घर पर 10 मिनट में हनी चिल्ली पोटेटो बनाने की रेसिपी जानिए

हनी चिल्ली पोटेटो लोगों के फेवरेट स्नैक्स में से एक है। इसे आप अकसर रेस्ट्रोरेंट या पार्टी में खाते हैं लेकिन आप इसे घर पर भी बना सकते हैं। हनी चिल्ली पोटेटो को बनाना बहुत आसान है। इसे बनाने के लिए आपको क्या सामान चाहिए और इसे कैसे बनाना है इसकी रेसिपी जान लीजिए क्योंकि आप ये घर पर सिर्फ 10-15 मिनट में आसानी से बना सकती हैं। बच्चों से लेकर बढ़ों तक सबको ये स्वाद लगते हैं। हो सकता है कि मार्केट में मिलने वाले हनी चिल्ली पोटेटो में आपको कभी हनी का स्वाद ज्यादा मिले या कभी चिल्ली की वजह से ये ज्यादा spicy हो लेकिन जब आप इसे घर पर बनाते हैं तो आप अपने स्वाद के हिसाब से इसमें हनी और चिल्ली का स्वाद घटा या बढ़ा सकते हैं।
हनी चिल्ली पोटेटो बनाने की सामग्री
आलू- 4-5
मैदा- 1 कटोरी
शिमला मिर्च- 1 बारी लंबी कटी हुई
हरा प्याज- 2-3 बारीक कटे हुए
लहसुन- 2 चम्मच पेस्ट
सफेद तिल- 1-2 चम्मच
टोमेटो प्यूरी- 1 चम्मच
शहद- 2 चम्मच या स्वादानुसार
सोया सॉस- 1/2 चम्मच
लाल मिर्च- 1-2 चम्मच या स्वादानुसार
चिल्ली सॉस- 3-4 चम्मच या स्वादानुसार
नमक- स्वादानुसार
तेल- फ्राई करने के लिए
हनी चिल्ली पोटेटो को बनाने में आपको 10-15 मिनट का समय लगेगा आप इसे बनाने की विधि जान लें।
Read more: 10 मिनट में मेहमानों को वेज़ सीख कबाब बनाकर खिलाएं
हनी चिल्ली पोटेटो बनाने की विधि
- सबसे पहले आप आलू को छिलकर उसे धो लें।
- आलू के पतला और लंबा साइज़ में काट लें।
- शिमला मिर्च को भी बारीक और लंबा काट कर रख लें।
- एक बाउल लें उसमें मैदा डालें, लाल मिर्च, नमक, टोमेटो प्यूरी, डालकर इसे मिला लें।
- इस मिश्रण में कटे हुए आलू डालें।
- गैस पर कढ़ाई रखें और उसमें तेल डालकर उसे गर्म करें।
- बाउल में मिश्रण में मिक्स हुए आलूओं को आप तेल में डालकर डीप फ्राइ कर लें।
- अलग से दूसरे पैन में एक चम्मच तेल डालकर गर्म करें। इसमें हरा प्याज और उसे थोड़ा सा फ्राई करें फिर इसमें लहसुन का पेस्ट मिलाएं और इसे भी थोड़ा पकाएं अब इसमें आप शिमला मिर्च डालें और इसे पकाएं।
- तेल में प्याज और सब्जियों को फ्राई करने के बाद इसमें नमक, शहद, चिल्ली सॉस डालकर इसे 1 मिनट तक गैस पर पकाएं।
- अब पैन में फ्राई आलू डाल दें और उसे अच्छे से मिक्स कर लें।
- लास्ट में हनी चिल्ली पोटेटो में आप तिल डालकर उसे भी हल्का पकाएं।
आपके हनी चिल्ली पोटेटो तैयार हैं आप इन्हें मेहमानों को सर्व कर सकती हैं।
Read more: 5 मिनट में इमली की खट्टी-मीठी चटनी बनाना सीखें
गार्निश करें
हनी चिल्ली पोटेटो को गार्निश करने के लिए आप इस पर थोड़ा सा हरा धनिया डाल सकती हैं। नींबू के स्लाइस काटकर भी साथ में रख सकती हैं। और टेस्टी बनाने के लिए आप इसके साथ सॉस भी सर्व करें।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।