Sat Sep 12, 2026 | Updated 04:30 AM IST

इस वीकेंड इन 3 आसान तरीकों से घर पर ही बनाएं रेमन नूडल्स

इस वीकेंड आप मैग्गी की जगह रेमन नूडल्स बना सकती हैं। आप रेमन को कई तरीकों से बना सकती हैं। आइए जानते हैं रेमन नूडल्स बनाने का तरीका। 
Updated:- 2021-11-26, 18:28 IST
ramen noodle recipes

अगर आप मैग्गी खाकर बोर हो गई हैं और कुछ नया ट्राई करना चाहती हैं तो इस वीकेंड अपने घर पर रेमन नूडल्स बनाएं। रेमन नूडल्स पौष्टिक होते हैं, क्योंकि यह गेंहू से बने होते हैं। आप रेमन नूडल्स में अलग-अलग चीजें डालकर इसे नए तरीके से बना सकती हैं। ऐसे में आज हम आपके लिए रेमन नूडल्स की 3 रेसिपिज लेकर आए हैं, जिन्हें कम समय में और आसानी से बनाया जा सकता है।

एग रेमन नूडल्स

egg ramen noodles

एग रेमन नूडल्स खाने में बेहद ही स्वादिष्ट होता है। इसे बनाना भी बेहद आसान है। अगर आप इस वीकेंड कुछ स्पेशल बनाना चाहती हैं, तो आप रेमन नूडल्स की इस रेसिपी को ट्राई कर सकती हैं।

सामग्री

  • रेमन नूडल्स- 1 पैकेट
  • मक्खन- 1 बड़ा चम्मच
  • लहसुन - 2 कलियां (बारीक कटा हुआ)
  • सोया सॉस- 1 बड़ा चम्मच
  • चिली फ्लेक्स-1/2 चम्मच
  • ब्राउन शुगर-1/2 चम्मच
  • अंडा- 1
  • हरा प्याज

विधि

  • सबसे पहले नूडल्स को उबाल लें। उबालने के बाद इसका पानी बचा कर रख लें।
  • एक पैन में अंडे को भी उबाल लें।
  • पैन को गरम करके उसमें मक्खन डालें और फिर लहसुन डालें।
  • लहसुन को ब्राउन होने तक फ्राई करें और फिर इसमें सोया सॉस और चिली फ्लेक्स डालें।
  • लगभग तीन बड़े चम्मच नूडल्स का बचा हुआ पानी डालें। अब इसमें थोड़ी ब्राउन शुगर मिलाएं और सभी चीजों को एक साथ अच्छे से मिक्स होने दें।
  • इसके बाद रेमन नूडल्स डालें और ग्रेवी के साथ अच्छे से मिक्स कर लेंं।
  • फिर अंडे को नूडल्स के ऊपर रख दें और हरा प्याज के साथ गार्निश करें।

इसे भी पढ़ें:चाइनिस हक्का नूडल्स घर पर ऐसे बनाएं और मेहमानों को खिलाएं

फ्राइड चीज़ी चिकन रेमन नूडल्स

chicken ramen noodles recipe

फ्राइड चीज़ी चिकन रेमन नूडल्स को बनाना बेहद आसान है। यह नूडल्स सब्जी और चिकन का एक बेहद ही शानदार कॉम्बिनेशन है।

सामग्री

  • रेमन नूडल्स- 1 पैकेट
  • मक्खन- 1 बड़ा चम्मच
  • लहसुन - 2 कलियां (बारीक कटा हुआ)
  • प्याज- 1 (बारीक कटा हुआ)
  • टमाटर- 1 (बारीक कटा हुआ)
  • हरी मिर्च- 2 (बारीक कटी हुई)
  • काली मिर्च-1 बड़ा चम्मच
  • चिकन- छोटे टुकड़े
  • चीज़
  • सोया सॉस- 1 बड़ा चम्मच
  • चिली फ्लेक्स-1/2 चम्मच
  • स्वादानुसार नमक

विधि

  • सबसे पहले एक पैन में चिकन के टुकड़ों को फ्राई कर लें।
  • फ्राइड चीज़ी चिकन रेमन नूडल्स बनाने के लिए नूडल्स को उबाल लें। नूडल्स को ज्यादा न उबालें।
  • पैन में मक्खन डालें और उसमें बारीक कटा हुआ लहसुन और मिर्च डालें। लहसुन और मिर्च को अच्छे से फ्राई कर लें।
  • इसके बाद इसमें प्याज टमाटर डालें। प्याज टमाटर को ज्यादा गलने न दें।
  • इसके बाद इसमें 1 बड़ा चम्मच सोया सॉस, 1/2 चम्मच चिली फ्लेक्स और स्वादानुसार नमक डालें।
  • अब जब मिश्रण बनकर तैयार हो गया है तो इसमें रेमन नूडल्स और चिकन के टुकड़े डालें।
  • सबसे आखिर में रेमन नूडल्स के ऊपर चीज़ को कद्दूकस कर डाल दें।

इसे भी पढ़ें:चाइनीज़ नूडल्स से ऐसे बनाए देसी पकौड़े

कोरियन स्टाइल रेमन नूडल्स

korean style ramen noodles

कोरियन स्टाइल रेमन नूडल्स को सिंपल तरीके से बनाया जाता है। इसमें ज्यादा मसालों का इस्तेमाल नहीं किया जाता है।

सामग्री

  • हरा प्याज
  • लहसुन पाउडर
  • काली मिर्च पाउडर
  • लाल मिर्च पाउडर
  • फ्लेक्स

विधि

  • लगभग दो कप पानी नूडल्स उबाल लें। अगर आपको सूपी नूडल्स खाना है तो उसी हिसाब से पानी डालें।
  • फिर इसमें एक चुटकी लहसुन, फ्लेक्स, काली

    मिर्च और लाल मिर्च पाउडर डालें।
  • सभी चीजों को अच्छे से मिला लें।
  • आखिर में बारीक कटा हुआ हरा प्याज डालें।
  • नूडल्स को एक बाउल में डालें और चॉपस्टिक से खाएं।

अगर आपको हमारा यह आर्टिकल अगर पसंद आया हो तो इसे लाइक और शेयर करें, साथ ही ऐसी जानकारियों के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी के साथ।

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।