आटा गूंथना एक जरूरी प्रोसेस है। आप रोटी बना रहे हो या पूड़ी, आटा सही गुंथा होना चाहिए। रोटी बनाने के लिए आटा सॉफ्ट और फर्म होना चाहिए, लेकिन पूड़ी बनाने के लिए आटा थोड़ा सख्त होना चाहिए... ये टेक्नीक एक नौसिखिए को पता कम होती हैं।
बहुत कम लोगों को पता होता है कि सही तरीके से गूंथा हुआ आटा ही स्वाद का असली राज होता है वरना रोटी कभी हार्ड और कड़कड़ी हो सकती है।
हां, जब समय की कमी हो, तो आटा गूंथने का काम झंझट भरा लग सकता है। कई लोग आटा गूंथने से कतराते हैं। अगर आप भी सोचते हैं कि आटा गूंथना मेहनत और समय लेने वाला काम है, तो ये 5 मिनट में आटा गूंथने की ट्रिक्स आपके लिए हैं। मैंने इन्हें आजमाया है और ये वाकई कमाल के हैं। इन्हें आजमाने की अब आपकी बारी है!
आटे को जल्दी और बेहतर तरीके से गूंथने के लिए गुनगुना पानी एक प्रभावी उपाय है। यह आटे को नरम बनाता है और गूंथने में लगने वाला समय भी कम करता है।
दूध का इस्तेमाल आटे को पोषण और स्वादिष्ट बनाने के लिए किया जा सकता है। यह खासकर पराठों और पूड़ियों के लिए फायदेमंद है। अगर आपको रोटी सॉफ्ट बनानी हो, तभी भी दूध का इस्तेमाल किया जा सकता है।
यह विडियो भी देखें
इसे भी पढ़ें: आटा गूंथते वक्त बार-बार फिसलती है थाली, तो इन तरीकों से दूर होगी परेशानी
आधुनिक उपकरणों का उपयोग न केवल समय बचाता है बल्कि मेहनत को भी काफी कम करता है। जब मैं जल्दी में होती हूं, तब फूड प्रोसेसर का इस्तेमाल करती हूं। इसे शुरू में समझना मुश्किल हो सकता है, लेकिन एक बार आप सीख गए तो आप इसी में आटा गूंथेंगे।
आटे में तेल या घी का इस्तेमाल करना भी एक बढ़िया विकल्प है। इससे आटा मुलायम और लचीला बनता है। यह खासकर पूड़ी और पराठों के लिए अच्छा है। इससे आटा फर्म रहता है और आपके पराठे अच्छे बनते हैं।
यह गलती अक्सर हो ही जाती है। कई बार ध्यान नहीं रहता है और आटा गूंथते वक्त पानी ज्यादा गिर जाता है। चिपचिपे आटे में फिर सूखा आटा और पानी मिलाना टास्क हो जाता है। इस स्टिकी आटे को भी आप मिनटों में मैनेज कर सकते हैं।
रोज आटा गूंथने की झंझट से बचने के लिए प्रीमिक्स आटा एक बढ़िया विकल्प है। यह न केवल समय बचाता है बल्कि प्रोसेस को भी आसान बनाता है, खासकर व्यस्त दिनों में।
इसे भी पढ़ें: आटा गूंथने में होती है दिक्कत तो अपनाएं ये ट्रिक्स
इन सरल और प्रभावी ट्रिक्स की मदद से आप आटा गूंथने के झंझट को भूल जाएंगी।अब इन टिप्स को आजमाइए और अपने अनुभव साझा कीजिए!
हमें उम्मीद है कि यह लेख आपको पसंद आया होगा। इसे लाइक करें और अपने दोस्तों के साथ फेसबुक पर शेयर जरूर करें। ऐसे ही अमेजिंग हैक्स और ट्रिक्स के लिए पढ़ते रहें हरजिंदगी।
Image Credit: Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।