Sat Sep 12, 2026 | Updated 12:36 AM IST

घर पर है पार्टी तो मिनटों में घर पर बनाएं आलू चीज़ नेगट्स

आलू से बने स्नैक्स तो हर किसी के फेवरेट होते हैं। फाइव स्टार होटल से लेकर घर की रसोई तक आलू से तरह तरह के स्नैक्स बनते हैं। अगर आपके घर पर पार्टी है तो आप आलू चीज़ नेगट्स की ये आसान रेसिपी जान लीजिए। 
Updated:- 2018-10-31, 12:41 IST
cheese potato nuggets big

आलू से बने स्नैक्स तो हर किसी के फेवरेट होते हैं। फाइव स्टार होटल से लेकर घर की रसोई तक आलू से तरह तरह के स्नैक्स बनते हैं। अगर आपके घर पर पार्टी है तो आप आलू चीज़ नेगट्स की ये आसान रेसिपी जान लीजिए। 

घर पर होने वाली पार्टी के लिए अगर आप आलू नेगट्स बाज़ार से खरीदने जा रही हैं तो इनकी कीमत सुनकर शायद आप इन्हें ना खरीदें। शायद आपकी पार्टी के पूरे बजट में ही आपके स्नैक्स के लिए आपको पैसे खर्च करने पड़ जाएं, लेकिन अगर आप अपने घर होने वाली पार्टी में मेहमानों को आलू नेगट्स भी खिलाना चाहती हैं और ये भी चाहती हैं कि आपके कम पैसे खर्च हों तो आप आलू से बनने वाले स्नैक्स की ये रेसिपी जान लीजिए। 

आलू नगेट्स को कई तरह से बनाया जाता है लेकिन गर्मागर्म चीज़ वाले नेगट्स का स्वाद सबसे खास होता है। ये स्वाद आपको अकसर बाहर महंगे रेस्टोरेंट में तो मिल जाता है लेकिन घर पर आप इसे कैसे बना सकती हैं ये नहीं पता होता। तो हम आपको अब चीज़ आलू नेगट्स की ये रेसिपी बता रहे हैं। 

cheese potato nuggets ingredients

Image Courtesy: HerZindagi

चीज़ पोटैटो नगेट्स बनाने की सामग्री

  • उबले आलू- 2 कद्दूकस किए हुए 
  • नमक- स्वादानुसार
  • चीज़- छोटे पीस में कटा हुआ
  • चिली फलैक्स- 1 चम्मच
  • ओरिगैनो- 1 चम्मच
  • अदरक- 2 इंच कद्दूकस किया हुआ
  • लहसुन- 1/2 चम्मच पेस्ट
  • कॉर्न फ्लोर- 3 चम्मच
  • तेल फ्राई करने के लिए- आवश्यकतानुसार
  • ब्रेड क्रम्ब्स- 1 कप 
  • टोमेटो केचअप

Read more: बच्चों की पसंद के Spiral Potato को घर कैसे बनाएं

cheese potato nuggets fry proccess

Image Courtesy: HerZindagi

पोटैटो नगेट्स बनाने की विधि

  • पहले आलू को उबाल लीजिये। आलू उबाल ने के बाद ठन्डे पानी में रख कर ठंडा कर लीजिये। अब आलू को चील कर उस को कद्दूकस कर लीजिये।
  • अब एक गहरे कटोरी में आलू को डाल दीजिये. अब अदरक, लहसुन, नमक, चिली फलैक्स, ओरिगैनो डाल कर मिक्स कर लें।
  • 1 कप ब्रेड क्रम्ब्स को डाल कर आलू के साथ मिक्स कर लें। अब चीज़ को डाल दीजिये और अच्छे से आलू के साथ मिक्स करें।
  • एक प्लेट पर आलू को छोटे पीस कर के गोल आकार कर के रख दीजिये. अंडे की आकार में बनाइये. ज्यादा छोटा या ज्यादा बड़ा न हो।
  • अब एक कटोरी पर कॉर्न फ्लौर को पानी से घुल कर रख दीजिये। अब एक नगेट्स को कॉर्न फ्लौर के मिश्रण पर डाल कर लगा दीजिये।

Read more: घर पर 10 मिनट में हनी चिल्ली पोटेटो बनाने की रेसिपी जानिए

cheese potato nuggets ready to fry

Image Courtesy: HerZindagi

अब ब्रेड क्रम्ब्स में नगेट्स को मिला कर पोटेटो नगेट्स बना लीजिये।इस तरह से सारे मिश्रण को नगेट्स के आकार में बना कर कॉर्न फ्लौर और ब्रेड क्रम्ब्स में लगा लीजिये।

अब तेल को गरम कर लीजिये. तेल की आंच को कम कर के एक के बाद एक नगेट्स को तेल पर धीरे धीरे डाल दीजिये। एक साथ कुछ नगेट्स को डाले अगर तेल से ज्यादा नगेट्स डाले तो ये एक दूसरे के साथ चिपक सकते हैं। अब गैस को धीमी आंच पर कर दें और नेगट्स को फ्राइ करें। 

Tips: चीज़ आलू नेगट्स को टिश्यू पेपर पर निकाल लें। इससे उनका एक्सट्रा तेल निकल जाएगा। आप चाहें तो इसे हरे धनिये की चटनी या फिर टोमेटो कैचअप के साथ सर्व कर सकती हैं। 

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।