भारतीय खाने में विविधता कितनी है इसके बारे में तो आप जानती ही होंगी। हर प्रांत और राज्य में अलग तरह के पकवान और जायके मौजूद होते हैं। पर एक बात तो है कि अधिकतर जगह लहसुन का इस्तेमाल फ्लेवर पैलेट में जरूर किया जाता है। लहसुन ना सिर्फ हेल्थ को लेकर बहुत ही अच्छा होता है, बल्कि इसे हेल्थ के मामले में भी अच्छा माना जाता है। कुछ खास तरह के पकवानों में तो लहसुन ही मेन इंग्रीडिएंट की तरह इस्तेमाल किया जाता है।
लहसुन खाना तो अच्छा लगता है, लेकिन उसे छीलने और स्टोर करने की दिक्कत बहुत बड़ी हो जाती है। लहसुन अगर छीलकर एक-दो दिन के लिए भी रख दिया जाए, तो उसमें फंगस लगने लगती है। इतना ही नहीं, आप लहसुन को फ्रिज में भी स्टोर नहीं कर सकती हैं। ऐसा करने से भी उसमें फंगस लगने का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में क्यों ना हम लहसुन से जुड़े कुछ ऐसे हैक्स बताएं जिनकी मदद से आप बहुत आसानी से काम कर सकें।
लहसुन को छीलना बिल्कुल आसान नहीं होता और अगर कोई मसाले वाली सब्जी बनानी हो जिसमें बहुत ज्यादा लहसुन का इस्तेमाल करना हो, तब तो आपकी समस्या बहुत ही ज्यादा बढ़ जाती है। ऐसे में क्यों ना हम एक हैक अपनाएं? आपको करना यह है कि लहसुन की कलियों को अलग-अलग करके उन पर गर्म पानी डालकर 1-2 मिनट के लिए छोड़ देना है। यह तरीका लहसुन की कलियों को पकाएगा नहीं, बल्कि उनके ऊपरी हिस्से को नरम कर देगा।
ऐसे में छिलका हटाने के लिए आपको मेहनत नहीं करनी होगी और यह आसानी से ग्लाइड हो जाएंगे।
यह विडियो भी देखें
इसे जरूर पढ़ें- Garlic Benefits: लहसुन खाने के लिए अपनाएं यह तरीका, पेट से जुड़ी सारी परेशानियां होंगी दूर
साल के कुछ महीनों में लहसुन सस्ते होते हैं, लेकिन कुछ महीनों में वह बहुत ही महंगे हो जाते हैं। ऐसे में अगर आपको किसी एक महीने में लहसुन ज्यादा खरीदना है और उसे स्टोर करना है, तो उसे खराब होने से बचाने के लिए यह ट्रिक अपनाएं। एक साथ बहुत सारा लहसुन छीलकर रख लें। इसे किसी ग्लास जार में डालें और उसमें 1-2 चम्मच नमक डाल दें। नमक कितना डालना है वह लहसुन की क्वांटिटी पर निर्भर करता है। इसके बाद आप उस ग्लास जार को सफेद सिरके से भर दें।
ध्यान रखें कि जिस भी बर्तन का इस्तेमाल आप कर रही हैं, वह एयरटाइट होना चाहिए। ग्लास जार ही लें क्योंकि प्लास्टिक और मेटल के बर्तन में लहसुन खराब हो जाएंगे। इस ट्रिक से आप इन्हें साल भर तक स्टोर करके रख सकती हैं।
गार्लिक क्यूब्स बनाने में भले ही एक दिन की मेहनत लगती हो, लेकिन रोजाना खाना बनाते समय आपके लिए यह ज्यादा आरामदायक हो जाएगा।
आपको करना यह है कि लहसुन को छीलकर उसे चॉप करके या फिर कीमा बनाकर अलग कर लेना है। यह तरीका आप कम से कम 250 ग्राम लहसुन के लिए अपनाएं। इस लहसुन को आप उतने ही छोटे टुकड़ों में काटें जितने छोटे टुकड़ों का आप रोजाना इस्तेमाल करती हैं। इसके बाद इसे आइस क्यूब ट्रे में थोड़ा सा तेल डालकर जमा दें। आइस क्यूब ट्रे कवर्ड होनी चाहिए अगर आपके पास ट्रे कवर नहीं है, तो किसी जिप लॉक बैग में इसे डालकर इस्तेमाल किया जा सकता है।
इसे जरूर पढ़ें- सिर्फ 5 मिनट में फटाफट 150 ग्राम से ज्यादा लहसुन छीलने के 3 जबरदस्त ट्रिक्स
एक बार गार्लिक क्यूब फ्रीज हो जाए, तो आप उसे कभी भी इस्तेमाल कर सकती हैं। जब भी खाना बनाने जाएं, तब उसे इस्तेमाल कर लें। तेल होने के कारण पैन पर डालते ही ये जलेंगे नहीं और सुबह-सुबह जल्दी तैयार होकर खाना बनाने की समस्या भी थोड़ी कम लगेगी। जल्दबाजी में अगर लहसुन इस्तेमाल करना है, तो यह तरीका बहुत उपयोगी होगा।
अब इसके अलावा आपको कोई और जवाब सूझ रहा है, तो वह हमें कमेंट बॉक्स में बताएं। अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।