आसानी से बना सकते हैं आलू पाई चाट, यकीन मानिए स्वाद ऐसा कि बार-बार खाने की करेंगे डिमांड

चाट खाना तो अमूमन सभी को पसंद होता है। यह बात और है कि सबकी पसंद चाट को लेकर अलग-अलग हो सकते है। मगर आलू चाट का स्वाद बहुत ही लाजवाब होता है, जिसे आमतौर पर आलू को उबालकर बनाया जाता है। मगर आज हम आपको आलू पाई चार्ट बनाना सिखाएंगे।
अक्सर शाम के वक्त हमारा कुछ खाने का मन करता है, खासकर चाय के साथ। चाय के साथ खाने के लिए कोई चटपटी सी चीज चाहिए होती है, तो आप झटपट बिना सोचे इस पाई चाट को तैयार कर सकते हैं। मैंने भी इस रेसिपी को घर पर ट्राई किया है और यह बहुत ही कम सामग्री और समय में तैयार हो जाती है।
आलू पाई चाट Recipe Card
इन टिप्स की मदद से तैयार करें आलू पाई चाट।
Ingredients
- कच्चे आलू- 2 बड़े
- कॉर्नफ्लोर- 2 चम्मच
- नमक- चुटकीभर
- तेल- जरूरत के अनुसार
- आलू- (उबले हुई)
- दही- 1 कप
- इमली की चटनी- 1 कप
- हरी चटनी- 1 कप
- सेव- 1 पैकेट
- बूंदी- 1 पैकेट
- जीरा पाउडर- 1 छोटा चम्मच
- काला नमक- 1 छोटा चम्मच
Step
- Step 1:
सबसे पहले ऊपर बताई गई सामग्रियों को तैयार करके रख लें। फिर 2 आलू के छिलके उतारकर उबालने के लिए रख दें।
- Step 2:
साथ ही, जब आलू अच्छी तरह से उबल जाए, तो पानी से निकालकर कपड़े की मदद से सुखा लें।
- Step 3:
इसके बाद एक बड़ी छलनी लें, फिर इसमें उबले हुए आलू को पूरे तरफ लगा देंगे।
- Step 4:
फिर इसे ठंडा करने के बाद चाकू की मदद से उसे छलनी से अलग कर लें।
- Step 5:
ऊपर से कटे हुए आलू, काला नमक, जीरा पाउडर, दही, इमली चटनी, हरी चटनी, सेव, बूंदी और हरा धनिया बारीक काट के डाल दें।
- Step 6:
जब सभी चीजें अच्छी तरह से पक जाएं, तो सर्व करें।
आलू पाई चार्ट की विधि
- सबसे पहले ऊपर बताई गई सामग्रियों को तैयार करके रख लें। फिर 2 आलू के छिलके उतारकर उबालने के लिए रख दें। साथ ही, जब आलू अच्छी तरह से उबल जाए, तो पानी से निकालकर कपड़े की मदद से सुखा लें।
इसे जरूर पढ़ें- व्रत में बिना नमक के बना सकते हैं ये चीजें, नहीं लगेगी कमजोरी
- फिर इसमें दो चम्मच कॉर्न फ्लोर और थोड़ा-सा नमक मिलाएं। इसके बाद एक बड़ी छलनी लें, फिर इसमें उबले हुए आलू को पूरे तरफ लगा देंगे। लगाने से पहले आलू में अच्छी तरह से मसाले लगाएं और मसाला लगाएं।
- इस दौरान गैस पर एक कड़ाही रखें। इसमें तेल डालें और तेल गर्म हो जाने के बाद छन्नी को तेल में डालकर कर सुनहरा होने फ्राई कर लें। फिर इसे ठंडा करने के बाद चाकू की मदद से उसे छलनी से अलग कर लें।
इसे जरूर पढ़ें- Quick Recipe:घर पर बनाएं मसाले वाली टेस्टी पूड़ी, विधि जानें
- फिर अलग करने के बाद इसे प्लेट में निकाल लें, ऊपर से कटे हुए आलू, काला नमक, जीरा पाउडर, दही, इमली चटनी, हरी चटनी, सेव, बूंदी और हरा धनिया बारीक काट के डाल दें। जब सभी चीजें अच्छी तरह से पक जाएं, तो सर्व करें।
Image Credit- (@Freepik)
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।