Sat Sep 12, 2026 | Updated 02:59 AM IST

स्नैक्स में कुछ हेल्दी बनाना है तो ट्राई करें आलू और कॉर्न फ्लेक्स की टिक्की

अगर आप स्नैक्स में कुछ ऐसा बनाना चाहती हैं जो हेल्दी और टेस्टी दोनों हो, तो मिनटों में बनाएं आलू और कॉर्न फ्लेक्स की टिक्की। 
Updated:- 2021-04-02, 08:00 IST
potato tikki MAIN

महिलाओं की सबसे बड़ी टेंशन है कि रोज़ -रोज़ स्नैक्स में क्या बनाएं जो बड़ों के साथ बच्चों को भी पसंद आये। आमतौर पर आलू सभी बच्चों को बेहद पसंद होता है। आलू का पराठा हो या फिर कटलेट सभी व्यनजनों का स्वाद लाजवाब होता है। हम आपको बताने जा रहे हैं आलू और कॉर्न फ्लेक्स से तैयार होने वाली टेस्टी टिक्की की आसान रेसिपी। इस रेसिपी से आप कुछ ही समय में टिक्की तैयार कर सकती हैं और आप इसे ट्रैवेलिंग के लिए भी पैक कर सकती हैं। तो देर किस बात की तैयार हो जाइये टिक्की बनाने के लिए और इसका स्वाद उठाने के लिए।

आलू और कॉर्न फ्लेक्स टिक्की Recipe Card

आलू और कॉर्न फ्लेक्स टिक्की की आसान रेसिपी

Vegetarian Recipe
Total Time: 30 min
Prep Time: 30 min
Cook Time: 15 min
Servings: 4
Level: Medium
Course: Snacks
Calories: 100
Cuisine: Indian
Author: Samvida Tiwari

Ingredients

  • उबले और मैश किए आलू -4
  • कॉर्न फ्लेक्स-1 कप
  • कॉर्न फ्लोर-1 चम्मच
  • बारीक कटी हरी मिर्च -1-2
  • गरम मसाला-1 चम्मच
  • बारीक कटी धनिया -1 /2 कप
  • नमक- स्वादानुसार
  • चाट मसाला- 1-2 चम्मच

Step

  1. Step 1:

    एक बाउल में उबले व ठंडे आलू को डालकर उसमें कॉर्नफ्लेक्स मिलाएं।

  2. Step 2:

    आलू को अच्छी तरह से मैश करके पेस्ट तैयार करें और इस तैयार पेस्ट में सभी मसाले डालें और स्वादानुसार नमक मिलाएं।

  3. Step 3:

    आलू और कॉर्न फ्लेक्स के पेस्ट को टिक्की का आकर देते हुए टिक्कियां तैयार कर लें।

  4. Step 4:

    इसी तरह सारे मिश्रण से टिक्की तैयार कर लें और इन्हें कॉर्न फ्लोर से कोट करें।

  5. Step 5:

    एक पैन में थोड़ा तेल गर्म करें तो इसमें टिक्की डालकर धीमी आंच पर सेकें।

  6. Step 6:

    टिक्कियों को दोनों तरफ अच्छी तरह सेकें और चटनी के साथ सर्व करें।

बनाने का तरीका

  • आलू और कॉर्न फ्लेक्स-की टिक्की बनाने के लिए सबसे पहले एक बाउल में उबले व ठंडे आलू को डालकर उसमें कॉर्नफ्लेक्स मिलाएं।
  • आलू को अच्छी तरह से मैश करके पेस्ट तैयार करें और इस तैयार पेस्ट में सभी मसाले डालें और हरी धनिया मिक्स करें। पेस्ट में स्वादानुसार नमक मिलाएं।
  • अब आप इस मिश्रण से थोड़ा सा मिश्रण लेकर हाथों में गोल-गोल बनाएं फिर हल्के हाथों से थोड़ा सा दबा दें। आलू और कॉर्न फ्लेक्स के पेस्ट को टिक्की का आकर देते हुए टिक्कियां तैयार कर लें। इसी तरह सारे मिश्रण से टिक्की तैयार कर लें और इन्हें कॉर्न फ्लोर से कोट करें।

potato corn tikki

  • एक पैन लें और उसमें थोड़ा तेल डालें। जब यह गर्म हो जाए तो इसमें टिक्की डालकर धीमी आंच पर सेकें। ध्यान रखें कि आप टिक्की को धीमी आंच पर ही सेंके। इससे आपकी टिक्की अंदर तक सिकेगी और क्रिस्पी बनेगी।
  • जब यह टिक्की एक तरफ से सिक जाए और ब्राउन हो जाए तो आप इसे पलटकर दूसरी तरफ से सेक लें। टिक्कियां जब दोनों तरफ से अच्छी तरह से सिक जाएं तब गरमा-गरम सर्व करें और हरी चटनी के साथ इनका स्वाद उठाएं।
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।