Rakshabandhan Special: घर पर बनाएं खस्ता गुड़ की नानखटाई, जानें आसान रेसिपी

सावन का महीना चल रहा है और इसके बाद कई तरह के त्यौहार आने वाले है जैसे-जन्माष्टमी, रक्षाबंधन आदि। इस मौके पर घर में महिलाएं कुछ न कुछ टेस्टी या फिर मीठा बनाती रहती हैं। लेकिन रोज-रोज खीर या फिर लड्डू खाकर सब बोर हो जाते हैं। ऐसे में अगर आप स्वीस्ट या फिर रक्षाबंधन के मौके पर कुछ डिफरेंट बनाने की सोच रही हैं, तो आप गुड़ की नानखटाई की रेसिपी ट्राई कर सकती हैं।
जी हां, इस मौसम में नानखटाई न सिर्फ अच्छी लगेंगी बल्कि ये सेहत के लिए फायदेमंद भी हैं। हालांकि, नानखटाई बनाना आसानी नहीं है लेकिन अगर आप इस लेख में बताए गए टिप्स को फॉलो करेंगी, तो आप घर पर एकदम परफेक्ट नानखटाई बना सकती हैं। तो देर किस बात की आइए जानते हैं घर पर गुड़ की नानखटाई बनाने की आसान रेसिपी क्या है।
खस्ता गुड़ की नानखटाई Recipe Card
आप घर पर इस तरह खस्ता गुड़ की नानखटाई बना सकती हैं।
Ingredients
- 1 कप- मैदा
- 1/2 कप बेसन
- 1/4 कप सूजी
- 1/2 चम्मच- बेकिंग सोडा
- 2 बूंद- वैनिला एसेंस
- 2 चम्मच- देसी घी
- 1 कप- गुड़ (पिसा हुआ)
- 4- इलायची पाउडर
- 1 कप- नारियल (पिसा हुआ)
- 1 कप- दूध
Step
- Step 1:
गुड़ की नानखटाई बनाने के लिए सबसे पहले आप एक बाउल में मैदा, बेसन और सूजी को छान लें।
- Step 2:
अब बेसन, सूजी और मैदा को अच्छी तरह से मिला लें। फिर इसमें बेकिंग सोडा भी डाल दें।
- Step 3:
अब इसमें गुड़ और अन्य चीजें डालकर मिक्स कर लें। जब सभी सामग्री मिक्स हो जाए तो आप इसमें दूध डालें।
- Step 4:
फिर इसे धीरे-धीरे दूध डालकर स्मूथ आटा गूंथ लें। आप इसमें घी और इलायची पाउडर डालकर थोड़ी देर के लिए रख दें।
- Step 5:
अब आप आटे को कुछ देर के लिए रख दें और फिर इसके छोटे-छोटे बॉल बना लें।
- Step 6:
अब बेकिंग ट्रे में घी लगाएं और उसमें नानखटाई को थोड़ी दूरी पर रख दें।
- Step 7:
फिर नानखटाई को 20 से 25 मिनट तक बेक करें और फिर सर्व करें।
बनाने का तरीका
- गुड़ की नानखटाई बनाने के लिए सबसे पहले आप एक बाउल में मैदा, बेसन और सूजी को छान लें।
- अब बेसन, सूजी और मैदा को अच्छी तरह से मिला लें। फिर इसमें बेकिंग सोडा भी डाल दें। (कुकर में नान खटाई बनाने का तरीका)
- अब इसमें गुड़ और अन्य चीजें डालकर मिक्स कर लें। जब सभी सामग्री मिक्स हो जाए तो आप इसमें दूध डालें।
इसे ज़रूर पढ़ें- Raksha Bandhan Special 2022: इस मौके पर बनाएं ये 3 डेजर्ट रेसिपी
- फिर इसे धीरे-धीरे दूध डालकर स्मूथ आटा गूंथ लें। आप इसमें घी और इलायची पाउडर डालकर थोड़ी देर के लिए रख दें।
- अब आप आटे को कुछ देर के लिए रख दें और फिर इसके छोटे-छोटे बॉल बना लें।
- अब बेकिंग ट्रे में घी लगाएं और उसमें नानखटाई को थोड़ी दूरी पर रख दें। (सूजी के लड्डू)
इसे ज़रूर पढ़ें- Raksha Bandhan 2020: अपने भाई के लिए बेसन के मालपुए घर पर ही मिनटों में बनाएं
- फिर नानखटाई को 20 से 25 मिनट तक बेक करें और फिर सर्व करें।
Image Credit- (@Freepik)
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।