Sat Sep 12, 2026 | Updated 03:25 AM IST

सब हो जाएंगे इम्प्रेस जब इस तरह से झटपट बनाएंगी चिली चीज़ मैगी

अगर आपको मैगी की नॉर्मल रेसिपी की जगह थोड़ा सा वेरिएशन करना है तो घर पर बनाएं चिली गार्लिक चीज़ मैगी। 
Updated:- 2021-08-30, 08:00 IST
beSt way to make chilli cheese maggi

अधिकतर घरों में मैगी बनाना बहुत ही पसंद किया जाता है और यकीनन बच्चों के लिए तो ये बहुत ही अच्छी डिश होती है। पर सवाल ये उठता है कि क्या मैगी को हमेशा एक ही तरह से बनाने से आप बोर नहीं हो जाते? साधारण वेजिटेबल मैगी खाते-खाते अगर आपको उसमें चीज़ी ट्विस्ट मिले तो आप क्या कहेंगे? दरअसल, मैगी के कई वेरिएशन्स आसानी से बनाए जा सकते हैं और अगर आपको भी ऐसा लगता है कि आप मैगी को किसी अलग तरह से खाना चाहते हैं तो चलिए आपको बताते हैं चिली चीज़ मैगी की रेसिपी।

चिली चीज़ मैगी Recipe Card

अगर आप चाहें तो इसमें लहसुन के साथ-साथ हरा प्याज मिलाकर इसे चाइनीज तड़का दे सकते हैं।

Vegetarian Recipe
Total Time: 15 min
Prep Time: 5 min
Cook Time: 10 min
Servings: 1
Level: Low
Course: Snacks
Calories: 500
Cuisine: Others
Author: Shruti Dixit

Ingredients

  • 2 छोटा चम्मच तेल
  • 2 हरी मिर्च
  • 3 लहसुन की कलियां
  • 1/2 प्याज बारीक कटा हुआ
  • 1/2 टमाटर बारीक कटा हुआ
  • 1/2 शिमला मिर्च बारीक कटी हुई
  • 1/2 गाजर बारीक कटी हुई
  • 2 चम्मच स्वीट कॉर्न
  • 2 चम्मच मटर
  • 1.5 कप पानी
  • 2 स्लाइस चीज़
  • 1 पैकेट मैगी नूडल्स
  • मसाला (ऑप्शनल)
  • चिली फ्लेक्स और ऑरिगेनो (ऑप्शनल)

Step

  1. Step 1:

    सबसे पहले कढ़ाई में मिर्च और लहसुन को फ्राई करें।

  2. Step 2:

    इसके बाद सभी सब्जियां डालकर सॉफ्ट होने तक पकाएं।

  3. Step 3:

    अब इसमें पानी डालें और इसी स्टेज पर थोड़ा सा नमक और मिर्च डालें।

  4. Step 4:

    अब चीज़ डालकर पानी में उबलने दें। यहीं आपको टेस्ट मेकर भी डालना है।

  5. Step 5:

    एक उबाल आने पर इसमें नूडल्स डालकर पका लें।

  6. Step 6:

    इसके बाद आपकी मैगी तैयार है आप इसे चिली फ्लेक्स और ओरिगैनो के साथ सर्व करें।

  7. Step 7:

    अगर आप उनमें से हैं जिन्हें मैगी के साथ धनिया अच्छा लगता है तो आप उसे गार्निश के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं।

  8. Step 8:

    आपको ये रेसिपी अच्छी लगी हो तो शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य रेसिपी जानने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से। 

इस रेसिपी में खास बात ये है कि इसे भी अपने स्टाइल में बनाया जा सकता है और आप चाहें तो इसमें चीज़ गार्लिक मैगी या चिली चीज़ मैगी का लुत्फ उठा सकते हैं। बस आपको इंग्रीडिएंट्स में थोड़ा सा बदलाव करना होगा।

बनाने का तरीका-

  • सबसे पहले आप कढ़ाई में तेल डालकर हरी मिर्च और लहसुन को लंबाई में पतला-पतला काटर 2 मिनट के लिए कढ़ाई में भून लें। अगर आप गार्लिक फ्लेवर मैगी नहीं खाना चाहते हैं तो सिर्फ मिर्च को भूनें। इसे पूरी तरह से सॉफ्ट नहीं करना है बस इसका कच्चापन निकल जाए।
  • अब इसमें आप वो सारी सब्जियां डालकर 30-60 सेकंड के लिए भून लें जो भी आपको मैगी में डालनी हैं। आप इसमें प्याज, टमाटर, शिमला मिर्च, गाजर, मटर, स्वीट कॉर्न आदि सब कुछ डाल सकते हैं।
  • अब इसमें पानी डालें और पानी में एक उबाल आ जाए तो 2 स्लाइस चीज़ डालकर इसमें थोड़ा सा नमक मिला दें। ध्यान रहे कि टेस्ट मेकर में भी नमक होता है इसलिए सिर्फ थोड़ा ही मिलाएं और अगर आपको तीखा पसंद है तो लाल मिर्च पाउडर भी इसी समय मिलाएं।
  • अब इसके बाद वाली स्टेप में 1 टेस्टमेकर मिलाकर इसे तब तक पकने दें जब तक चीज़ पिघल नहीं जाती है।
  • अब इस पानी में 1 पैकेट मैगी डालें और ढककर पका लें। आपको जिस तरह से नूडल्स पसंद हों उस तरह से पकाएं। ऊपर से आप एक्स्ट्रा मसाला भी डाल सकते हैं।
  • आखिर में सर्व करने के लिए ऊपर से थोड़ी सी चीज़ ग्रेट करें और चिली फ्लेक्स और ऑरिगेनो डालें।

इसे जरूर पढ़ें- स्वाद में तड़का लगाना है तो टेस्ट करें सलाद की इन रेसिपीज को

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।