वर्कआउट करने के बाद हमारी बॉडी को ऊर्जा की जरूरत होती है। ऐसा इसलिए क्योंकि इससे शरीर को फिर से ताकत मिलती है और मांसपेशियां भी मजबूत होती हैं। ऐसे में प्रोटीन से भरपूर स्नैक्स खाना बेहद फायदेमंद होता है। हेल्दी स्नैक्स न केवल मांसपेशियों को जल्दी ठीक करने में मदद करते हैं, बल्कि आपको जल्दी भूख भी नहीं लगने देते।
वर्कआउट के बाद प्रोटीन-रिच व्यंजन खाने की, क्योंकि इससे शरीर को सही ऊर्जा मिलती है। साथ ही, ऐसे स्नैक्स खाने से थकान कम होती है और लंबे समय तक ताजगी भी महसूस होती है।आप यह स्नैक्स घर पर भी तैयार कर सकते हैं और अगर आपको लगता है कि इसे बाहर से भी ऑर्डर किया जा सकता है, तो आप वो भी कर सकते हैं।
ग्रीक योगर्ट और फल
ग्रीक योगर्ट प्रोटीन का बेहतरीन स्रोत है। इसमें ताजे फल जैसे कि ब्लूबेरी, स्ट्रॉबेरी या केला मिलाकर खाने से न केवल प्रोटीन मिलेगा बल्कि विटामिन और मिनरल्स भी मिलेंगे।
सामग्री
- ग्रीक योगर्ट- 1 कप
- ताजे फल- आधा कप (ब्लूबेरी, स्ट्रॉबेरी, केला या सेब)
- शहद- 1 चम्मच
विधि
- सबसे पहले ऊपर बताई गई सामग्रियों को तैयार करके रख लें।
- फिर ग्रीक योगर्ट को एक कटोरे में डालें। इसके बाद ताजे फल काटकर योगर्ट में मिलाएं।
- अगर आप चाहें तो ऊपर से थोड़ा शहद भी डाल सकते हैं। शहद डालकर अच्छी तरह से मिलाएं और सर्व करें।
उबले अंडे
उबले अंडे सस्ते और आसानी से तैयार होने वाले स्नैक्स हैं। एक अंडे में लगभग 6 ग्राम प्रोटीन होता है। आप इन्हें उबालकर वर्कआउट के बाद खा सकते हैं।
सामग्री
- अंडे- 4
- नमक और काली मिर्च- स्वादानुसार
विधि
- सबसे पहले ऊपर बताई गई सामग्रियों को इकट्ठा करें।
- फिर एक बर्तन में पानी उबालें। पानी गर्म करने के बाद अंडे को धीरे-धीरे पानी में डालें और 10-12 मिनट तक उबालें।
- फिर अंडों को ठंडे पानी में डालें और छील लें। ऊपर से नमक और काली मिर्च डालकर सर्व कर लें।
नट्स और बीज मिक्स
बादाम, अखरोट, चिया सीड्स और कद्दू के बीज जैसे नट्स और बीज प्रोटीन और हेल्दी फैट्स से भरपूर होते हैं। इन्हें खाने से लंबे समय तक भूख नहीं लगती।
सामग्री
- बादाम- 1/4 कप
- अखरोट- 1/4 कप
- कद्दू के बीज- 1/4 कप
- चिया बीज- 1/4 कप
विधि
- एक बाउल में सभी नट्स और बीज को एक कटोरे में डालें।
- सभी सामग्रियों को अच्छी तरह से मिक्स करें। फिर एक मुट्ठी खाएं या इसे स्टोर करके भी रख सकते हैं।
प्रोटीन शेक
एक क्विक और आसान तरीका है प्रोटीन शेक बनाना। आप इसमें वे प्रोटीन पाउडर, दूध या पानी और कुछ फलों को मिलाकर स्वादिष्ट शेक तैयार कर सकते हैं।
सामग्री
- प्रोटीन पाउडर- 1 चम्मच
- दूध- 1 कप
- फल- आधा कप
- शहद- 1 चम्मच
विधि
- सभी सामग्रियों को एक बाउल में निकालें। फिर सभी सामग्री को ब्लेंडर में डालकर 10 मिनट तक पीसें।
- जब सब अच्छी तरह से पीस जाए, तो एक गिलास में डालकर सर्व करें।
इसे जरूर पढ़ें-भारत में मिलते हैं ये अनोखे फल, आपने चखे क्या?
इन चीजों को कर सकते हैं ट्राई
- कॉटेज चीज में हाई प्रोटीन और लो फैट पाया जाता है। इसलिए इसे वर्कआउट के बाद स्नैक्स के रूप में खाया जा सकता है। इसे ताजे फलों के साथ मिक्स कर खा सकते हैं।
- प्रोटीन मिश्रण, फाइबर, विटामिन और मिनरल्स से बनने वाले प्रोटीन बार, प्रोटीन का बेहतरीन ऑप्शन हैं। इसे आप वर्कआउट के बाद खा सकते हैं। ये घर पर बने हों या बाजार से खरीदे गए हों, दोनों ही हेल्दी ऑप्शन माने जाते हैं।
- चिया सीड्स को दूध में मिलाकर कुछ घंटों के लिए फ्रिज में रखें। यह प्रोटीन और ओमेगा-3 फैटी एसिड का अच्छा स्रोत है।
- सोया बीन्स प्रोटीन और फाइबर से भरपूर होते हैं। इन्हें उबालकर हल्का नमक डालकर खाएं।
अगर आपको कोई और रेसिपी पता है तो हमारे साथ साझा करें। अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- (@Freepik)
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों