेसिपी
Ingredients
- दो कप दूध
- चीनी
- एक कप-दूध का पाउडर
- इलायची पाउडर
- पिस्ता
- बादाम
- पनीर - 200 gm
- दूध - 1/2 कप
- एक कप दूध का पाउडर
- चीनी - 1/4 cup
- केसर दूध
- इलायची पाउडर
Step
- Step 1:
रसमलाई मिल्क तैयार करने के लिए बाउल में गाढ़ा दूध,चीनी, इलायची पाउडर केसर और मिल्क पाउडर डालकर मिक्स करें और फ्रिज में रखें।
- Step 2:
कलाकंद बनाने के लिए पनीर को ग्रेट कर उसमें मिल्क पाउडर, चीनी, दूध, केसर और इलायची पाउडर डालकर आंच में रखें।
- Step 3:
सभी को मिक्स कर मध्यम आंच में अच्छे से पकाएं, इसे तब तक पकाना है जब तक यह कड़ाही से अलग न हो जाए।
- Step 4:
पनीर जब अच्छे से पक जाए तो एक ट्रे में घी लगाएं और पनीर के इस मिश्रण को सेट कर फ्रिज में रखें।
- Step 5:
आधा घंटे बाद कलाकंद को काटकर रसमलाई में के रस में भिगोकर खाने के लिए सर्व करें।
कैसे बनाएं कलाकंद रसमलाई
- इस मिठाई को बनाने के लिए सबसे पहले कलाकंद रसमलाई का दूध तैयार करेंगे।
- एक बाउल लें और उसमें एक कप गाढ़ा दूध डालें।
- अब दूध में चीनी , मिल्क पाउडर, केसर दूध, पिस्ता और बादाम की कतरन और इलायची पाउडर डालकर मिक्स करें।
- सभी को अच्छे से मिलाने के बाद उसे फ्रिज में ठंडा होने के लिए रखें।
इसे भी पढ़ें: मस्क मेलन की ये तीन रेसिपीज नवरात्रि व्रत को बनाएंगी और भी ज्यादा हेल्दी
- रसमलाई के बाद चलिए जान लेते हैं, कलाकंद बनाने की विधि के बारे में।
- एक थाली में पनीर को ग्रेटर की मदद से कद्दूकस कर लें।
- कद्दूकस किए हुए पनीर में एक कप मिल्क पाउडर, एक कप दूध और चीनी डालकर अच्छे से मिक्स करें।
- मिश्रण को आंच पर गर्म करने के लिए रखें और इसे तब तक पकाएं, जब तक यह सुखकर पैन या कड़ाही से अलग न हो जाए।
- कलाकंद सूखने लगे तो इलायची पाउडर और केसर मिल्क डालकर मिक्स करें।
- थोड़ा ड्राई फ्रूट्स कतरन मिलाएं और एक ट्रे में घी लगाकर कलाकंद को सेट करने के लिए फैलाएं।
- अब ऊपर से ड्राई फ्रूट्स गार्निश करें और आधे घंटे के लिए फ्रिज में सेट होने के लिए रखें।
- आधा घंटे बाद कलाकंद को फ्रिज से निकालकर चौकोर आकार में काट लें और तैयार रसमलाई में भिगोकर खाने के लिए सर्व करें।
इसे भी पढ़ें: नवरात्रि में बनाएं कुट्टू और सिंघाड़े आटे का स्वादिष्ट हलवा, जानें रेसिपी
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें-
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Image Credit: Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।