Pasta Recipe: मैदे से नहीं आलू से बनाएं इटैलियन पास्ता, बच्चे क्या बड़े सब करेंगे पसंद

पास्ता खाना हम सभी को पसंद होता है। किसी को रेड सॉस पास्ता खाना पसंद होता है, तो कोई अपने लिए व्हाइट सॉस पास्ता बनाता है। इसलिए यह इटैलियन डिश हर किसी की फेवरेट हो गई है। कई सारे लोग तो नाश्ते में भी इसे बनाना पसंद करते हैं, ताकि पकोड़े और पोहा से कुछ अलग ट्राई कर सके। वहीं कुछ लोग ज्यादा मैदा खाने से बचते नजर आते हैं।
ऐसे में आप इस बार संडे को घर पर बनाएं आलू का पास्ता। इसे आलू गनोची (Potato Gnoocchi) भी कहते हैं। इसे आप आलू और शकरकंद दोनों से बना सकती हैं। ऐसे में आपको भी इस रेसिपी को जरूर ट्राई करना चाहिए। इसका स्वाद और पास्ता से थोड़ा अलग होता है, तो इस वीकेंड घर पर बनाएं आलू का पास्ता। जिसे खाकर आपके घरवाले खुश हो जाएंगे।
आलू का पास्ता Recipe Card
इस तरह बनाएं आलू का पास्ता
Ingredients
- उबले आलू- 2
- मैदा- 3 से 4 छोटे चम्मच
- चीज- 3 बड़े चम्मच
- बटर- 2 बड़े चम्मच
- पार्सले- 4 से 5 पत्तियां
- काली मिर्च पाउडर- 1/2 छोटा चम्मच
- नमक- स्वाद अनुसार
- पास्ता सॉस
- लहसून- बारिक कटा हुआ
- प्याज- 1 बारिक कटा हुआ
- अंडे- 2
Step
- Step 1:
पास्ता बनाने के लिए सबसे पहले उबले हुए आलू को ठंडा कर लें। जब ये ठंडे हो जाएं तो इसे छील लें।
- Step 2:
अब एक बड़ा बाउल लें। उसमें आलू को छीलकर मैशर की मदद से बारिक मैश कर लें।
- Step 3:
इसमें मैदा डालकर आलू का मिक्सर डालकर अच्छे से डो तैयार करें।
- Step 4:
फिर काटे की मदद से इसे गनोची की शेप तैयार करें।
- Step 5:
इसके बाद एक बाउल में पानी डालें और इसमें नमक को मिक्स करें और इस पास्ता को इसमें एड करें।
- Step 6:
जब ये पानी के ऊपर फ्लोट करने लगे तो छलनी की मदद से इसे निकाल लें।
- Step 7:
एक पैन लेना है, इसमें लहसून डालें और अच्छे से रोस्ट करें।
- Step 8:
इसके बाद इसमें पार्सले डालकर पास्ता को पैन में एड करें और अच्छे से टोस करें।
- Step 9:
इसमें पास्ता सॉस को डालें और अच्छे से इसे मिक्स करें।
- Step 10:
इसके बाद इसे गार्लिक ब्रेड और रिफ्रेशिंग ड्रिंक के साथ सर्व करें।
पास्ता का डो बनाने का तरीका
- पास्ता बनाने के लिए सबसे पहले उबले हुए आलू को ठंडा कर लें। जब ये ठंडे हो जाएं तो इसे छील लें।
- अब एक बड़ा बाउल लें। उसमें आलू को छीलकर मैशर की मदद से बारिक मैश कर लें। इस बात का ध्यान रखें कि कोई भी आलू का पीस न रहे।
- इसके बाद इसमें 2 अंडे डालें और इस मिक्सचर को अच्छे से मैश करें।
- अब चॉपिंक बोर्ड लें और इसमें मैदा डालें। इसके ऊपर आलू का मिक्सर डालकर अच्छे से डो तैयार करें।
- इसके बाद इस डो को चाकू की मदद से बराबर हिस्सों में काटें। इसे रोल करें और फिर इसके छोटे-छोटे टुकड़े काटें।
- फिर काटे की मदद से इसे गनोची की शेप तैयार करें।
- इसके बाद एक बाउल में पानी डालें और इसमें नमक को मिक्स करें और इस पास्ता को इसमें एड करें। जबतक ये अच्छे से पक न जाए।
- जब ये पानी के ऊपर फ्लोट करने लगे तो छलनी की मदद से इसे निकाल लें।
पास्ता बनाने का तरीका
- इसे बनाने के लिए आपको एक पैन लेना है। इसमें लहसून डालें और अच्छे से रोस्ट करें।
- इसके बाद इसमें पार्सले डालकर आलू के पास्ता को पैन में एड करें और अच्छे से टोस करें।
- अब इसमें बाजार में मिलने वाली पास्ता सॉस को डालें और अच्छे से इसे मिक्स करें।
इसे भी पढ़ें: स्पिनेच गनोची बनाने की आसान विधि शेफ संजीव कपूर से जानें
इस तरह करें पास्ता सर्व
- इसे सर्व करने के लिए एक अच्छी कांच की प्लेन या गहरा बाउल लें।
- अब इस प्लेट में पास्ता को निकालें और ऊपर से चीज को ग्रेट करके डालें। कलर एड करने के लिए इसके ऊपर पार्सले की पत्ती को लगाएं।
- आप चाहें तो इसमें पार्सले की जगह धनिया डाल सकते हैं।
- इसके बाद इसे गार्लिक ब्रेड के साथ सर्व करें। साथ में चाहें तो साथ में घर का बनी रिफ्रेशिंग ड्रिंक को एड कर सकती हैं।
- इसे अपने घर के सभी सदस्य को टेस्ट करवाएं।
इसे भी पढ़ें: स्नैक्स का मजा दोगुना बढ़ा देंगी पास्ता की ये नई रेसिपीज, सब भूल बार-बार खाने का होगा मन
Image Credit- Instagram, Social Media
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।